Font size
S
M
L
XL
WorksheetsCTET July 2024 - Paper 1, Set A (JSS-24-I Paper I Eng+Hin AAAA)
Total questions: 90
Worksheet time: 45mins
Name
Class
Date
1.
Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा निरंतर और व्यापक मूल्यांकन का समर्थन करेगा?
a)
सर्वश्रेष्ठ कार्य पोर्टफोलियो
b)
वृद्धि और अधिगम प्रगति पोर्टफोलियो
c)
मानकीकृत उपलब्धि परीक्षण
d)
मानकीकृत बुद्धि परीक्षण
2.
Q2. अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों के साथ काम करते समय लगातार अपने स्वयं के दृष्टिकोण और पूर्वाग्रहों की जांच करनी चाहिए। कारण (R) : समस्या समाधान की प्रक्रिया कार्यात्मक स्थिरता से बाधित है।
a)
(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
b)
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
c)
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
d)
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
3.
Q3. गणित में अपने खराब अंकों के बारे में बात करते हुए अवि कहता है, "मुझे अंकों की समझ नहीं है"। अवि अपने प्रदर्शन का कारण किसको ठहरा रहा है?
a)
किस्मत
b)
कार्य कठिनाई
c)
कोशिश की कमी
d)
योग्यता का अभाव
4.
Q4. लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनुशंसित दृष्टिकोण है?
a)
छात्रों को ऐसा काम प्रदान करना जो उनकी समझ के वर्तमान स्तर से पूरी तरह से असंबंधित हो।
b)
छात्रों के वर्तमान स्तर पर आधारित उनको उचित समर्थन और मार्गदर्शन के साथ काम प्रदान करना।
c)
छात्रों को कोई सहायता नहीं देना और उन्हें अपने दम पर संघर्ष करने के लिए छोड़ देना।
d)
छात्रों को ऐसा काम प्रदान करना जिसे वे व्यक्तिगत रूप से प्रबंधित और पूरा कर सकें।
5.
Q5. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रगतिशील शिक्षा में शिक्षक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
a)
शिक्षक ज्ञान का प्राथमिक स्रोत होते हैं।
b)
शिक्षक एक सुविधाप्रदाता के रूप में कार्य करते हैं।
c)
शिक्षक निर्धारित पाठ्यक्रम को 'ज्यों का त्यों' लागू करते हैं।
d)
शिक्षक बच्चों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए उनके हाल पर छोड़ देते हैं।
6.
Q6. हॉवर्ड गार्डनर की दी गई बुद्धि की अवधारणा का निहितार्थ है कि :
a)
सभी लोग दुनिया को समान रूप से समझते और संसाधित करते हैं।
b)
अलग-अलग आयामों में लोगों की अलग-अलग योग्यताएँ होती हैं।
c)
बुद्धि का केवल एक ही आयाम होता है।
d)
बुद्धि केवल प्रयोगात्मक अधिगम से संबंधित है।
7.
Q7. निम्नलिखित में से अवधारणा के निरूपण का कौन-सा क्रम बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमताओं के उत्तरोत्तर विकास के अनुसार है?
a)
क्रिया-आधारित, छवि-आधारित, संकेत-आधारित
b)
छवि-आधारित, संकेत-आधारित, क्रिया-आधारित
c)
संकेत-आधारित, क्रिया-आधारित, छवि-आधारित
d)
संकेत-आधारित, छवि-आधारित, क्रिया-आधारित
8.
Q8. अभिकथन (A): शिक्षकों को कक्षा में प्रभावी संज्ञान सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को संवेगात्मक सहारा देना चाहिए। कारण (R): संवेग व संज्ञान एक दूसरे से जटिल रूप से संबंधित हैं।
a)
(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
b)
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
c)
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
d)
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
9.
Q9. विकास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
a)
विकास एक असतत प्रक्रिया है।
b)
विकास चक्रिय तरीके से होता है, रैखिक नहीं।
c)
विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर बढ़ता है।
d)
विकास के विभिन्न पहलू एक-दूसरे से स्वतंत्र होते हैं।
10.
