wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

unit Test Thermo.

Total questions: 20

Worksheet time: 12mins

Name
Class
Date
1.

किसी पदार्थ की सब्लिमेशन एन्थैल्पी बराबर होती है:-

a)

गलन एन्थैल्पी + वाष्पीकरण एन्थाल्पी के बराबर

b)

गलन (विलयन) एन्थैल्पी के बराबर

c)

वाष्पीकरण एन्थैल्पी के बराबर

d)

वाष्पीकरण एन्थैल्पी का दोगुना

2.

निम्नलिखित में कौन -सी अभिक्रिया ( अभिक्रियाएँ) ऊष्मा शोषी हैं:-

(I) मीथेन का दहन (Combustion)

(II) जल का अपघटन (Decomposition)

(III) एथेन का एथीन में डीहाईद्रोजिनेशन (Dehydrogenation)

(IV) ग्रेफाईट का हीरा में परिवर्तन (conversion)

a)

(i), (ii)

b)

(ii), (iii)

c)

(III), (IV)

d)

(ii), (iii), (Iv)

3.

ऊष्मागतिकी अवस्था फलन एक राशि है:-

a)

जो ऊष्मा परिवर्तन के लिए प्रयुक्त होती है

b)

जिसका मान पथ पर निर्भर नहीं करता है

c)

जो दाब-आयतन कार्य की गणना करने में प्रयुक्त होती है

d)

जिसका मान केवल ताप पर निर्भर करता है

4.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है:-

a)

एक ढंके हुए बर्तन में अभिकारी स्पीशीज (Reactant Species)

की उपस्थिति खुले निकाय का एक उदाहरण है

b)

एक बंद निकाय में, निकाय और परिवेश के मध्य ऊर्जा और द्रव्य दोनों का विनिमय होता है

c)

एक बंद पात्र में अभिकारकों की उपस्थिति बंद निकाय का एक उदाहरण है

d)

एक थर्मस फ्लास्क या बंद ऊष्मारोधी पात्र में अभिकारकों की उपस्थिति बंद निकाय का एक उदाहरण है

5.

ऊष्मागतिकी ------- से संबंधित नहीं है :-

a)

रासायनिक अभिक्रिया में होने वाले ऊर्जा परिवर्तन

b)

रासायनिक अभिक्रिया के होने की सीमा

c)

अभिक्रिया की दर

d)

रासायनिक अभिक्रिया होने की संभावना

6.

एक प्रक्रम के रुद्धोष्म परिस्थितियों में होने के लिए :-

a)

ΔT = 0

b)

Δp = 0

c)

q = 0

d)

w = 0

7.

विस्तीर्ण / मात्रात्मक गुण ( Extensive Properties) का ------ एक उदाहरण है !

(a)  

8.

गहन या विशिष्ट गुण ( Intensive Properties) का ------ एक उदाहरण है !

(a)  

9.

सभी तत्वों की एन्थैल्पी उनकी सन्दर्भ-अवस्था में होती है :-

a)

इकाई

b)

शून्य

c)

<0

d)

सभी तत्वों के लिए भिन्न होती है

10.

एक अभिक्रिया A + B → C + D + q के लिए एंट्रोपी परिवर्तन धनात्मक पाया गया , यह अभिक्रिया संभव होगी :-

a)

उच्च ताप पर

b)

निम्न ताप पर

c)

किसी भी ताप पर नही

d)

किसी भी ताप पर

11.

तत्वों कि मानक अवस्था में उनकी एन्थैल्पी को शून्य माना जाता है I यौगिक के विरचन की एन्थैल्पी -

a)

सदैव ऋणात्मक होती है

b)

सदैव धनात्मक होती है

c)

धनात्मक या ऋणात्मक हो सकती है

d)

कभी ऋणात्मक नहीं हो सकती है

12.

जब बिना बुझे चुने में जल डाला जाता है, तो अभिक्रिया होगी :-

a)

ऊष्माक्षेपी

b)

ऊष्माशोषी

c)

विस्फोटक

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

13.

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के लिए ΔΗ का मान होगा :-

a)

धनात्मक

b)

ऋणात्मक

c)

शून्य

d)

धनात्मक या ऋणात्मक

14.

एन्थैल्पी (Η), दाब (ρ), आयतन (ν) और आन्तरिक ऊर्जा (Ε) के बीच का संबंध है :-

a)

Ε = Η + ΡV

b)

Η = Ε + ΡV

c)

Ε = Η - ΡV

d)

Η = Ε + Ρ + V

15.

किसी अभिक्रिया के लिए बम कैलोरीमीटर से मापी गई ऊष्मा है :-

a)

ΔG

b)

ΔΗ

c)

ΔΕ

d)

ΡΔV

16.

ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम को (a)   का नियम भी कहते है I

17.

ब्रम्हाण की एंट्रोपी :-

a)

बढ़ रही है

b)

घट रही है

c)

स्थिर है

d)

एक आदर्श दर से घटती या बढती है I

18.

स्वतः प्रवर्तित प्रक्रम में तंत्र में होता है :-

a)

कोई ऊर्जा परिवर्तन नही

b)

मुक्त ऊर्जा के मान में कमी

c)

एंट्रोपी में अवनमन

d)

आन्तरिक ऊर्जा के मान में वृद्धि

19.

यदि रेफ्रीजरेटर का दरवाज़ा खुला रह जाता है, तो :-

a)

कमरा गर्म हो जाता है

b)

कमरा ठण्डा हो जाता है

c)

अधिक मात्रा में ऊष्मा निकलती है

d)

कमरे पर कोई प्रभाव नही पड़ता है

20.

निम्न में से किसमें एंट्रोपी बढ़ेगी :-

a)

लोहे में जंग का लगना

b)

बर्फ का पिघलना

c)

विलयन में से शक्कर नका क्रिस्टलीकरण होना

d)

कपूर का वाष्पीकरण होना I