wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

बाल विकास व शिक्षाशास्त्र — बहुविकल्पीय प्रश्न (ग्रेड 14)

Total questions: 90

Worksheet time: 45mins

Name
Class
Date
1.

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों (प्र. संख्या 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। वंचित समूह से संबंधित विद्यार्थियों के समावेशन के लिए:

a)

पहचान-आधारित रूढ़ियों का प्रमाण और प्रोत्साहन किया जाना चाहिए।

b)

सामाजिक संबंधों के आधार पर कक्षा में अलगाव करना चाहिए।

c)

समान क्षमताओं के आधार पर विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित करना चाहिए।

d)

विविध परम्पराओं के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना चाहिए।

2.

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों (प्र. संख्या 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। निम्नलिखित में से कौन अंतरिक अभिप्रेरणा का सही वर्णन करता है?

a)

अभिप्रेरणा जो कार्य के व्यक्तिगत-आनंद से आती है

b)

अभिप्रेरणा जो दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा से आती है

c)

अभिप्रेरणा जो दंड के भय से आती है

d)

अभिप्रेरणा जो बाहरी पुरस्कारों से आती है

3.

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों (प्र. संख्या 1 से 30) के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। अभिकथन (A): लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत में बच्चे कार्यों के उनके परिणामों के आधार पर अच्छा या बुरा समझने से, इस समझ पर पहुँचते हैं कि नियम और क़ानून लचीले हैं और बदले जा सकते हैं। कारण (R): लॉरेंस कोहलबर्ग का तर्क है कि नैतिक विकास क्रमिक रूप से चरणों में होता है। सही विकल्प चुनें:

a)

(A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

b)

(A) सत्य है लेकिन (R) गलत है।

c)

(A) और (R) दोनों गलत हैं।

d)

(A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

4.

अभिकथन (A): शिक्षार्थी जो पहले से जानते हैं उसके आधार पर अपने ज्ञान का निर्माण करते हैं। कारण (R): पैटर्न ढूँढना और पिछले ज्ञान के साथ जुड़ाव बनाने से शिक्षार्थियों को जानकारियों को सार्थक रूप से संसाधित करने में मदद मिलती है। सही विकल्प चुनें : (1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है। (2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है। (3) (A) और (R) दोनों गलत हैं। (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

a)

(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

b)

(A) सही है लेकिन (R) गलत है।

c)

(A) और (R) दोनों गलत हैं।

d)

(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

5.

विकास के किस पक्ष में तर्क, चिंतन और समस्या समाधान की व्याख्या की जाती है?

a)

संज्ञानात्मक विकास

b)

नैतिक विकास

c)

गतिक विकास

d)

सामाजिक विकास

6.

हावर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि के सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा सेट बुद्धि और उसके संबंन्धित विशिष्टताओं का सही मेल का प्रतिनिधित्व करता है?

a)

तार्किक-गणितीय : नृत्य या क्रीड़ा-संबंधी क्षमताएँ

b)

संगीतात्मक : प्रदर्शन या रचना करने के कौशल

c)

स्थानिक : प्राकृतिक वातावरण की सराहना करने के कौशल

d)

अंतर्वैयक्तिक : दूसरों को समझने और उनके साथ संबंध स्थापित करने के कौशल

7.

प्राथमिक कक्षाओं में भाषा का विकास किस प्रकार सुगम/सुविधाजनक होता है?

a)

जब शिक्षक औपचारिक भाषा का प्रयोग पर जोर देते हैं और उसे लागू करते हैं।

b)

जब शिक्षक बच्चों की मातृभाषा को अनदेखा/अवहेलना और उपेक्षा करते हैं।

c)

जब शिक्षक मूर्त वस्तुओं के बजाय संकेतों और प्रतीकों से शुरुआत करते हैं।

d)

जब शिक्षक अमूर्त अवधारणाओं को संदर्भित करने के लिए ठोस उदाहरणों का उपयोग करते हैं।

8.

जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी क्षमता मूर्त-संचालनात्मक सोच को पूर्व-संचालनात्मक सोच से अलग करती है?

a)

विकेन्द्रण

b)

परिकल्पित तार्किकता

c)

वस्तु स्थायित्व

d)

इंद्रियों का समन्वय

9.

निम्नलिखित में से कौन सा कथन समावेशी शिक्षा के बारे में सही नहीं है?

a)

समावेशी शिक्षण का अर्थ है "ऐसी शैक्षिक पद्धतियाँ अपनाना जो सभी शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं का समर्थन करता है"।

b)

एक समावेशी कक्षा "भाषा शैली में अंतर को स्वीकारती है और सहयोग को बढ़ावा देती है"।

c)

"स्थिर पाठ्यक्रम और मानक मूल्यांकन" के केंद्र में ही एक समावेशी कक्षा का केंद्र होता है।

d)

समावेशी शिक्षण का अर्थ है "ऐसे तरीकों में शिक्षण जो बहिष्करण न करें"।

10.

