wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

सिक्कों की खनक कहानी पर आधारित 10 बहुविकल्पीय प्रश्न

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

 मुल्ला नसरुद्दीन ने जब पहली बार उस व्यस्त इलाके से गुजरते हुए दृश्य देखा, तो भिखारी किस अवस्था में था?


a)

(A) वह अमीर आदमी से झगड़ा कर रहा था।

b)

(B) वह खड़े होकर बहस कर रहा था।

c)

(C) वह घुटने टेके, आँसुओं में डूबा, गिड़गिड़ा रहा था।

d)

(D) वह भीड़ से मदद की गुहार लगा रहा था।

2.

अमीर व्यक्ति ने मुल्ला को अपनी ओर क्यों मिलाना चाहा?

a)

(A) क्योंकि वह मुल्ला से सलाह लेना चाहता था। ।

b)

(B) क्योंकि मुल्ला एक बहुत प्रसिद्ध व्यक्ति थे।

c)

(C) क्योंकि उसने सोचा कि मुल्ला को अपनी ओर मिला लेने से और मज़ा आएगा।

d)

(D) क्योंकि वह मुल्ला को कुछ पैसे देना चाहता था

3.

3. अमीर व्यक्ति के अनुसार, भिखारी ने चूल्हे पर रोटी सेंकने की जगह किस पर रोटी सेंकी?


a)

(A) कबाब की दुकान के बाहर की दीवार पर।

b)

(B) सीधे लकड़ी के चूल्हे पर।

c)

(C) कबाब बनाने के बाद बचे तेल वाले तवे पर।

d)

(D) पास के किसी पत्थर पर।

4.

4. कबाब की दुकान का मालिक भिखारी से मुख्य रूप से किस चीज़ के पैसे माँग रहा था?

(C) तवे पर बचे तेल और कबाब की खुशबू के लिए।

a)

(A) चूल्हे की गर्मी के लिए

b)

(B) दुकान के सामने खड़े रहने के लिए।

c)

(C) तवे पर बचे तेल और कबाब की खुशबू के लिए।

d)

(D) रोटी सेंकने की इजाज़त के लिए।

5.

5. जब मुल्ला ने भिखारी से पूछा कि क्या वह नहीं जानता कि दूसरों की वस्तु लेने पर पैसा देना पड़ता है, तो हैरान-परेशान भिखारी ने क्या प्रतिक्रिया दी?

a)

(A) उसने पैसे देने से मना कर दिया।

b)

(B) उसने चुपचाप अपनी जेब में रखे सारे पैसे निकाले और देने लगा।

c)

(C) उसने मुल्ला से मदद माँगी

d)

(D) वह अपनी रोटी छोड़कर भाग गया।

6.

6. जब भिखारी पैसे देने लगा, तब मुल्ला ने अमीर आदमी से क्या कहा?


a)

(A) "यह भिखारी बहुत गरीब है, इसे जाने दीजिए।"

b)

(B) "मैं इस विवाद को सुलझाने के लिए शहर प्रमुख के पास जा रहा हूँ।"

c)

(C) "एक मिनट श्रीमान्! लाइए, मैं उन्हें यह सिक्का देता हूँ।"

d)

(D) "आप पहले यह सिद्ध करें कि खुशबू बिकती है।"

7.

7. सिक्कों की खनखनाहट दिखाने से पहले, मुल्ला ने अमीर व्यक्ति से क्या करने को कहा?

a)

(A) मुल्ला ने उसे सिक्कों को गिनने को कहा।

b)

(B) मुल्ला ने उसे अपनी आँखें बंद करने को कहा।

c)

(C) मुल्ला ने उसे अपना कान पास लाने को कहा।

d)

(D) मुल्ला ने उसे अपनी दुकान के अंदर जाने को कहा।

8.

8. सिक्कों को खनखनाने के बाद जब मुल्ला ने पूछा, "आवाज कैसी लगी?" तो अमीर व्यक्ति ने क्या जवाब दिया?


a)

बहुत अच्छी, और जरा हाथ में लेकर देखूँ

b)

मुझे पैसे नहीं चाहिए

c)

मुझे कुछ सुनाई नहीं दिया

d)

(D) "मुझे यह सिक्का स्वीकार नहीं है।"

9.

9. अमीर व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए मुल्ला ने क्या निर्णायक तर्क दिया?


a)

(A) गरीब से पैसा लेना पाप है।

b)

(B) भिखारी ने मात्र कबाब की खुशबू ली, खाया नहीं; आपने भी सिक्कों की खनखनाहट सुन ली।

c)

(C) मुल्ला ने बताया कि ये सिक्के नकली हैं।

d)

(D) उसने कहा कि अमीर व्यक्ति के पास पहले से बहुत धन है।

10.

10. मुल्ला का तर्क सुनने के बाद अमीर व्यक्ति ने क्या किया?


a)

(A) उसने मुल्ला को धन्यवाद दिया।

b)

(B) उसने मुल्ला से झगड़ा किया।

c)

(C) वह सिर झुकाकर चुपचाप अपनी दुकान में चला गया।

d)

(D) उसने सारे सिक्के मुल्ला को दे दिए।