Q10. लेव वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चे अपने स्वयं के व्यवहार को किस प्रकार नियमित करते हैं?
a)
अनुकूलन की प्रक्रियाएँ द्वारा
b)
आत्म वाक् के प्रयोग द्वारा
c)
संतुलीकरण की प्रक्रिया द्वारा
d)
खुद को पुनर्बलन के उपयोग द्वारा
11.
Q11. कक्षा पाँचवीं के बच्चों को तैरने और डूबने की अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए संरचनावाद में दृढ़ विश्वास रखने वाले शिक्षकों द्वारा कौन-सा शैक्षणिक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा ?
a)
व्याख्यान विधि
b)
वीडियो दिखाना
c)
पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिखाना
d)
निर्देशित खोज
12.
Q12. निम्नलिखित में से कौन सी सार्थक सीखने के लिए एक प्रभावी स्मृति तकनीक नहीं है?
a)
रटने व दोहराव
b)
स्मृति सहायक विधियाँ
c)
संकल्पना चित्रण
d)
विस्तृत दोहराव
13.
Q13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अच्छी तरह से तैयार किए गए आलोचनात्मक सोच वाले प्रश्न की विशेषता नहीं है ?
a)
यह खुला प्रश्न है और कई उत्तरों को प्रस्तुत करने की अनुमति देता है।
b)
यह मुख्य रूप से तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित है।
c)
इसमें सूचना के विश्लेषण और मूल्यांकन की आवश्यकता होती है।
d)
यह उच्च स्तरीय सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देता है।
14.
Q14. अभिकथन (A): विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कक्षा शिक्षण को सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी होना चाहिए। कारण (R): कक्षा में समता केवल मानकीकृत पाठ्यचर्या व आकलन के द्वारा सुनिश्चित की जा सकती है।
a)
(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
b)
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
c)
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
d)
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
15.
Q15. जागृति को पता चल गया है कि उसका कुत्ता रस्टी एक गोल्डन रिट्रीवर है। जब वह एक और कुत्ते को देखती है जो रस्टी जैसा दिखता है लेकिन एक अलग नस्ल का है, तो वह उसे भी कुत्ता ही समझती है। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार यह किस अवधारणा को प्रदर्शित करता है?
a)
अहंकेन्द्रिता
b)
वस्तु स्थायित्व
c)
संरक्षण
d)
समायोजन
16.
Q16. आनुवंशिकता पूरी तरह से एक व्यक्ति के/की _______ का निर्धारण करती है। (i) सेक्स (ii) जेंडर (iii) शैक्षणिक सफलता (iv) सीखने की शैली
a)
(i)
b)
(ii)
c)
(i), (iii), (iv)
d)
(ii), (iii), (iv)
17.
Q17. अभिकथन (A) : शिक्षकों को कक्षा में प्रश्न पूछने पर ध्यान देना चाहिए और निर्देश देने के बजाय उन्हें प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कारण (R) : बाल-केंद्रित शिक्षाशास्त्र का अर्थ है कक्षा में बच्चों की आवाज को महत्व देना और उनकी प्रतिभागीयता को सुनिश्चित करना।
a)
(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
b)
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
c)
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
d)
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
18.
Q18. दोहराव व बारम्बार किए जाने वाला व्यवहार किसकी विशिष्ट पहचान है ?
a)
स्वलीन क्रम विकार की
b)
अधिगमात्मक विकलांगता की
c)
ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार की
d)
मस्तिष्क पक्षाघात की
19.
Q19. शिक्षार्थी अधिगम प्रक्रिया में व्यस्त और सक्रिय रूप से शामिल महसूस करते हैं जब :
a)
गतिविधियाँ उनके संदर्भ से संबंधित होती हैं।
b)
अधिगम का बल दोहराव और रटने पर होता है।
c)
शिक्षार्थियों की सामाजिक-भावनात्मक आवश्यकताओं की उपेक्षा की जाती है।
d)
उनके पूर्व ज्ञान को पृथक किया जाता है और नकारा जाता है।
20.
