Worksheetsकक्षा 9 एच- पुनरावृत्ति
Total questions: 15
Worksheet time: 15mins
स्वर संधि के कितने प्रकार होते हैं?
एक
पाँच
तीन
दो
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द वृद्धि संधि का नहीं है?
सदैव
जलौघ
गुरूपदेश
परमौदार्य
एक + एक की संधि से बना सही शब्द पहचानिए।
एकैक
एकाएक
एकेक
एकक
निम्नलिखित में से वृद्धि संधि का उदाहरण है -
जल + ऊर्मि
भो + अन
महा + ओजस्वी
नदी + ईश
......................... व्याकरणिक नियमों से बँधे होते हैं।
शब्द
पद
संधि
समास
मनोहर विद्यालय जाता है। इस वाक्य में कितने पद हैं?
तीन
दो
चार
एक
लिखते समय जब कुछ छूट जाए तब किस चिह्न की आवश्यकता पड़ती है?
विवरण चिह्न
लाघव चिह्न
त्रुटिपूरक चिह्न
योजक चिह्न
निम्नलिखित में से अल्प विराम का चिह्न कौन-सा है?
!
,
?
;
महा + ईश्वर के लिए उचित संधि शब्द चुनिए।
महेश्वर
महैश्वर
महाश्वर
महेईश्वर
दो वर्णों के मेल से होने वाले विकार को क्या कहते हैं?
समास
उपसर्ग
प्रत्यय
संधि
आश्चर्य, घृणा, हर्ष, विस्मय तथा शोक आदि भावों को प्रकट करने वाले चिह्न को कहते हैं -
प्रश्नवाचक चिह्न
विवरण चिह्न
योजक चिह्न
विस्मयसूचक चिह्न
उचित विराम-चिह्न वाला वाक्य पहचानिए।
माँ ! मैं खेलने जा रहा हूँ।
माँ ! मैं खेलने जा रहा हूँ?
माँ, मैं खेलने जा रहा हूँ।
माँ, मैं, खेलने जा रहा हूँ।
सही अनुनासिक शब्द चुनिए।
ढूँढ़ना
ढूढँना
ढूढनाँ
ढऊँढना
सही स्थान पर अनुस्वार लगा हुआ शब्द पहचानिए।
सन्यांसी
अबुंज
मंजन
काँपना
कौन-सा शब्द 'दार' प्रत्यय से नहीं बना है?
समझदार
शानदार
उदार
दुकानदार