अभिगृहन के आरोपण सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से किससे लगनदार प्रयास और बेहतर प्रदर्शन की संभावना है?

a)

सफलता के लिए बाहरी आरोपण और असफलता के लिए आंतरिक आरोपण

b)

असफलता और सफलता दोनों के लिए आंतरिक आरोपण

c)

असफलता और सफलता दोनों के लिए बाहरी आरोपण

d)

सफलता के लिए आंतरिक आरोपण और असफलता के लिए बाहरी आरोपण

11.

निम्नलिखित में से कौन सा कथन अधिगम के बारे में सही नहीं है?

a)

अधिगम का तात्पर्य पूर्ववर्ती वैचारिक स्कीमों के पुनर्गठन से है

b)

अधिगम सामाजिक क्रिया द्वारा सुविधाजनक होता है

c)

अधिगम एक प्रक्रिया नहीं बल्कि मात्र एक उत्पाद है

d)

अधिगम शिक्षार्थी के पूर्व ज्ञान पर निर्भर करता है

12.

कक्षा में खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते समय तानुज अपने दोस्त से कहता है कि वह भाला फेंकने में हिस्सा लेगा और रस्सी कूदने में उसकी बहन हिस्सा ले सकती है क्योंकि वह एक लड़की है और लड़कियां भाला नहीं फेंक सकतीं। यह किसको प्रदर्शित करता है?

a)

जेंडर समानता

b)

जेंडर समता

c)

जेंडर रूढ़िवादिता

d)

जेंडर स्थायित्व

13.

विकास के क्रम में, बच्चे सूक्ष्म शारीरिक कौशल से पहले सकल शारीरिक कौशल विकसित करते हैं। यह दर्शाता है कि विकास :

a)

शीर्षपाद

b)

रेखीय

c)

समपी–दूराभिमुख

d)

अराजक

14.

निम्नलिखित में से पढ़न वैकलक्ष (डिस्लेक्सिया) की एक विशिष्ट विशेषता कौन-सी है?

a)

ध्वन्यात्मक प्रसंस्करण में कठिनाई

b)

शारीरिक समन्वय में कठिनाई

c)

स्थानिक समझ/जानकारी में कठिनाई

d)

रचनात्मक समस्या समाधान में कठिनाई

15.

निम्नलिखित में से किसे स्वरूपात्मक (Formative) मूल्यांकन नहीं माना जाएगा?

a)

छात्रों और शिक्षकों को प्रभावी प्रतिपुष्टि प्रदान करने के लिए कक्षा के दौरान दिया गया मूल्यांकन।

b)

एक मूल्यांकन कार्य जो मानक मानकों के अनुरूप छात्रों की तुलना करने में सहायक होता है।

c)

एक आकलन जो छात्र के सीखने में गलत धारणाओं की पहचान करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

d)

छात्रों के पूर्व ज्ञान को निर्धारित करने के लिए एक नई अवधारणा की शुरुआत में दिया गया आकलन।

16.

अभिकथन (A): विद्यालय पाठ्यक्रम को शिक्षार्थियों के सांस्कृतिक ज्ञान को उचित स्थान और मूल्य देना चाहिए। कारण (R): विद्यार्थियों को उनकी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए समर्थन प्रदान करना, सीखने की प्रक्रिया को सुगम बनाता है। सही विकल्प चुनें : (1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है। (2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है। (3) (A) और (R) दोनों गलत हैं। (4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

a)

(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

b)

(A) सही है लेकिन (R) गलत है।

c)

(A) और (R) दोनों गलत हैं।

d)

(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

17.

निम्न में से किस प्रकार के प्रश्न एक छात्र की जानकारियों का गंभीर रूप से मूल्यांकन करने की योग्यता का आकलन करने में मदद करते हैं?

a)

वे प्रश्न जो छात्र की व्यक्तिगत राय पूछते हैं

b)

वे प्रश्न जो पाठ के मान्य करने वाले उदाहरणों के लिए पूछते हैं

c)

वे प्रश्न जो किसी पाठ का सारांश माँगते हैं

d)

वे प्रश्न जो शब्द की सरल परिभाषा के लिए पूछते हैं

18.

कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत के अनुसार किस स्तर पर बच्चे आत्मकेन्द्रीत होते हैं और किसी कर्म को करने में अपना ही लाभ देखते हैं?

a)

पहले स्तर के दूसरे चरण में

b)

दूसरे स्तर के तीसरे चरण में

c)

तीसरे स्तर के पाँचवें चरण में

d)

पहले स्तर के पहले चरण में

19.

रिक्त स्थान भरें: Impairment एक ______ अवस्था है, जबकि disability एक ______ अवस्था है।

a)

कार्यात्मक, जैविक

b)

क्रियात्मक, शारीरिक

c)

सामाजिक, मनोवैज्ञानिक

d)

जैविक, कार्यात्मक

20.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन संज्ञान और भावनाओं के बीच संबंध को उपयुक्त रूप से परिभाषित करता है?

a)

भावनाएँ और संज्ञान आपस में परस्पर रूप से निर्भर करते हैं।

b)

संज्ञान भावनाओं को प्रभावित करता है लेकिन इसका विपरीत सत्य नहीं है।

c)

भावनाएँ संज्ञान को प्रभावित करती हैं लेकिन इसका विपरीत सत्य नहीं है।

d)

संज्ञान और भावनाएँ दो स्वतंत्र प्रणालियाँ हैं।

21.