Q20. आमतौर पर 'सीखने की अक्षमता/कठिनाइयों' वाले बच्चों में :
a)
नजर कमजोर होने के कारण पढ़ने में परेशानी होती है।
b)
अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में समस्या होती है।
c)
एक जैसे दिखने वाले अक्षर और वर्ण को लेकर भ्रम होता है।
d)
मानक बुद्धि परीक्षणों के माध्यम से निदानित बहुत कम बुद्धि लब्धि होती है।
21.
Q21. ऐसे बच्चे जिन्होंने बहुत कम उम्र से गंभीर (मानव) सामाजिक अभाव का अनुभव किया है, आमतौर पर उनके विकास में देरी या बाधा उत्पन्न होती है... यह अवधि जिसमें विकास पर्यावरणीय समर्थन से महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है, _______ कहलाती है।
a)
निगमनात्मक अवधि
b)
सहज काल
c)
मूल काल
d)
संवेदनशील अवधि
22.
Q22. विभिन्न जेंडर के व्यवहार के बारे में पूर्वकल्पित सामान्यीकरण क्या कहलाते हैं ?
a)
जेंडर रूढ़िवादिता
b)
जेंडर भेदभाव
c)
जेंडर पहचान
d)
जेंडर प्रारूप
23.
Q23. एक समावेशी कक्षा में :
a)
विशेष बच्चे' हमेशा अपने पाठ्यचर्या पर काम करते हैं।
b)
सभी बच्चों की कक्षा की गतिविधियों तक पहुँच है और वे कक्षा की क्रिया में शामिल हैं।
c)
विशेष' बच्चों को जरूरतमंद और आश्रित के रूप में देखा जाता है।
d)
सभी बच्चे समान पाठ्यचर्या का पालन करते हैं और सभी शिक्षार्थियों के लिए समान शिक्षाशास्त्र अपनाया जाता है।
24.
Q24. आलोचनात्मक सोच वाले प्रश्न पूछने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ?
a)
छात्रों को प्रक्रियात्मक ज्ञान विकसित करने में सक्षम बनाना।
b)
छात्रों के ज्ञान और समझ कौशल का आकलन करने के लिए।
c)
उच्च स्तरीय सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देना।
d)
छात्रों को जानकारी याद रखने के लिए प्रोत्साहित करना।
25.
Q25. सामाजिक रचनाविदियों के अनुसार अधिगम की प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
a)
अधिगम एक व्यक्तिवादी प्रक्रिया है जो अलगाव में होता है।
b)
अधिगम केवल कक्षा या औपचारिक शैक्षिक विन्यास में होता है।
c)
अधिगम एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जो केवल अवलोकन के माध्यम से होता है।
d)
अधिगम अर्थ निर्माण की एक सामाजिक प्रक्रिया है।
26.
Q26. अभिकथन (A) : जबकि कुछ बच्चे 12 महीने की उम्र में बड़बड़ाना और दो शब्दों का वाक्य बोलना शुरू कर देते हैं, अन्य 20 महीने की उम्र तक ऐसा नहीं करते हैं। कारण (R) : विकासात्मक प्रतिमान केवल सांकेतिक हैं और व्यक्तिगत बच्चों का विकास काफी भिन्न हो सकता है।
a)
(A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
b)
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
c)
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
d)
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
27.
Q27. बच्चों की लम्बाई और वजन में वृद्धि किसका उदाहरण है?
a)
मात्रात्मक परिवर्तन
b)
गुणात्मक परिवर्तन
c)
भावात्मक परिवर्तन
d)
संज्ञानात्मक परिवर्तन
28.
Q28. हेंज की दुविधा को पेश किए जाने पर, अरुणिमा तर्क देती हैं: "कानून इन परिस्थितियों के लिए स्थापित नहीं किया गया था... यह उचित है।" लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार अरुणिमा नैतिक विकास की कौन-सी अवस्था है?
a)
सामाजिक सरोकार और विवेक
b)
नैतिकता का विरोधाभास, व्यक्तिगत अधिकार व लोकतांत्रिकता
c)
दंड की ओर उन्मुखीकरण और आज्ञाकारिता स्वीकृत कानून
d)
यांत्रिक उद्देश्य व विनिमय
29.
