wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी

Total questions: 25

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.

प्रश्न 5 – बिजलियों की चमक और बादलों की गर्जन-तर्जन को देख कर लेखक को क्या याद आया?

a)

(क) उनाकोटी के शैव समुदाय की याद

b)

(ख) त्रिपुरा के विद्रोहियों की याद

c)

(ग) तीन साल पहले त्रिपुरा में उनाकोटी की एक शाम की याद

d)

(घ) उनाकोटी से मनु के सफर की याद


2.

प्रश्न 6 – लेखक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला कब गया था?

a)

(क) दिसंबर 1999

b)

(ख) सितम्बर 1999

c)

(ग) अक्टूबर 1999

d)

(घ) दिसंबर 1888


3.

प्रश्न 7 – लेखक किस टीवी शृंखला को बनाने के सिलसिले में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला गया था?

a)

(क) ‘ऑन द हेड’ शीर्षक वाली टीवी शृंखला

b)

(ख) ‘ऑन द स्ट्रीट’ शीर्षक वाली टीवी शृंखला

c)

(ग) ‘ऑन द रोड’ शीर्षक वाली टीवी शृंखला

d)

(घ) ‘ऑन द मोड़’ शीर्षक वाली टीवी शृंखला


4.

प्रश्न 8 – ‘ऑन द रोड’ शीर्षक वाली टीवी शृंखला को बनाने के पीछे लेखक का बुनियादी विचार क्या करने और का था?

a)

(क) त्रिपुरा की पूरी लंबाई में आर-पार जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से यात्रा के बारे में बताना

b)

(ख) ध्वनि के बारे में जानकारी इकट्ठी करना

c)

(ग) त्रिपुरा की विकास से सम्बन्धी सभी गतिविधियों के बारे में लोगों को जानकारी देना

d)

(घ) (क) और (ग) दोनों


5.

प्रश्न 9 – त्रिपुरा की सीमा तीन ओर से किस देश से घिरी हुई है?

a)

(क) बांग्लादेश

b)

(ख) भारत

c)

(ग) म्यांमार

d)

(घ) इनमें से कोई नहीं


6.

प्रश्न 10 – त्रिपुरा की राजधानी अगरतला भी सीमा चैकी बांग्लादेश से कितनी दूरी पर स्थित है?

a)

(क) महज एक किलोमीटर की दूरी पर

b)

(ख) महज दो किलोमीटर की दूरी पर

c)

(ग) महज चार किलोमीटर की दूरी पर

d)

(घ) महज तीन किलोमीटर की दूरी पर


7.

प्रश्न 11 – लेखक त्रिपुरा की असाधरण जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण किसको मानता है?

a)

(क) बांग्लादेश से आकर त्रिपुरा में ही बस जाने वाले लोगों के कारण

b)

(ख) असम से आकर त्रिपुरा में ही बस जाने वाले लोगों के कारण

c)

(ग) पश्चिम बंगाल से आकर त्रिपुरा में ही बस जाने वाले लोगों के कारण

d)

(घ) उपरोक्त सभी


8.

प्रश्न 12 – अगरतला में लेखक जहाँ शूटिंग कर रहा था वह स्थान किसके लिए जाना जाता था?

a)

(क) बिजली के कड़कने के लिए

b)

(ख) हरियाली के लिए

c)

(ग) मंदिरों और महलों के लिए

d)

(घ) जंगलों के लिए


9.

प्रश्न 13 – अगरतला के मुख्य महल उज्जयंत महल का प्रयोग वर्तमान में किस काम के लिए  किया जाता है?

a)

(क) राज्य विधानसभा के लिए

b)

(ख) लोक सभा के लिए

c)

(ग) राज्य सभा के लिए

d)

(घ) इनमें से कोई नहीं


10.

प्रश्न 14 – माणिक्य वंश के लगातार कितने राजाओं ने त्रिपुरा पर राज किया था?

a)

(क) 182

b)

(ख) 193

c)

(ग) 187

d)

(घ) 183



11.

प्रश्न 15 – बौद्ध मंदिर की जो मुख्य बुध प्रतिमा है उसे कब वहाँ लाया गया था?

a)

(क) 1930 के दशक में

b)

(ख) 1920 के दशक में

c)

(ग) 1960 के दशक में

d)

(घ) 1950 के दशक में

12.

प्रश्न 16 – बौद्ध मंदिर की जो मुख्य बुध प्रतिमा है उसे 1930 के दशक में कहाँ से लाया गया था?

a)

(क) भूटान से

b)

(ख) म्यांमार से

c)

(ग) रंगून से

d)

(घ) रूस से


13.

