Font size
Worksheetsपठित गद्यांश कक्षा 10
Total questions: 8
Worksheet time: 36mins
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प छाँटकर दीजिए-
वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कोलकाता में क्यों तलब करता है। वकील ने शिकायत की परवाह नहीं की उलटा उसे बुरा भला सुना दिया। वज़ीर अली के तो दिल में यूं भी अंग्रेज़ों के खिलाफ नफरत कूट-कूट कर भरी है। उसने खंजर से वकील का काम तमाम कर दिया। और भाग गया?
अपने जानिसारों समेत आजमगढ़ की तरफ भाग गया। आजमगढ़ के हुक्मरान ने उन लोगों को अपनी हिफाजत में घाघरा तक पहुँचा दिया और यह कारवाँ इन जंगलों में कई साल से भटक रहा है।
(क) वज़ीर अली आजमगढ़ की ओर क्यों भाग गया था?
वकील का कत्ल करने के लिए
वकील का कत्ल करने के बाद छुपने के लिए
वकील से शिकायत करने के लिए
वकील की शिकायत करने के लिए
(ख) वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास किसकी शिकायत करने गया था?
गवर्नर जनरल की
शमसुद्दौला की
आसिफ़उद्दौला की
कर्नल की
(ग) निम्नलिखित कथ्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें-
1. वजीर अली जानिसारों समेत आजमगढ़ की ओर भाग गया।
2. वजीर अली को वकील से शिकायत थी कि उसे कलकत्ता क्यों तलब किया गया है।
3. वकील ने वजीर अली की सहायता की।
4. कारवाँ राज्य में भटक रहा था।
विकल्प 1 सही है।
विकल्प 1, 2 सही हैं।
विकल्प 4 सही है।
केवल विकल्प 3 सही है|
(घ) वज़ीर अली ने वकील का कत्ल कैसे किया?
बंदूक से
लाठी से
तलवार से
खंजर से
(ङ) निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A): वजीर अली वकील से मिलने बनारस गया।
कारण (R): उसे वकील से शिकायत थी कि उसे कलकत्ता क्यों तलब किया गया है।
कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है।
कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प छाँटकर दीजिए-
पर बात न भूलें की बखान आदर्शों का नहीं होता, बल्कि व्यावहारिकता का होता है और जब व्यावहारिकता का बखान होने लगता है तब 'प्रैक्टिकल आइडियलिस्टों' के जीवन से आदर्श धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं और उनकी व्यावहारिक सूझबूझ ही आगे आने लगती है। सोना पीछे रहकर ताँबा ही आगे आता है।
(ख) प्रैक्टिकल आइडियलिस्ट के जीवन से क्या खत्म होने लगता है?
1. आदर्शवादिता
2. गंभीरता
3. मनोरंजन
4.
व्यावहारिकता
उचित विकल्प का चयन करें-
केवल 1 सही है।
2 और 3 सही हैं।
केवल 4 सही है।
सभी विकल्प गलत हैं।
(ग) प्रैक्टिकल आइडियलिस्ट की पहचान है कि-
वह शुद्ध आदर्शवादी होता है
वह शुद्ध व्यावहारिक होता है
वह आदर्शों को व्यवहार में लाना जानता है
वह व्यवहार करना जानता है
(क) व्यावहारिकता का बखान होने का अर्थ है-
व्यक्ति के व्यवहार की प्रशंसा होना
व्यक्ति की पहचान उसके व्यवहार से होना
व्यक्ति के व्यवहार का मजाक बनना
व्यावहारिकता का अर्थ बताना
(घ) सोना पीछे रहकर ताँबा आगे आने का अर्थ है-
1.
आदर्श पीछे रहकर व्यावहारिकता सामने आना
2. व्यावहारिकता पीछे रहकर आदर्शों का सामने आना
3. व्यावहारिकता और आदर्शों का छुप जाना
4. व्यावहारिकता और आदर्शों का सामने आ जाना
उचित विकल्प का चयन करें-
केवल 1 सही कथ्य है।
केवल 2 सही कथ्य है।
2 और 3 सही हैं।
सभी सही हैं।
(ङ) गद्यांश किस बात के प्रति सचेत कर रहा है?