Q29. प्रतिभाशाली बच्चों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
a)
प्रतिभाशाली बच्चे सीखने की अक्षमता के जोखिम से मुक्त होते हैं।
b)
प्रतिभाशाली बच्चे निश्चित रूप से शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं।
c)
प्रतिभाशाली छात्र हमेशा खुश, लोकप्रिय और अच्छी तरह से समायोजित होते हैं।
d)
प्रतिभाशाली छात्र अन्य छात्रों की तुलना में अपेक्षाकृत उन्नत गति से सीखते हैं।
30.
Q30. जीन पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में कौन-सी क्षमताएँ पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था की विशेषता हैं ?
a)
वर्गीकरण और क्रमबद्धता
b)
संरक्षण और अमूर्त चिंतन
c)
नकल और प्रतिवर्तीता
d)
प्रतीकात्मक खेल और जीववाद
31.
Q31. गणित की कक्षा में विद्यार्थियों में व्यैक्तिक भिन्नता की पहचान के लिए निम्नलिखित में से कौन सी आकलन तकनीक उपयुक्त नहीं होगी?
a)
योगात्मक आकलन
b)
रचनात्मक आकलन
c)
नैदानिक आकलन
d)
समकक्षी आकलन
32.
Q32. निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन दशमलव की अवधारणा को समझाने के लिए सबसे उचित है?
a)
केवल (b)
b)
(b) और (d)
c)
(a) और (c)
d)
(a) और (b)
33.
Q33. एक कक्षा में विद्यार्थी प्रतिशतता छूट पर आधारित प्रश्नों को हल कर रहे हैं... एक समूह दोनों मोटरसाईकिलों के कुल मूल्य का परिकलन करता है और फिर कुल मूल्य में से 16% काट लेता है। इस समूह द्वारा प्रयोग की गई विधि :
a)
सही है तथा यह छूट एवं मूल्य का परिकलन करने का एकमात्र तरीका है।
b)
प्रश्न को हल करने की वैकल्पिक कार्यनीति है।
c)
गलत है क्योंकि उन्होंने कुल मूल्य से 8% की जगह 16% छूट काट दी।
d)
गलत है क्योंकि उन्होंने कुल मूल्य से 16% काट दिया बजाय 16% कुल मूल्य के औसत से।
34.
Q34. भिन्नों 1/9, 1/21, 3/7, 12/63 को अवरोही क्रम में किस प्रकार से लिखा जाता है :
a)
3/7, 1/9, 12/63, 1/21
b)
3/7, 12/63, 1/9, 1/21
c)
12/63, 3/7, 1/21, 1/9
d)
1/9, 12/63, 3/7, 1/9
35.
Q35. निम्नलिखित में से बच्चों के लिए कौन सा अधिगम अनुभव समाज तथा दैनिक जीवन में गणित के योगदान को प्रतिबिम्बित करता है?
a)
औपचारिक एवं अनौपचारिक भाषा दोनों का उपयोग कर गणितीय विचारों का लिखित में सम्प्रेषण।
b)
रोजगार के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलना तथा अन्वेषण करना कि वे अपने काम में गणित का प्रयोग किस प्रकार करते हैं।
c)
दैनिक जीवन में उत्पन्न डाटा को एकत्र करना, सुव्यवस्थित करना, निरूपित करना तथा प्रतिपादित करना।
d)
छोटे समूह वाले ऐसे खेल खेलना जो गणितीय कौशल एवं अवधारणाओं पर आधारित हों।
36.
Q36. निम्नलिखित में से क्या गणित की एक प्रयोगशाला की विशेषताओं को निरूपित करता है?
a)
(a) और (d)
b)
(a) और (c)
c)
(b) और (d)
d)
(b) और (c)
37.
Q37. एक करोड़ है :
a)
दस मिलियन
b)
एक मिलियन
c)
एक बिलियन
d)
सौ मिलियन
38.
