wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाक्य रूपांतरण

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

'सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।' वाक्य का संयुक्त रूप है-

a)

सूरज पढ़-लिखकर बड़ा अधिकारी बन गया।

b)

सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।

c)

सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।

d)

पढ़-लिखकर जो अधिकारी बना वह सूरज था।

2.

'मधुरिमा कपडे खरीदने बाजार गई।' वाक्य संबंधित है-

a)

संयुक्त वाक्य से

b)

सरल वाक्य से

c)

मिश्र वाक्य से

d)

प्रश्न वाक्य से

3.

'यद्यपि मैं अच्छा खेला, फिर भी हार गया।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-

a)

मैं अच्छा खेला, किन्तु हार गया।

b)

जैसे ही मैं अच्छा खेला, वैसे ही मैं हार गया।

c)

मेरे अच्छा खेलाने के बावजूद भी मैं हार गया।

d)

मैं खेला, हार गया।

4.

'पाठ समाप्त हुआ और घंटी बज गई' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-

a)

पाठ समाप्त हुआ , घंटी बजी।

b)

जैसे ही पाठ समाप्त हुआ वैसे ही घंटी बज गई।

c)

पाठ के समाप्त होते ही घंटी बज गई।

d)

पाठ को समाप्त किया गया फिर घंटी बज गई।

5.

'जैसे ही बिजली गई वैसे ही टी.वी. बंद हो गया।' वाक्य का संयुक्त रूप है-

a)

जैसे ही बिजली गई टी.वी. तुरंत बंद हो गया।

b)

बिजली गई और टी.वी. बंद हो गया।

c)

बिजली जाते ही टी.वी. बंद हो गया।

d)

जैसे ही बिजली गई टी.वी. का बंद होना स्वाभाविक था।

6.

'जब लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ दिया तब वह चला गया।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-

a)

लाइनमैन टूटी तारों को जोड़ कर चला गया।

b)

लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ा और चला गया।

c)

टूटी हुई तारों को जोड़ और लाइनमैन चला गया।

d)

जैसे ही लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ दिया वैसे ही वह चला गया।

7.

'किसान फावड़ा उठा कर खेत को चला गया।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-

a)

किसान ने फावड़ा उठाया और तुरन्त खेत की ओर चला गया।

b)

खेत को जाने से पहले किसान ने फावड़ा उठा लिया।

c)

किसान ने फावड़ा उठाया और खेत को चला गया।

d)

जब किसान ने फावड़ा उठा लिया तब वह खेत को चला गया।

8.

'वह ऐसा मेहनती है जो पराजय स्वीकार नहीं करता।' वाक्य का संयुक्त रूप है-

a)

वह ऐसा मेहनती है, वह पराजय स्वीकार नहीं करता।

b)

वह इतना मेहनती है कि कभी भी अपनी पराजय स्वीकार नहीं करता।

c)

वह पराजय स्वीकार नहीं करता क्योंकि वह बहुत मेहनती है ।

d)

वह मेहनती है किन्तु पराजय स्वीकार नहीं करता।

9.

'सर्दी बढ़ते ही उसके जोड़ों का दर्द बढ़ गया।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-

a)

सर्दी का बढ़ना और उसके जोड़ों के दर्द बढ़ना साथ-साथ होता है।

b)

सर्दी बढ़ी और उसके जोड़ों का दर्द भी बढ़ गया।

c)

जैसे ही सर्दी बढ़ी वैसे ही उसके जोड़ों का दर्द भी बढ़ गया।

d)

उपरोक्त कोई नहीं

10.

'पीले हुए पत्ते गिरने लगे हैं।' वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

देशज वाक्य

11.

'जो पत्ते पीले हो गए हैं वे जमीन पर गिरने लगे हैं।' वाक्य किस भेद से संबंधित है?

a)

मिश्र वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

आश्रित वाक्य

12.

'राम ने ऐसी कहानी सुनाई कि करन रो पड़ा।' वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरण है-

a)

राम ने कहानी सुनाई क्योंकि करन रो रहा था।

b)

राम ने ऐसी कहानी सुनाई जिसको सुन कर करन रो पड़ा।

c)

राम ने कहानी सुनाई और करन रो पड़ा।

d)

इन में से कोई नहीं

13.

'मैं ऐसे व्यक्ति से मिला जो सिद्ध पुरुष था।' वाक्य का सरल रूप है-

a)

मैं एक सिद्ध पुरुष से मिला था।

b)

मैं एक व्यक्ति से मिला जो सिद्ध पुरुष था।

c)

मुझे एक व्यक्ति मिला जो कि सिद्ध पुरुष था।

d)

एक व्यक्ति सिद्ध पुरुष था जिससे में मिला।

14.

आपका फोन आने के समय मैं खाना खा रहा था। वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-

a)

आपका फोन आ रहा था और मैं खाना खा रहा था।

b)

जैसे ही आपका फोन आया तब मैं खाना खा रहा था।

c)

तब मैं खाना खा रहा था, जब आपका फोन आ रहा था।

d)

जब आपका फोन आ रहा था, तब मैं खाना खा रहा था।

15.

आपके इसलिए अच्छे अंक गए क्योंकि अपने कड़ी मेहनत की थी। वाक्य किस भेद से संबंधित है?

a)

मिश्र वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

आश्रित वाक्य

16.

गाँव में रहते हुए मैं खेतों में काम करता था। ' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-

a)

जब मैं गाँव में रहता था तब मैं खेतों में काम करता था।

b)

मैं खेतों में काम करता था जिस समय मैं गाँव में रहता था।

c)

जो गाँव में रहता है वह खेतों में काम करता था।

d)

जो खेतों में काम करता था वह गाँव में रहता था।

17.

जब सूरज निकला तब चिड़िया चहचहाने लगी।' वाक्य का संयुक्त रूप है-

a)

जिस समय सूरज निकला उस समय चिड़िया चहचहाने लगी।

b)

क्योंकि सूरज निकला इसलिए चिड़िया चहचहाने लगी।

c)

जब सूरज निकला तब चिड़िया चहचहाने लगी।

d)

सूरज निकला और चिड़िया चहचहाने लगी।

18.

'जो मेरे साथ रहेगा वह सद्गुण सीख जाएगा।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-

a)

क्योंकि वह मेरे साथ रहता है इसलिए वह सद्गुण सीख जाएगा।

b)

क्योंकि वह मेरे साथ रहता है इसलिए वह सद्गुण सीख गया।

c)

मेरे साथ रहने वाला सद्गुण सीख जाएगा।

d)

जो मेरे साथ रहेगा वह सद्गुण सीख जाएगा।

19.

'मेरे चाहने के अनुसार सब कुछ हो रहा था।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-

a)

सब कुछ हो रहा था, वो भी मेरे चाहने के अनुसार ।

b)

मेरे चाहने पर ही सब कुछ हो रहा था।

c)

मेरे अनुसार ही सब कुछ हो रहा था।

d)

मैं जैसा चाह रहा था, वैसा ही सब कुछ होता जा रहा था।

20.

'मैं चाहता था कि आज अंग्रेजी पढ़ूँ।' वाक्य किस भेद से संबंधित है?

a)

मिश्र वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

आश्रित वाक्य