प्रश्न 17 – टीलियामुरा में लेखक की मुलाकात किस-किस से हुई?

a)

(क) हेमंत कुमार जमातिया

b)

(ख) मंजु ऋषिदास

c)

(ग) जिलाधिकारी से

d)

(घ) (क) और (ख) दोनों


14.

प्रश्न 18 – हेमंत कुमार जमातिया कौन थे?

a)

(क) जिलाधिकारी

b)

(ख) जिला परिषद् के सदस्य

c)

(ग) एक प्रसिद्ध गायक

d)

(घ) (ख) और (ग) दोनों


15.

प्रश्न 19 – लेखक की मुलाकात मंजु ऋषिदास से कहाँ हुई?

a)

(क) टीलियामुरा शहर के वार्ड नं. 3 में

b)

(ख) टीलियामुरा शहर के वार्ड नं. 1 में

c)

(ग) टीलियामुरा शहर के वार्ड नं. 2 में

d)

(घ) टीलियामुरा शहर के वार्ड नं. 7 में


16.

प्रश्न 20 – ऋषिदास समुदाय के लोग जूते बनाने के अलावा और किसमें विशेषज्ञता रखते थे?

a)

(क) मूर्तियों के निर्माण में

b)

(ख) सिलाई कड़ाई के काम में

c)

(ग) थाप वाले वाद्यों जैसे तबला और ढोल के निर्माण और उनकी मरम्मत के काम में

d)

(घ) इनमें से कोई नहीं


17.

प्रश्न 21 – मंजु ऋषिदास कौन थी?

a)

(क) गायिका

b)

(ख) रेडियो कलाकार

c)

(ग) अपने वार्ड की प्रतिनिधि

d)

(घ) उपरोक्त सभी


18.

प्रश्न 22 – राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अगले 83 किलोमीटर यानी मनु तक की यात्रा के दौरान लेखक और उसकी यूनिट कैसे पहुँची?

a)

(क) सी.आर.पी.एफ. की सुरक्षा में

b)

(ख) बस से

c)

(ग) जिलाधिकारी द्वारा दी गई गाड़ी में

d)

(घ) जिला परिषद् द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा में


19.

प्रश्न 23 – लेखक और लेखक के कैमरामैन को सी.आर.पी.एफ. ने कहाँ बैठाया?

a)

(क) सिपाहियों के साथ

b)

(ख) सुरक्षा दल के साथ

c)

(ग) हथियारों से भरी गाड़ी में

d)

(घ) उपरोक्त सभी


20.

प्रश्न 24 – कौन सी बात सुन कर डर के कारण लेखक की रीढ़ में एक झुरझुरी सी दौड़ गई थी?

a)

(क) विद्रोहियों द्वारा एक जवान को मार डालने की बात को सुन कर

b)

(ख) विद्रोहियों की बातों को सुनकर

c)

(ग) कठिन सफर के बारे में सोच कर

d)

(घ) उपरोक्त सभी


21.

प्रश्न 26 – उत्तरी त्रिपुरा जिले की लोकप्रिय घरेलू गतिविधियों में से एक गतिविधि कौन सी है?

a)

(क) अगरबत्तियां तैयार करना

b)

(ख) अगरबत्तियों के लिए बाँस की पतली सींकें तैयार करना

c)

(ग) बाँस की पतली सींकें तैयार करना

d)

(घ) उपरोक्त सभी


22.

प्रश्न 27 – अगरबत्तियों के लिए बाँस की पतली सींकें तैयार करने के बाद अगरबत्तियाँ बनाने के लिए इन्हें कहाँ भेजा जाता था?

a)

(क) कर्नाटक

b)

(ख) गुजरात

c)

(ग) असम

d)

(घ) (क) और (ख) दोनों


23.

प्रश्न 29 – जिलाधिकारी ने त्रिपुरा की किस सफल खेती के बारे में लेखक को बताया?

a)

(क) आलू

b)

(ख) बाँस

c)

(ग) टी.पी.एस.

d)

(घ) इनमें से कोई नहीं


24.

प्रश्न 30 – आलू की बुआई के लिए आमतौर पर किस आलू का प्रयोग किया जाता है?

a)

(क) छोटे आलू

b)

(ख) परम्परागत आलू

c)

(ग) उन्नत किस्म के आलू

d)

(घ) बड़े आलू


25.

मनु नदी में बहता बाँसों का काफिला कैसे लग रहा था?

a)

एक बड़े जहाज की तरह

b)

विशाल ड्रेगन की तरह

c)

टापू की तरह

d)

भारी चट्टान की तरह