हमें प्रैक्टिकल आइडियलिस्ट नहीं होना चाहिए
हमें आदर्शों को व्यवहार में नहीं लाना चाहिए
हमें व्यावहारिकता को छोड़ देना चाहिए
हमें आदर्शों का स्तर बनाकर रखना चाहिए
अक्सर हम या तो गुजरे हुए दिनों की खट्टी मीठी यादों में उलझे रहते हैं या भविष्य के रंगीन सपने देखते रहते हैं। हम या तो भूतकाल में रहते हैं या भविष्य काल में। असल में दोनों काल मिथ्या हैं, एक चला गया है और दूसरा आया नहीं है। हमारे सामने जो वर्तमान क्षण है वही सत्य है, उसी में जीना चाहिए। चाय पीते-पीते उस दिन मेरे दिमाग से भूत और भविष्य दोनों काल उड़ गए थे। केवल वर्तमान क्षण सामने था और वह अनंत के जितना विस्तृत है। जीना किसे कहते हैं उस दिन मालूम हुआ।
(क) लेखक ने भूतकाल और भविष्य काल को क्या कहा है ?
(i) एकमात्र सत्य
(ii) अनंत-सा विस्तृत
(iii) रंगीन सपना
(iv) मिथ्या
(ख) लेखक ने कैसे जीने की बात कही है ?
(i) रंगीन सपने देखते हुए जीने की
(ii) भूत और भविष्य की कल्पना में जीने की
(iii) वर्तमान में रहकर जीने की
(iv) चाय पीते-पीते जीने की
(ग) वर्तमान को सत्य कहा गया है, क्योंकि -
(i) वह अनंत है
(ii) वह बीत चुका है
(iii) वह अभी आया ही नहीं
(iv) वही हमारे हाथ में है
(घ) 'चाय पीते-पीते मेरे दिमाग से भूत और भविष्य दोनों काल उड़ गए थे'- इस कथन का आशय है कि-
(i) लेखक बहुत परेशान थे
(ii) लेखक ने वर्तमान में जीना सीख लिया था
(iii) लेखक चाय की चुस्कियों का आनंद ले रहे थे
(iv) लेखक भूत और भविष्य की कल्पना में मग्न हो गए थे
(ङ) निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A): केवल वर्तमान क्षण सामने था और वह अनंत के जितना विस्तृत है।
कारण (B): जीना इसी को कहते हैं उस दिन
मालूम हुआ।
(i) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
(ii) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है।
(iii) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
(iv) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
दुनिया कैसे वजूद में आई? पहले क्या थी? किस बिंदु से इसकी यात्रा शुरू हुई? इन प्रश्नों के उत्तर विज्ञान अपनी तरह से देता है, धार्मिक ग्रंथ अपनी-अपनी तरह से। संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन घरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है। बारूदों की विनाशलीलाओं ने वातावरण को सताना शुरू कर दिया। अब गरमी में ज़्यादा गरमी, बेवक्त की बरसातें, ज़लज़ले, सैलाब, तूफान और नित नए रोग, मानव और प्रकृति के इसी असंतुलन के परिणाम हैं।
(क) '... अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है।'
उपर्युक्त पंक्ति के माध्यम से लेखक किस ओर संकेत कर रहा है?
सामाजिक भेदभाव
शहरी जन-जीवन
नष्ट होती आबादी
प्रकृति का शोषण
ख) उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर सही कथन
चुनिए।
मनुष्यों ने सामाजिक रीति-रिवाज़ों को मान्यता दी है।
मनुष्यों ने व्यक्तिगत हित को सर्वोपरि समझा है।
मनुष्यों ने प्रकृति को जीवन का आधार
माना है।
मनुष्यों ने प्रकृति पर विजय हासिल कर ली है।
(ग)
निम्नलिखित कथनों (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A):
मानवीय क्रियाकलापों ने प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाओं को बढ़ा दिया है।
कारण (R): दुनिया का अस्तित्व मानव और प्रकृति के सह-संबंधों पर निर्भर है।
उपर्युक्त कथन और कारण के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
कथन (A) सही है किन्तु कारण (R) गलत
है।
कथन (A) गलत है किन्तु कारण (R) सही है।
(घ)
उपर्युक्त गद्यांश के माध्यम से लेखक
प्रकृति का वैज्ञानिक अध्ययन करना चाहता है
सामूहिक जीवन निर्वाह के लिए सलाह दे रहा है
पशु-पक्षियों के प्रति आदर का भाव प्रकट कर रहा
प्राकृतिक आपदाओं के प्रति ध्यान आकर्षित कर रहा है
(ङ) '... मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं।'
उपर्युक्त पंक्ति के माध्यम से मनुष्यों की
के बारे में पता चलता है।
उदार प्रवृति
सांप्रदायिक सोच
समाजसेवी प्रवृत्ति
संकुचित मानसिकता
राजकपूर ने एक अच्छे और सच्चे मित्र की हैसियत से शैलेंद्र को फिल्म ही असफलता के खतरों से आगाह भी किया पर वह तो एक आदर्शवादी भावुक कवि था जिसे अपार सम्पत्ति और यश की इतनी कामना नहीं थी जितनी आत्म संतुष्टि के सुख की अभिलाषा थी। तीसरी कसम कितनी ही महान फिल्म क्यों न रही हो, लेकिन यह एक दुःखद सत्य है कि इसे प्रदर्शित करने के लिए बमुश्किल वितरक मिले। बावजूद इसके कि तीसरी कसम में राजकपूर और वहीदा रहमान जैसे नामजद सितारे थे, शंकर जयकिशन का संगीत था जिनकी लोकप्रियता उन दिनों सातवें आसमान पर थी और इसके गीत भी फिल्म के प्रदर्शन के पूर्व ही बेहद लोकप्रिय हो चुके थे, लेकिन इस फिल्म को खरीदने वाला कोई नहीं था। दरअसल इस फिल्म की संवेदना किसी दो से चार बनाने का गणित जानने वाले की समझ से परे थी।
'तीसरी कसम' फिल्म के वितरक मिलने में कठिनाई क्यों हुई?