समस्या-समाधान को कौन-सा कारक बढ़ावा देता है?

a)

कार्यात्मक स्थिरता

b)

निष्क्रिय अनुकरण

c)

प्रतिक्रिया सेट

d)

अभिसारी चिंतन

22.

प्रगतिशील शिक्षा का एक प्रमुख सिद्धांत कौन-सा है?

a)

छात्रों को अपने शिक्षकों से ज्ञान के निष्क्रिय प्राप्तकर्ता होना चाहिए।

b)

सीखना प्रमाणिक (ऑथेंटिक) कार्यों पर आधारित होना चाहिए।

c)

पाठ्यक्रम पूर्व-निर्धारित और सार्वभौमिक होना चाहिए।

d)

छात्रों के सीखने को मापने के लिए मानकीकृत परीक्षण सबसे अच्छा तरीका है।

23.

दावा (A): बच्चों द्वारा बचपन अलग-अलग संस्कृतियों में अलग-अलग तरह से अनुभव किया जाता है। कारण (R): बच्चों का विकास सार्वभौमिक है। सही विकल्प चुनें।

a)

(A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) (A) का सही व्याख्या नहीं करता है।

b)

(A) सही है लेकिन (R) गलत है।

c)

(A) और (R) दोनों गलत हैं।

d)

(A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) की सही व्याख्या करता है।

24.

सामाजिक-रचनावादी (socio-constructivist) सीखने के विचार किस बात का समर्थन करते हैं?

a)

शिक्षार्थी सक्रिय रूप से ज्ञान का निर्माण करते हैं।

b)

व्याख्यान देने और समझाने से प्रभावी शिक्षण सक्रिय होता है।

c)

स्मरण और दोहराव की प्रक्रिया से प्रभावी शिक्षण होता है।

d)

शिक्षार्थी दूसरों से निष्क्रिय रूप से ज्ञान प्राप्त करते हैं।

25.

कक्षा में प्रभावी प्रतिपुष्टि (feedback) की कौन-सी विशेषता है?

a)

यह व्यापक और सामान्य होती है।

b)

यह केवल परिणामों पर केंद्रित होती है।

c)

यह समयानुकूल और विशिष्ट होती है।

d)

यह केवल कार्य के अंत में ही दी जाती है।

26.

लेव वायगोत्स्की प्रस्तावित करते हैं कि बच्चों में स्व-नियमन के लिए ______ महत्त्वपूर्ण है।

a)

‘अंतर्यभाषण’ (inner speech)

b)

अनुकूलन

c)

संगठन

d)

असंतुलन

27.

अभिसारी चिंतन और अपसारी चिंतन के संदर्भ में कथन पूर्ण करें: अपसारी चिंतन ______; जबकि अभिसारी चिंतन ______।

a)

एक सही समाधान पर स्थिर रहता है; कई उत्तरों को प्रोत्साहित करता है।

b)

गणितीय क्षमताओं को बढ़ावा देता है; मौखिक क्षमताओं को बढ़ावा देता है।

c)

मौखिक क्षमताओं को बढ़ावा देता है; गणितीय क्षमताओं को बढ़ावा देता है।

d)

कई उत्तरों को प्रोत्साहित करता है; एक सही समाधान पर स्थिर रहता है।

28.

‘आउट’ होने के बाद जब अरु कहती है कि रस्सी ने जानबूझकर ‘आउट’ किया, तब जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के किस अवस्था में बच्चे इस तरह तर्क देते हैं?

a)

औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

b)

संवेदी-चालक अवस्था

c)

पूर्व- संक्रियात्मक अवस्था

d)

मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

29.

प्रोक्सिमोडिस्टल सिद्धांत शैशवावस्था में क्या बताता है?

a)

विकास सिर से पाँव तक होता है।

b)

भाषा का विकास तेजी से होता है क्योंकि यह संवेदनशील अवधि है।

c)

सूक्ष्म मोटर कौशल के विकास के साथ शारीरिक विकास तेज़ी से होता है।

d)

अंग—बाँहों और पैरों की तुलना में हाथों व पैरों से तेजी से बढ़ते हैं।

30.

निम्न में से कौन-से ‘स्कैफोल्डिंग’ के उदाहरण हैं? (a) ‘थिंक-अलाउड’ (b) संकेत और इशारे (c) प्रश्न (d) आधा हल किया हुआ उदाहरण (e) रट कर दोहराव

a)

(a), (b), (c)

b)

(a), (b), (c), (d)

c)

(a), (b), (c), (d), (e)

d)

(a), (b)

31.

नीचे दिए गए संख्या पैटर्न को देखिए: 1, 8, 27, 64, 125, ______, ______। अगले दो पद क्या होंगे?

a)

216 और 289

b)

256 और 343

c)

216 और 343

d)

256 और 289

32.

9099, 9099 और 9009 के योग में से कितना घटाएँ कि 25545 प्राप्त हो?

a)

2365

b)

2536

c)

2563

d)

2356

33.

