Font size
Worksheetsबूझो तो जानें
Total questions: 15
Worksheet time: 9mins
बड़ों–बड़ों को राह दिखाऊं, कान पकड़कर उन्हें पढ़ाऊं, साथ में उनकी नाक दबाऊं, फिर भी मैं अच्छा कहलाऊं
पापा
चश्मा
शिक्षक
नींद में मिले जागने पर नहीं, दूध में मिले पानी में नहीं, दादी में है नानी में नहीं, कूदने में है, भागने पर नहीं, बताओ क्या?
अक्षर - द
अक्षर-न
अक्षर- प
हरी डंडी लाल कमान, तौबा-तौबा करे इंसान
सेब
करेला
मिर्ची
तन है मेरा हरा भरा , रस से रहता सदा भरा
भीतर से हूँ मैं लाल, प्यास बुझाकर पूछूँ हाल
सेब
तरबूज़
कच्चा नारियल
काला मुँह लाल शरीर, कागज को वो खा जाता, रोज शाम को पेट फाड़कर कोई उन्हें ले जाता
लंगूर
बन्दर
पत्र पेटी
हम दोनों हैं पक्के मित्र, करते रहते काम विचित्र
पाँच पाँच सेवक हैं साथ, लेकिन करते कभी न बात
आँख - कान
हाथ का पंजा
पांडव
एक राजा की अनोखी रानी, दुम के रास्ते पीती पानी
कटोरी
गिलास
दीपक
एक पैर है, बाकी धोती, जाड़े में वह हरदम सोती, गर्मी में है छाया देती, सावन में वह हरदम रोती
पेड़
छाता
रेनकोट
पांच अक्षर का मेरा नाम, उलटा सीधा एक समान, दक्षिण भारत में रहती हूँ, बोलो तो मैं कैसी हूँ?
दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूँ खाने के काम, उल्टा लिखकर नाच दिखाऊं, फिर क्यों अपना नाम छिपाऊं?
मेरे पास बिना पानी की झीलें हैं, बिना पत्थरों वाले पहाड़ हैं, और बिना इमारतों वाले शहर हैं। मैं क्या हूँ?
एक नक्शा
एक चादर
धरती
मेरे पास शाखाएँ तो हैं, पर मुझमें पत्तियाँ नहीं हैं, तना नहीं है, फल नहीं हैं। मैं क्या हूँ?
पेड़
आदमी
बैंक
पलंग की रानी, पिए लाल-लाल पानी
चींटी
मच्छर
खटमल
हूँ मैं ऐसा अंधेरा, जो रोशनी से बने
दर्पण में छवि
परछाई
स्पॉट लाइट
हरी-हरी मैं, बच्चे हैं मेरे काले, मुझ से ज्यादा स्वादिष्ट तू मेरे बच्चे खाले.
हरी मिर्च
इलायची
अंगूर