फिल्म की संवेदना समझ से परे थी
राजकपूर और वहीदा रहमान जैसे सितारे नहीं थे
शंकर जयकिशन का संगीत लोकप्रिय नहीं था
फिल्म के गीत प्रदर्शन के पूर्व लोकप्रिय नहीं थे
(ख) तीसरी कसम फिल्म बनाने के पीछे शैलेंद्र का
उद्देश्य था-
आत्म संतुष्टि का सुख प्राप्त करना
अधिक नाम कमाना
दो से चार बनाना
राजकपूर से अभिनय कराना
(ग) 'दो से चार बनाने' का अर्थ है-
बातें बनाना
अधिक यश कमाना
अधिक मित्र बनाना
अधिक लाभ कमाना
(घ) निम्नलिखित कथनों (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A): तीसरी कसम को कोई खरीददार नहीं मिला।
कारण (R) : दरअसल इस फिल्म की संवेदना किसी दो से चार बनाने वाले की समझ से परे थी।
कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है।
कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
(ङ) फिल्म तीसरी कसम का दुःखद सत्य क्या है?
अच्छे अभिनय का अभाव
लोकप्रियता की कमी
अच्छे संगीत का अभाव
वितरकों का अभाव
आज न तताँरा है न वामीरो। किंतु उनकी प्रेम कथा घर-घर में सुनाई जाती है। निकोबारियों का विश्वास है कि तताँरा की तलवार से कार-निकोबार के जो दो टुकड़े हुए, उसमें दूसरा लिटिल अंडमान है जोकि निकोबार से आज 96 किलोमीटर दूर स्थित है। निकोबारी इस घटना के बाद दूसरे गाँवों में भी आपसी वैवाहिक संबंध करने लगे। ततौरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु शायद इसी सुखद परिवर्तन के लिए थी।
क) तताँरा-वामीरो कहाँ चले गए थे ?
वह गाँव छोड़ कर चले गए
उन्होंने भागकर विवाह कर लिया
दोनों अपने-अपने घरों में केद हो गए
दोनों की मृत्यु हो गई
(ख) कार-निकोबार के विभक्त होने का कारण था-
वामीरो का क्रोध
तताँरा का क्रोध
वामीरो की मृत्यु
तताँरा की मृत्यु
निकोबार में क्या सुखद परिवर्तन आया था ?
विवाह की निषेध परंपरा समाप्त हो गई थी
तताँरा वामीरो का विवाह हो गया था
उन दोनों को अलग कर दिया गया था
दोनों की मृत्यु हो गई थी
किस घटना के बाद से निकोबार में दोनों गाँव के बीच वैवाहिक संबंध होने लगे ?