गणित की लैब आवश्यक है क्योंकि यह क्रियात्मक गतिविधियों का अवसर प्रदान करती है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सबसे अधिक उपयुक्त है?

a)

चार्ट गणित की कक्षा में एक प्रभावी शिक्षण-अधिगम सामग्री हैं।

b)

शिक्षण-अधिगम सामग्री का उपयोग गणित की कक्षा में विद्यार्थियों के अभ्यास का समय व्यय कर देता है।

c)

विद्यार्थी गणित की कक्षा की पहेलियों में आनंद नहीं लेते।

d)

गणित की लैब ज़रूरी है क्योंकि यह क्रियात्मक गतिविधियों का अवसर प्रदान करती है।

34.

निम्नलिखित में से कौन-सा स्कूल गणित में शब्दात्मक सवालों के लिए सही है ?

a)

शब्दात्मक सवाल गणितीय निरूपण के उदाहरण नहीं होते।

b)

शब्दात्मक सवाल केवल माध्यमिक कक्षाओं में महत्वपूर्ण होते हैं।

c)

शब्दात्मक सवाल गणित में कार्यविधिक ज्ञान पर अधिक केंद्रित होते हैं।

d)

शब्दात्मक सवाल उन अभ्यासों को संदर्भित करते हैं जहाँ बच्चा परिस्थिति को एक ऐसा औपचारिक रूप देता है जिसमें गणितीय तकनीक को लागू किया जा सके।

35.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, शिक्षार्थियों का आकलन किन आयामों को शामिल करता है ?

a)

संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोदैहिक आयाम

b)

संज्ञानात्मक, सामाजिक, आध्यात्मिक आयाम

c)

भौतिक और मनोवैज्ञानिक आयाम

d)

संज्ञानात्मक और भौतिक आयाम

36.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी) 2020 “भारत का ज्ञान” के बारे में बात करती है। निम्नलिखित में से क्या इसमें सम्मिलित नहीं है ?

a)

विभिन्न विषयों जैसे गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा, कृषि इत्यादि के हिस्से के रूप में आदिवासी ज्ञान, अधिगम के स्वदेशी और पारंपरिक तरीके।

b)

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में विभिन्न राज्यों का दौरा।

c)

विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के आकलन के लिए औपचारिक परीक्षाएँ।

d)

आधुनिक भारत के प्रति प्राचीन भारत का ज्ञान और उसका योगदान।

37.

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, एक प्राथमिक गणित कक्षा में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ सबसे कम रूप से प्रासंगिक हैं ?

a)

पैटर्न (प्रतिमानों) का उपयोग करना

b)

दृश्यीकरण

c)

संबंध स्थापित करना और निरूपण

d)

सूत्रों को याद करना

38.

गणित शिक्षण में संज्ञानात्मक संघर्ष के विचार के लिए निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सबसे उपयुक्त है ?

a)

संज्ञानात्मक संघर्ष के प्रति बच्चों को सुविचारित बनाने के शिक्षक के विचारपूर्ण प्रयासों से उनकी गणितीय समझ को बढ़ावा मिल सकता है।

b)

यह बच्चों में गणितीय समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी नहीं है।

c)

संज्ञानात्मक संघर्ष से बचना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे भ्रमित हो जाते हैं।

39.

एक संख्या में आठ जोड़ दिया जाए, तो वह दुगुनी हो जाती है। वह संख्या क्या होगी ?

a)

8

b)

12

c)

16

d)

6

40.

त्रिभुज के सभी कोणों का योग है :

a)

9090^\circ

b)

180180^\circ

c)

360360^\circ

d)

6060^\circ

41.

एक मिलीमीटर बराबर है :

a)

0.10.1 cm

b)

0.010.01 m

c)

0.10.1 m

d)

0.010.01 cm

42.

निम्नलिखित कथनों में से सही कथन कौन सा है ?

a)

1, एक भाज्य संख्या है।

b)

1 दोनों है, एक भाज्य और अभाज्य संख्या।

c)

1 न तो अभाज्य है और न ही भाज्य है।

d)

1, एक अभाज्य संख्या है।

43.

बृज के पास अपनी पसंद की भूमि को घेरे के लिए 100 मीटर का तार था। वह सबसे बड़ी भूमि का घेरे लेना चाहता था। निम्नलिखित में से उसे किस माप का टुकड़ा लेना चाहिए ताकि उसकी भूमि का क्षेत्रफल अधिकतम हो ?

a)

30 m × 20 m

b)

25 m × 25 m

c)

5 m × 45 m

d)

15 m × 35 m

44.

एक _______ सदा सम बहुभुज होता है ।

a)

वर्ग

b)

पंचभुज

c)

वृत

d)

समद्विबाहु त्रिभुज

45.

पार्सल का भार (50 ग्राम और उससे कम): ₹ 15.00। पार्सल का भार (प्रत्येक अतिरिक्त 50 ग्राम के लिए): ₹ 7.00। मीना अपनी सहेली चारु को पार्सल भेजना चाहती है, जो दिल्ली में है। पार्सल का भार 350 g है। दरों को देखकर पार्सल भेजने की सही कीमत का चयन करें :

a)

₹ 50

b)

₹ 55

c)

₹ 57

d)

₹ 42

46.

निम्नलिखित में से कौन सा/से आरम्भिक संख्या अवधारणा के बनने से संबंधित है ?

a)

एक-एक का संगति

b)

पदानुक्रमिक समावेशन

c)

मूलभूत संक्रियाएँ

47.

