Worksheetsगणित शिक्षण विधि
Total questions: 20
Worksheet time: 10mins
गणित को किस प्रकार का विषय माना जाता है
सैद्धांतिक
प्रायोगिक
तार्किक
साहित्यिक
गणित शिक्षण की सर्वश्रेष्ठ विधि कौन-सी मानी जाती है?
व्याख्यान विधि
अन्वेषण विधि
यांत्रिक विधि
मौखिक विधि
टीचिंग ऐड (Teaching Aids) का प्रयोग क्यों किया जाता है?
समय बचाने के लिए
रटने में सहायता के लिए
अधिगम को रुचिकर और प्रभावी बनाने के लिए
परीक्षा में उत्तीर्ण करने के लिए
समस्या समाधान विधि' का मुख्य उद्देश्य है –
उत्तर रटना
सूत्र याद रखना
सोचने की क्षमता विकसित करना
गणितीय शब्दावली सीखना
गणित शिक्षण में समूह कार्य का लाभ है –
प्रतियोगिता बढ़ती है
असमानता बढ़ती है
सहयोगात्मक अधिगम होता है
केवल शिक्षक को सुविधा होती है
गणित को दैनिक जीवन से जोड़ने से क्या लाभ होता है?
छात्र गणित से डरने लगते हैं
अधिगम उबाऊ हो जाता है
उपयोगिता स्पष्ट होती है
समय व्यर्थ होता है
निम्न में से कौन-सी तकनीक गणित शिक्षण के लिए उपयुक्त है?
स्मार्ट बोर्ड
फिल्म दिखाना
कहानियाँ सुनाना
कविता पाठ
शिक्षण योजना (Lesson Plan) का मुख्य उद्देश्य है –
समय व्यतीत करना
उत्तर लिखवाना
शिक्षण को व्यवस्थित करना
बच्चों को डराना
शिक्षक द्वारा एक ही विधि से गणित पढ़ाने से क्या प्रभाव पड़ता है?
रचनात्मकता बढ़ती है
एकरसता आ जाती है
बच्चे प्रसन्न रहते हैं
सीखने की गति तेज होती है
गणितीय त्रुटियों के सुधार के लिए क्या आवश्यक है?
डांटना
अभ्यास कार्य
त्रुटि विश्लेषण
होमवर्क
गणितीय संकल्पनाओं की स्पष्टता के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
बोर्ड पर लिखना
मॉडल और चार्ट
केवल मौखिक समझाना
परीक्षा लेना
शिक्षण की कौन-सी विधि में छात्र की अधिक सक्रियता होती है?
व्याख्यान विधि
प्रदर्शन विधि
अन्वेषण विधि
निर्देशात्मक विधि
गणित लैब' का उद्देश्य है –
बच्चों को अनुशासित बनाना
गणित को रटाना
प्रयोगों द्वारा गणित को समझाना
होमवर्क कराना
विज्ञान में अनुसंधान विधि (Research method) का उद्देश्य क्या है?
छात्रों को तथ्यों को याद कराना
छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और स्वतंत्र विचार विकसित करना
छात्रों को केवल सिद्धांतों से अवगत कराना
कोई नहीं
निम्नलिखित में से कौन सी विधि छात्र-केंद्रित (student-centric) नहीं है?
व्याख्यान विधि (Lecture method)
प्रयोगशाला विधि
अनुसंधान विधि (Research method)
परियोजना विधि (Project method)
विज्ञान शिक्षण में भ्रमण विधि (Field trip method) का क्या लाभ है?
यह केवल मनोरंजन प्रदान करती है।
यह छात्रों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ती है।
यह एक समय लेने वाली
यह महंगी होती है।
एक शिक्षक छात्रों से कहता है, "पता लगाओ कि पौधे सूर्य के प्रकाश के बिना कैसे बढ़ते हैं।" यह किस विधि का उदाहरण है?
प्रदर्शन विधि
व्याख्यान विधि
खोज विधि
कहानी विधि
विज्ञान में समूह चर्चा (Group discussion) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
छात्रों को एक-दूसरे के विचारों से परिचित कराना।
छात्रों में सामाजिक कौशल विकसित करना।
समस्याओं को सामूहिक रूप से हल करने की क्षमता विकसित करना।
उपरोक्त सभी
निम्नलिखित में से कौन सा निगमन विधि (Deductive method) का दोष नहीं है?
यह रटने पर जोर देती है।
यह छात्रों को निष्क्रिय बनाती है
यह छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है
यह अमूर्त अवधारणाओं को समझने में कठिन है
शिक्षण की खोज विधि (Heuristic method) के प्रतिपादक कौन थे?
जॉन डीवी (John Dewey
एच.ई. आर्मस्ट्रांग
किलपैट्रिक
जीन पियाजे
