Worksheetsगरिमा
Total questions: 11
Worksheet time: 18mins
निर्देश
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है
(ii)प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक के प्रत्येक अप प्रश्न पर एक-एक अंक निर्धारित है
(iii)प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक के प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है
(iv)प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक के प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का है
(v) प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक के प्रत्येक प्रश्न चार अंक का है
प्रश्न- 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-
(1)द्विघात समीकरण ax 2 + bx +c के शून्यक α औरβ है तो α .β का मान होगा
a/c
c/a
- c∕ a
a⁄ c
यदि दो संख्याओं का गुणनफल=32 और LCM = 8 है तो HCF होगा
4
8
32
256
यदि a1/a2≠b1/b2 तो रैखिक समीकरण a1x+b1x+c1 = 0 और a2x + b 2x +c 2 =० का
अद्वितीय हल होगा
कोई हल नही होगा
अनन्त: अनेक हल होगे
इनमें से कोई नही
दिघात समीकरण ax2+ bx+ c =0 का मा
ax2+ bx+ c
ax2+ bx+ c =0
ax+ by + c
ax + by +c=0
AP :3,6,9......... का कौन सा पद 27 है
पांचवा
दसवां
आठवां
नोवा
किसी त्रिभुज ABC में DEIIAB तथा CD = 3 सेमी, EC=4सेमी , BE=6 सेमी तब DAहोगा
7.5 सेमी
3 सेमी
4.5 सेमी
6 सेमी
प्र०-२रिक्त स्थान भरिए
(1)सभी वृत्त......................होते है
(2)यदि किसी AP का nवाँ पद 3 + 2n हो तब श्रेणी का प्रथम पद ................ होगा
(3)द्विघात समीकरण के अधिकतम मूल ........................ होते हैं।
(4)समीकरण 2x+ 3 y =5 में यदि x = 1 तो y =................. होगा
(5)रैखिक बहुपद ax +b का शून्यक.............. है।
(6)यदि a और b धनात्मक पूर्णांकं है तो HCF( a, b) x LCM( a, b) =...............
प्र.3-सत्य/असत्य बताइए
(1)प्रत्येक प्राकृत संख्या का अभाज्य गुणनखंड उसके गुणनखंडों के क्रम को छोड़ते हुए अद्धितीय होता है
(2) n घात वाले बहुपद के अधिकतम 5 शून्यक होते हैं।
(3)दो चर वाले रैखिक समीकरण के अनेक हल होते हैं
(4) ax + b एक दिघात समीकरण है
(5) यदि a, b, c AP में है तो b = a + c/2
(6)यदि एक त्रिभुज के दो कोण एक अन्य त्रिभुज के दो कोण के बराबर है तो त्रिभुज समरूप होते हैं
प्र.4-सही जोड़ी मिलाइए
(1)√2 संख्या है - ( a) a + ( n -1) d
(2) त्रिघात बहुपद है . ( b) समानुपात
(3)दो चर वाले रैखिक समीकरण का व्यापक रूप ( c) b² - 4ac
(4)द्विघात समीकरण के विविक्तकर का सूत्र (d) x3 +5 :
(5)समांतर श्रेणी का n वाँ पद (e) अपरिमेय
(6)दो समरूप त्रिभुजो की संगत भुजाएं (f) ax + by + c =०
प्र० 6-एक शब्द में उत्तर दीजिए
(1)क्या सभी समदिबाहु त्रिभुज समरूप होते हैं
(2)समांतर श्रेणी के n वाँ पदों का योग सूत्र
(3)यदि किसी द्विघात समीकरण के मूल वास्तविक एवं समान हो तो उस समीकरण के विविक्तकर का मान कितना होगा
(4)किसी बहुपद p( x) के लिए y = p( x) का ग्राफ नीचे आकृति में दिया है।
(6)संख्या 156 के अभाज्य गुणनखण्डो को गुणनफल के रूप में लिखिए
प्र6-संख्या 5005 के अभाज्य गुणनखण्ड लिखिए
अथवा
अंकगणित की आधारभूत प्रमेय लिखिए
प्र० 7- HCF(306,657)=9 दिया है तो LCM(306,657) ज्ञात कीजिए
अथवा
संख्या 4 n पर विचार कीजिए जहाँ n एक प्राकृत संख्या है, जाँच कीजिए कि क्या n का कोइ मान है जिसके लिए 4 n शून्य पर समाप्त हो