गणित के शिक्षण में “विभिन्न प्रकार के तरीकों” के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है ?

a)

यह तरह-तरह के विकल्प में बाधा डालता है क्योंकि यह भ्रम को आमंत्रित करता है।

b)

इस तरह के विकल्प प्रस्तुत करने से बच्चों को उस उपाय का अन्वेषण करने और उपयोग करने का अवसर मिलता है जो उनके लिए सबसे स्वाभाविक और आसान है।

c)

यह स्कूल गणित को एक ही सही उत्तर होने की परंपरा से मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

d)

ऐसा बहुत बार होता है कि एक समस्या का समाधान करने के कई तरीके हों।

48.

यामिना ने एक पासा 10 बार उछाला और उसे निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए: 5, 3, 6, 6, 1, 4, 5, 3, 3, 2। निम्नलिखित संख्याओं में से उसे अधिकतम बार कौन सी संख्या प्राप्त हुई ?

a)

3

b)

1

c)

5

d)

6

49.

कक्षा III के एक विद्यार्थी ने 26 × 5 को इस प्रकार हल किया: 2 6 × 5 1030 निम्नलिखित में से क्या देखना इस भ्रांति को सुधारने के लिए सबसे उपयुक्त होगा?

a)

पुनर्समूहीकरण की अवधारणा

b)

पहाड़ों का स्मरण

c)

एक-एक की संगति

d)

एक अंक की एक अंक से गुणा

50.

25.3×535÷53×18.525.3 \times 5 - 35 \div 5 - 3 \times 18.5 का मान है:

a)

64.0

b)

95.0

c)

−26.5

d)

283.05

51.

2232\frac{2}{3} समकोणों में डिग्रियों की संख्या है:

a)

285

b)

240

c)

330

d)

210

52.

प्राथमिक स्तर पर ‘आँकड़ों का प्रबंधन’ के परिचय के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है?

a)

कक्षा में विद्यार्थियों की ऊँचाई, पसंदीदा भोजन, रंग, कार्टून आदि के आँकड़े इकट्ठा करना और आँकड़ों पर आधारित प्रश्न पूछना

b)

किसी शहर की पाँच साल की जनसंख्या गणना दिखाना और विद्यार्थियों को वृद्धि की तुलना करने को कहना

c)

ब्लैकबोर्ड पर बार-ग्राफ बनाकर विद्यार्थियों को उससे आँकड़े पढ़ने को कहना

d)

बस और ट्रेन के समय सारिणी को पढ़ने को कहना

53.

किसी स्थान O से आरंभ करके एक मेंढक 3 कदम और एक खरगोश 7 कदम के छलाँग लगाते हैं। निम्न में से किस कदम पर वे दोनों एक साथ छलाँग लगाएंगे?

a)

371

b)

378

c)

354

d)

343

54.

7127\frac{1}{2} kg नमक से 112\frac{1}{12} kg नमक के कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं?

a)

60

b)

72

c)

90

d)

45

55.

निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक स्तर पर गणितीय भाषा की विशेषताएँ होनी चाहिए? सही विकल्प चुनें:

a)

(a), (b) और (c)

b)

(a) और (c)

c)

(a), (c) और (d)

d)

(a) और (d)

56.

कक्षा II में 182 − 67 हल करते हुए एक अध्यापिका ने ‘उधार’ लेने की विधि समझाई। एक बच्चे ने पूछा कि हम 8 से उधार क्यों ले रहे हैं; उधार लेना अच्छा नहीं होता। इस स्थिति में अध्यापिका को क्या करना चाहिए?

a)

अध्यापिका ‘उधार’ शब्द को बदलकर ‘पुनर्समूहीकरण’ का उपयोग करे और पुनर्समूहीकरण की प्रक्रिया दिखाए

b)

अध्यापिका बच्चे को कहना चाहिए कि घटाव की कलन विधि सीखने पर ध्यान दें

c)

अध्यापिका बच्चे के प्रश्न को नज़रअंदाज़ करके अपना काम जारी रखें

d)

अध्यापिका बच्चे को डाँट कर बैठा दें

57.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणितीय अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?

a)

सभी गणित सीख सकते हैं

b)

गणित अधिगम जेंडर-विशिष्ट नहीं होता

c)

अन्तरबोध (intuition) को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि यह गणितीय विचारों के विकास में बाधा डालता है

d)

असफलता का अर्थ यह नहीं होता कि विद्यार्थी गणित नहीं कर सकते

58.

निम्नलिखित में से किसमें लागत सबसे कम है?

a)

₹ 7.50 प्रत्येक वाले 750 पैकेट

b)

₹ 750 प्रत्येक वस्तु वाली 7.5 दर्जन वस्तुएँ

c)

₹ 7.50 प्रत्येक वस्तु वाली 75 दर्जन वस्तुएँ

d)

₹ 750 प्रत्येक पैकेट वाले 75 पैकेट

59.

निम्नलिखित में से कौन-सा मॉडल शुरुआती कक्षा के विद्यार्थियों में इकाई, दहाई और सैकड़े के संबंधों के बारे में अवधारणात्मक समझ विकसित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है?

a)

मुद्रा

b)

अबेकस

c)

स्थानीय मान चार्ट

d)

डाइन्स ब्लॉक्स

60.