तताँरा-वामीरो के विवाह के बाद
तताँरा और वामीरो की लड़ाई के बाद
तताँरा और वामीरो की त्यागमयी मृत्यु के बाद
तताँरा के अपमान के बाद
ङ) निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A): तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु शायद इसी सुखद परिवर्तन के लिए थी।
कारण (R) : गाँव वाले दोनों से प्यार करते थे।
(i) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
(ii) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है।
(iii) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
(iv) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
"मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।" जबान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ जाहिर होता था कि भाई साहब का आतंक मुझ पर नहीं था। भाई साहब ने इसे भौप लिया। उनकी सहज बुद्धि बड़ी तीव्र थी और एक दिन जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली-डंडे की भेंट करके ठीक भोजन के समय लौटा तो भाई साहब ने मानो तलवार खींच ली और मुझ पर टूट पड़े, "देखता हूँ इस साल पास हो गए और दर्जे में अव्वल आ गए तो तुम्हें घमंड हो गया है। मगर भाई जान घमंड तो बड़े-बड़े का नहीं रहा, तुम्हारी क्या हस्ती है? इतिहास में रावण का हाल तो पढ़ा ही होगा। उसके चरित्र से तुमने कौन-सा सबक लिया या यूँ ही पढ़ गए ? महज़ इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज नहीं, असल चीज है बुद्धि का विकास।"
(क) मैं तो "खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।"- यह कथन किसका है?
बड़े भाई साहब का
छोटे भाई का
छोटे भाई के मित्र का
बड़े भाई के मित्र का
(ख) निम्नलिखित कथ्यों को ध्यानपूर्वक पढ़ें-
1. बड़े भाई परीक्षा में पास हो गए थे।
2. बड़े भाईसाहब परीक्षा में फेल हो गए थे।
3. महज इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज नहीं, असल चीज है- बुद्धि का विकास।
4. छोटा भाई फेल हो गया।
उचित विकल्प का चुनाव करें-
केवल 1
2 ओर 3 दोनों सही हैं।
केवल 4 सही है।
कोई विकल्प सही नहीं है।
(ग) बड़े भाई ने किस पौराणिक चरित्र का उदाहरण देते हुए छोटे भाई पर व्यंग्य कसा ?
राम का
रावण का
कृष्ण का
कंस का
(घ) निम्नलिखित कथनों (A) और कारण (R)
को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए
विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर
लिखिए।
कथन (A): बड़े भाईसाहब के अनुसार महज इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज नहीं, असल चीज है- बुद्धि का विकास।
कारण (R) : लेखक खेल-कूद कर भी अव्वल आता था।
कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
कथन (A) सही है लेकिन कारण (R)
गलत है।
कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
(ङ) 'तलवार खींचना' मुहावरे का अर्थ है-
युद्ध के लिए तैयार हो जाना
आत्म समर्पण कर देना
युद्ध के लिए ललकारना
कार्य शीघ्रता से संपन्न करना
अस्पताल के लोगों को देखने से मालूम हुआ कि 160 आदमी तो अस्पतालों में पहुँचे और जो लोग घरों में चले गए वे अलग हैं। इस प्रकार 200 घायल जरूर हुए हैं। पकड़े गए आदमियों की संख्या का पता नहीं चला, पर लालबाजार के लॉकअप में स्त्रियों की संख्या 105 थी। आज तो जो कुछ हुआ, वह अपूर्व हुआ है। बंगाल के नाम या कलकत्ता के नाम पर कलंक था कि यहाँ काम नहीं हो रहा है। वह आज बहुत अंश में धुल गया और लोग सोचने लग गए कि यहाँ भी बहुत सा काम हो सकता है।
(क) बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में क्यों लाए गए?
वे पुलिस की लाठियों से घायल हो गए थे
वे आपसी दंगों में घायल हो गए थे
वे बीमार हो गए थे
उन्हें सत्याग्रहियों की सेवा करनी थी
(ख) महिलाओं को लॉकअप में क्यों रखा गया ?
उनके आपसी लड़ाई-झगड़े के कारण
उनके पुलिस का साथ देने के लिए
जुलूस निकालने के अपराध में
केदियों पर नजर रखने के लिए
(ग) निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A): कलकत्ता पर कलंक था कि वहाँ स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे।
कारण (R): लोगों ने कोई प्रयास ही नहीं किया।
(i) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
(ii) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है।
( iii) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी सही व्याख्या करता है।
(iv) कथन (A) सही है और कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
(ङ) 160 लोगों को कहाँ लाया गया था?
(i) लॉकअप में बंद करके रखने के लिए
(ii) अस्पताल में फोटो खींचने के लिए
(iii) अस्पताल में सभी की देखभाल के लिए
(iv) अस्पताल में इलाज के लिए
(घ) लोग कलकत्ता के विषय में क्या सोचने लग गए?
(i) कलकत्तावासी अंधविश्वासी हैं
(ii) कलकत्तावासियों को देश से लगाव नहीं है
(iii) कलकत्ता में भी स्वतंत्रता के लिए प्रयास हो रहे हैं
(iv) कलकत्ता में बहुत से रोजगार उपलब्ध हैं