प्र० 8- 4u2+8u के शून्यक ज्ञात कीजिए
अथवा
t2-15 के शून्यक ज्ञात कीजिए
प्र० 9-यदि बहुपद के शून्यको का योगफल एवं गुणनफल क्रमशः 0 और √5 है तो द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए
अथवा
यदि बहुपद के शून्यको का योगफल एवं गुणनफल क्रमशः - 3 और २ है तो बहुपद ज्ञात कीजिए
प्र०-10 कक्षा X के 10विद्यार्थियों नेएक गणित की पहली प्रतियोगिता में भाग लिया । लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से चार अधिक है ।इस स्थिति के लिए रैखिक समीकरण युग्म बनाइए
अथवा
एक आयताकार बाग , जिसकी लंबाई , चौड़ाई से 4 मीटर अधिक है ,का अर्थ परिमाप 36 मीटर है । इस स्थिति के लिएदो चर वाले रैखिक समीकरण के रूप में प्रदर्शित कीजिए
प्र०11- अनुपात a1 / a2, b₁/ b₂ c₁/ c₂ की तुलना कर ज्ञात कीजिए समीकरण युग्म 9x + 3y + 12 = 0 और 18x + 6y + 24=0 द्वारा निरूपित रेखाएंएक बिंदु पर प्रतिच्छेद करती हैं ,समांतर है अथवा संपाती है
अनुपात a1 / a2, b₁/ b₂ c₁/ c₂ की तुलना कर ज्ञात कीजिए समीकरण युग्म 3x+2y=5 और 2x-3y=7 संगत है या असंगत
प्र०12- दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों का गुणनफल 306 है तो पूर्णांकों को ज्ञात कीजिए, निम्न स्थिति को गणितीय रूप में व्यक्त कीजिए
अथवा
जाँच कीजिए कि समीकरण(2x-3) ( x-3) = ( x + 5) ( x - 1) एक द्धिघात समीकरण है या नही
प्र०-13 द्धिघात समीकरण 2 x² -3x -5 =0 के मूलो की प्रकृति ज्ञात कीजिए
अथवा
जाँच कीजिए कि समीकरण( x-2)³ = 3( x²-1) एक द्विघात समीकरण है या नहीं
प्र०14- समान्तर श्रेढी का प्रथम पद a=-2 और d=2 है तो अगले चार पद लिखिए
अथवा
AP : 10 , 7, 4 ................... का 10 वाँ पद ज्ञात करो
प्र०15-. AP : 7 ,13 , 19..................205 में कितने पद है
अथवा
यदि an=3 +4n हो तो दो प्रथम पद ज्ञात कीजिए
प्र० 16- समरूप आकृतियों को परिभाषित कीजिए
अथवा
त्रिभुजो की समरूपता का आवश्यक प्रतिबंध लिखिए
प्रo17- यदि DEll BC है तो EC का मान ज्ञात कीजिए
अथवा
यदि DEll BC है तो AD का मान ज्ञात कीजिए
प्र०-18 सिद्ध कीजिए कि 3 + 2√5 एक अपरिमेय संख्या है
अथवा
संख्याओ 6 , 72 ,120 k का अभाज्य गुणनखण्ड विधि से HCF और LCM ज्ञात कीजिए
प्रo19-द्विघात बहुपद x² +7x +10 के शून्यक ज्ञात कीजिए एवं शून्यको एवं गुणांकों के बीच संबंध के सत्यता की जांच कीजिए
अथवा
-द्विघात बहुपद x²-3 के शून्यक ज्ञात कीजिए एवं शून्यको एवं गुणांकों के बीच संबंध के सत्यता की जांच कीजिए
प्र०20- 5 के प्रथम 10 गुणजो का योग ज्ञात कीजिए
अथवा
दो अंको वाली कितनी संख्याएं 3 से विभाज्य है
प्र०21- यदि कोई रेखा एक ∆ABC की भुजाओ AB और AC को क्रमशः D और E पर प्रतिच्छेदकरती है तथा BC के समांतर है तो सिद्ध कीजिए कि AD/AB = AE/ AC
अथवा
आकृति में PS / SQ = PT/ TR तथा ∠ PST = ∠ PRQ है तो सिद्ध कीजिए ∆ PQR एक समदिबाहु त्रिभुज है
प्र०22-द्विघात समीकरण 2x² +kx + 3 मैं केक का ऐसा मान ज्ञात कीजिए जिसमें समीकरण के दो मूल बराबर हो .
अथवा
दो संख्याएं ज्ञात कीजिए जिनका योग 17 और गुणनफल 72 हो
प्र०23- x + y =14 , x - y=4 को प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए
अथवा
5 पेंसिल और 7 कलमो का कुल मूल्य ₹ 50 है जबकि 7 पेंसिल और 5 कलमो का मूल्य ₹ 46 है तो 1 पेंसिल और 1 कलम का मूल्य ज्ञात कीजिए