जब शिक्षिका यह सुनिश्चित करती है कि उसके द्वारा बनाया गया टेस्ट, उस टेस्ट के उद्देश्य और कसौटियों को पूरा करते हैं, तब मूल्यांकन के किस पक्ष का उपयोग किया गया है?

a)

व्यावहारिकता

b)

विश्वसनीयता

c)

सुसंगति

d)

वैधता

61.

निम्नलिखित में से कौन बाल-केंद्रित रणनीतियों को सबसे अच्छा दर्शाता है?

a)

(b) और (c)

b)

(c) और (d)

c)

(a) और (d)

d)

(a) और (b)

62.

व्यापक मूल्यांकन का अर्थ है एक छात्र का मूल्यांकन करने का समग्र तरीका। एक ईवीएस शिक्षक ईवीएस में व्यापक मूल्यांकन के लिए अपने छात्रों का आकलन कर सकता है, वे हैं:

a)

अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा

b)

गतिविधियों के मूल्यांकन के लिए रेटिंग स्केल

c)

पोर्टफोलियो

d)

शिक्षकों का अवलोकन

63.

आप चाहते हैं कि छात्र सहपाठी-शिक्षण रणनीतियों द्वारा सीखें। आप समूह कैसे बनाएँगे?

a)

परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार छात्रों का एक समान समूह बनाएँ

b)

भागीदारी और सहयोग के आधार पर एक विषम समूह बनाएँ

c)

समान लिंग और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के 5 छात्रों का एक समूह बनाएँ

d)

4/5 छात्रों के रोल नंबर के अनुसार समूह बनाएँ

64.

दी गई कथन (A) और कथन (B) को ध्यान से पढ़ें तथा सही विकल्प का चयन करें। (A): लगभग 4700 वर्ष पूर्व कुछ प्रारम्भिक नगर सिंधु तथा इसकी सहायक नदियों के किनारे फले–फूले। (B): गंगा तथा इसकी सहायक नदियों के किनारों पर नगरों का विकास लगभग 1500 वर्ष पूर्व हुआ।

a)

दोनों (A) एवं (B) सही नहीं हैं।

b)

(A) सही है किन्तु (B) गलत है।

c)

(A) गलत है किन्तु (B) सही है।

d)

दोनों (A) एवं (B) सही हैं।

65.

अभिकथन–कारण प्रकार का प्रश्न: विषय ‘परिवार और मित्र’ ईवीएस का एक प्रमुख थीम है तथा ‘पौधे और जानवर’ को ‘परिवार और मित्र’ के उप-थीम के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। कारण: थीम के माध्यम से मनुष्य और जीवन के अन्य रूपों की परस्पर निर्भरता पर प्रकाश डाला जाता है। सही विकल्प चुनें।

a)

अभिकथन और कारण सही हैं लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता।

b)

अभिकथन सही है किन्तु कारण गलत है।

c)

अभिकथन गलत है किन्तु कारण सही है।

d)

अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण अभिकथन की सही व्याख्या है।

66.

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति ‘भोजन’ थीम को पढ़ाते समय पूछताछ को बढ़ावा देती है?

a)

सैंडविच, शिकंजी (नींबू पानी) आदि का बिना आग के पकाने का प्रदर्शन।

b)

छात्रों से उनके परिवार के सदस्यों की खाने की पसंद का पता लगाने के लिए कहना।

c)

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न संरक्षित खाद्य पदार्थों के चित्र दिखाना।

d)

छात्रों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना।

67.

निम्नलिखित सेट में से कौन सा प्राथमिक स्तर पर ईवीएस के थीमों को दर्शाता है?

a)

भोजन, पदार्थ, आवास

b)

परिवार और मित्र, यात्रा, प्राकृतिक संसाधन

c)

आवास, यात्रा, चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं।

d)

मौसम, पानी, यात्रा

68.

कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़ें तथा सही विकल्प चुनें। (A): रेशा का कीड़ा अपनी मादा को उसकी गंध से कई किलोमीटर दूर से ही पहचान लेता है। (R): कुछ मादा कीड़े ‘फेरोमोन’ छोड़ते हैं जिनके गंध को नर कीड़े पहचान लेते हैं।

a)

दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता।

b)

(A) सही है किन्तु (R) गलत है।

c)

(A) गलत है किन्तु (R) सही है।

d)

दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

69.

सीमा, एक ईवीएस शिक्षिका, ने अपने छात्रों के लिए चिड़ियाघर का एक क्षेत्र भ्रमण आयोजित किया। निम्नलिखित में से कौन-सा इस यात्रा के सबसे उपयुक्त उद्देश्य हैं?

a)

(b), (c) और (d)

b)

(a), (c) और (d)

c)

(a) और (b)

d)

(a), (b) और (c)

70.

उस वस्तु का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए जिसकी घनत्व 12 g/ml तथा आयतन 3 ml है।

a)

24 g

b)

36 g

c)

4 g

d)

15 g

71.

हरियाणा के सीमावर्ती राज्य हैं:

a)

उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश

b)

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार

c)

बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश

d)

हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश

72.

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें। अभिकथन (A): हम अधिक ऊँचाई की तुलना में समुद्र तल पर आसानी से खाना पका सकते हैं। कारण (R): अधिक ऊँचाई पर पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है।

a)

दोनों (A) और (R) सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

b)

(A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

c)

(A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।

d)

दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।

73.

डॉक्टर मरीजों में मलेरिया की पुष्टि के लिए रक्त की जाँच करवाते हैं। रक्त की जाँच से क्या पता चलता है?

a)

रक्त में लौह तत्व की मात्रा का पता चलेगा।

b)

मादा एनोफिलीज मच्छर के अंडों की उपस्थिति का पता चलेगा।

c)

उपस्थित जीवाणुओं का पता चलेगा।

d)

उपस्थित हीमोग्लोबिन का पता चलेगा।

74.

पक्षी–परीक्षकों ने देखा है कि एक विशेष प्रजाति की नर पक्षी अपने–अपने घोंसले बनाते हैं और मादा पक्षी उन सभी घोंसलों को देखती है; उनमें से उसे जो सबसे अच्छा लगता है, उसमें वह अंडे देने का निर्णय करती है। इस पक्षी का नाम है:

a)

वीवर पक्षी

b)

इंडियन रॉबिन

c)

सन बर्ड

d)

टेलर बर्ड

75.

प्रत्येक परिवार में सदस्यों की संख्या और पानी की अनुमानित मात्रा की खपत का पता लगाने के लिए छात्र अपने घर और पड़ोस में एक सर्वेक्षण करते हैं। इस गतिविधि के माध्यम से कौन से कौशल और प्रक्रियाएँ विकसित की जाती हैं?

a)

प्रश्न पूछना, अनुमान निकालना, अभिव्यक्ति

b)

परिकल्पना, अनुमान निकालना, अभिव्यक्ति

c)

पूर्वानुमान, प्रयोग, अवलोकन

d)

प्रश्न पूछना, प्रयोग करना, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता

76.

एन.सी.ई.आर.टी. की ईवीएस पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय में वहिदा का प्रिज्म और नौसेना में डॉक्टर के रूप में उनके अनुभव का वर्णन है। इसे शामिल करने के क्या कारण हैं?

a)

(b), (c) और (d)

b)

(c) और (d)

c)

(b), (d) और (a)

d)

(a), (b) और (c)

77.

निम्न कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए। कथन (A): बोरा असम में उपयोग की जाने वाली धान का एक सामान्य प्रकार है। कथन (B): धान की खेती चिकनी मिट्टी में अच्छी होती है तथा इस फसल को प्रचुर मात्रा में पानी चाहिए। सही विकल्प चुनें।

a)

(A) और (B) दोनों गलत हैं।

b)

(A) सही है परन्तु (B) गलत है।

c)

(A) गलत है परन्तु (B) सही है।

d)

(A) और (B) दोनों सही हैं।

78.

‘पोचमपल्ली’ खूबसूरत डिजाइन और चमकदार रंगों की साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई के लिए विख्यात जिला है। यह किस राज्य का भाग है?

a)

कर्नाटक

b)

महाराष्ट्र

c)

तेलंगाना

d)

तमिलनाडु

79.

एक ईवीएस शिक्षिका अपने छात्रों से सोचने और उत्तर देने के लिए पूछती है: “हम सर्दियों के दौरान ऊनी कपड़ों में क्यों सहज महसूस करते हैं?”—यह किस प्रकार का प्रश्न है?

a)

विश्लेषणात्मक प्रश्न

b)

काल्पनिक प्रश्न

c)

तथ्यात्मक प्रश्न

d)

अभिसारी प्रश्न

80.

निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़ें और सही विकल्प चुनें: कथन (I): ईवीएस पाठ्यक्रम को 6 थीम में बाँटा गया है — पानी, आपसी संबंध, भोजन, यातायात, आवास तथा वस्तुओं के काम करने का तरीका। कथन (II): ईवीएस की थीम बच्चों के जीवन के बहुत करीब हैं।

a)

दोनों कथन (I) एवं (II) गलत हैं।

b)

कथन (I) सही है एवं कथन (II) गलत है।

c)

कथन (I) गलत है एवं कथन (II) सही है।

d)

दोनों कथन (I) एवं (II) सही हैं।

81.

ईवीएस के पाठ्यपुस्तकें विद्यालय में छात्रों के जीवन को उनके बाहर के जीवन से जोड़ने की एनसीएफ 2005 की सिफ़ारिशों को प्रतिबिंबित करनी चाहिए। इसका अर्थ है कि—

a)

पाठ्यपुस्तक ज्ञान का एकमात्र स्रोत है।

b)

पाठ्यपुस्तकें गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को ज्ञान का निर्माण करने में सहायता करती हैं।

c)

शिक्षकों को पाठ्यपुस्तक को केवल शिक्षण संसाधन के रूप में उपयोग करना है।

d)

विद्यार्थियों को ईवीएस के महत्त्वपूर्ण अवधारणाओं को याद करने के लिए बाध्य करना है।

82.

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें: कथन (A): ज़ाइलम जड़ों से पौधे के बाकी हिस्सों तक जल और खनिज पदार्थ पहुँचाता है। कथन (B): फ़्लोएम पत्तियों से भोजन को पौधे के विभिन्न भागों में स्थानांतरित करता है।

a)

दोनों (A) और (B) सही नहीं हैं।

b)

(A) सही है और (B) गलत है।

c)

(A) गलत है और (B) सही है।

d)

दोनों (A) और (B) सही हैं।

83.

कक्षा 3 के ईवीएस शिक्षक एलेक्स ने ‘हम चीज़ें कैसे बनाते हैं’ थीम में रंगीन कागज़ की पट्टियाँ कटवाकर और उन्हें बुनवाकर चटाई बनवाने की गतिविधि कराई, किन किन उद्देश्यों पर एलेक्स को अपने छात्रों का ध्यान केंद्रित करना चाहिए? (a) रंग, पैटर्न के बारे में सीखना और सौंदर्यबोध विकसित करना। (b) इस गतिविधि को बुनकरों द्वारा की जाने वाली बुनाई से संबंधित करना। (c) चटाई बनाने के क़दमों को रटकर याद करना। (d) आकर्षक रंगों के कागज़ चुनना और स्ट्रिप्स को पूरी तरह से काटना सीखना।

a)

(b), (c) और (d)

b)

(a), (c) और (d)

c)

(a) और (c)

d)

(a), (b) और (d)

84.

कक्षा 5 की ईवीएस शिक्षिका नीना ने छात्रों को समूह असाइनमेंट दिया कि वे कृषि फ़ार्मों का दौरा कर वहाँ किसानों द्वारा कृषि के दौरान उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और उगाई जाने वाली फ़सलों के बारे में जानकारी इकट्ठा करें, फ़ोटो लें और रिपोर्ट तैयार करें। यहाँ कौन से प्रक्रिया कौशल और सीखने के संकेतक शामिल हैं?

a)

प्रश्न पूछना, प्रयोग करना, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता

b)

परिकल्पना, निष्कर्ष निकालना, अभिव्यक्ति

c)

पूर्वानुमान, प्रयोग, अवलोकन

d)

प्रश्न करना, अभिव्यक्त करना, निष्कर्ष निकालना

85.

जोहार्ड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? सही उत्तर चुनें।

a)

यह पानी से अशुद्धियों को फ़िल्टर करता है।

b)

यह आसपास के कुओं में भूमिगत जल पम्प करता है।

c)

यह नदियों से पानी इकट्ठा करता है।

d)

यह समुदाय आधारित वर्षा जल संचयन प्रणाली है।

86.

एक ईवीएस शिक्षक ने अपने छात्रों को जानवरों के बारे में पढ़ाया और उनसे निम्नलिखित कार्य करने के लिए कहा: (a) आस-पास के जानवरों के नाम लिखना। (b) विभिन्न जानवरों की गतिविधियों का अवलोकन करना। (c) अवलोकन के आधार पर जानवरों को श्रेणियों में वर्गीकृत करना। (d) ‘Animal’ शब्द की परिभाषा करना। उपर्युक्त में से कौन सा प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए उपयुक्त नहीं है?

a)

(b) और (c)

b)

केवल (c)

c)

केवल (d)

d)

(a) और (c)

87.

रवि ने एक गिलास में जल लिया। उसमें उसने एक साबुत नींबू डाल दिया। फिर वह गिलास में बहुत सारा नमक डालता है, आधा चम्मच एक बार में। कुछ समय पश्चात, उसे पाया कि—

a)

नींबू जल में तैरने लगा।

b)

नींबू जल में दो भागों में टूट गया।

c)

नींबू गिलास के बीचोंबीच चला गया।

d)

नींबू जल में डूब गया।

88.

अल-बिरूनी के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? सही उत्तर चुनें।

a)

हज़ार से भी ज़्यादा साल पहले वह भारत आये।

b)

उसने भारत के उस समय के तालाबों के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है।

c)

उसने अपने लेखों में भारत में तालाब बनाने की तकनीक की प्रशंसा की है।

d)

अल-बिरूनी जहाँ से आये थे उसे आजकल उज़्बेकिस्तान कहते हैं।

89.

घड़सीसर के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है? सही उत्तर चुनें।

a)

यह लगभग 650 साल पहले बनाया गया था।

b)

यह नौ तालाबों से जुड़ा हुआ था।

c)

यह तालाब आज भी प्रयोग में है।

d)

जैसलमेर राजा घड़सी ने इसे बनवाया था।

90.

मधुमक्खियों के छत्तों के बारे में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: (a) मधुमक्खियाँ छत्तों में रहती हैं; हर छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अंडे देती है। (b) छत्तों में कुछ नर मक्खियाँ भी होती हैं जो छत्ते के लिए श्रमिक के रूप में विशेष भूमिका निभाते हैं। (c) छत्तों में अधिकांश मादा मक्खियाँ श्रमिक मक्खियाँ होती हैं जो दिन भर छत्ते को बनाने और बच्चों का पालन करने का काम भी करती हैं। (d) श्रमिक मक्खियाँ शहद रस की खोज के लिए लीची के फूलों के चारों ओर चक्कर लगाती हैं। इनमें से सही कथन हैं:

a)

(c) और (d)

b)

(a) और (c)

c)

(a) और (d)

d)

(a) और (b)