Q38. किसी सप्ताह में एक दंत चिकित्सालय में मरीज़ों की संख्या इस प्रकार थी: (दिन: मरीज़ों की संख्या) — [सोमवार: 25, मंगलवार: 38, बुधवार: 45, बृहस्पतिवार: 18, शुक्रवार: 36, शनिवार: 39]. इस तालिका के आधार पर, गलत कथन को चुनिए :
a)
आँकड़ों का परिसर 27 है।
b)
अधिकतर दिनों में मरीज़ों की संख्या 30 से अधिक थी।
c)
सोमवार और बुधवार को मरीज़ों की संख्या का अंतर 20 है।
d)
मरीज़ों की कुल संख्या 200 थी।
39.
Q39. निम्नलिखित में से किन भारतीय गणितज्ञों को 'संख्यात्मक विश्लेषण' के संस्थापक के रूप में जाना जाता है?
a)
(i) और (iii)
b)
(ii) और (iv)
c)
(ii) और (iii)
d)
(i) और (iv)
40.
Q40. एक अंडे का द्रव्यमान लगभग 65g है। 2 दर्जन अंडों का द्रव्यमान कितना है ?
a)
1.56 kg
b)
1 kg 56 g
c)
1.304 kg
d)
1 kg 544 g
41.
Q41. सौम्या ने 13-01-1992 को नौकरी करना आरंभ किया और 31-03-2023 को उसने सेवानिवृत्ति ले ली। उसकी नौकरी की अवधि थी :
a)
30 वर्ष 10 मास और 19 दिन
b)
30 वर्ष 9 मास और 18 दिन
c)
31 वर्ष 2 मास और 19 दिन
d)
31 वर्ष 2 मास और 18 दिन
42.
Q42. एक त्रिभुज के दो कोण 50∘ और 30∘ हैं। तब त्रिभुज का तीसरा कोण है :
a)
100∘
b)
40∘
c)
60∘
d)
80∘
43.
Q43. बुनियादी स्तर के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एन सी एफ एफ एस), 2022 ने अमूर्त गणितीय अवधारणा के शिक्षण के समय निम्नलिखित घटकों के महत्त्व पर प्रकाश डाला... इन घटकों का कौन-सा निम्नलिखित उपयुक्त क्रम है?
a)
(c) → (a) → (d) → (b)
b)
(b) → (c) → (a) → (d)
c)
(c) → (d) → (a) → (b)
d)
(b) → (c) → (d) → (a)
44.
Q44. दो स्तंभ दिए गए हैं : (a) श्यामपट्ट का एक फलक (b) एक रेखा... स्तंभ - I और II का मिलान है :
a)
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
b)
(a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
c)
(a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
d)
(a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)
45.
Q45. 22 hm 8 dam बराबर है :
a)
22800 m
b)
2208 m
c)
2280 m
d)
22080 m
46.
Q46. यदि x:y=p:q, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
a)
(a) और (b)
b)
केवल (c)
c)
(a) और (d)
d)
(a), (b) और (c)
47.
Q47. 1233210÷5555−222 बराबर है :
a)
1
b)
0
c)
2
d)
3
48.
Q48. संख्याओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य है/हैं? (a) सभी धनात्मक पूर्णांक, पूर्ण संख्याएँ हैं...
a)
केवल (b)
b)
केवल (c)
c)
(b), (c) और (d)
d)
(a) और (d)
49.
Q49. कथन "गणित उन स्तरों में पदानुक्रमित है जो कि तार्किक रूप से व्यवस्थित हैं" के लिए निम्नलिखित में से कौन-से सही उदाहरण हैं ?
a)
(a) और (b)
b)
(b) और (c)
c)
(a) और (c)
d)
केवल (b)
50.
Q50. 12 हजार +13 सौ+2 दस बराबर है :
a)
12132.0
b)
130132.0
c)
13320.0
d)
121320.0
51.
Q51. समीकरण पढ़ाते समय शिक्षिका अद्वितीय हल वाले रैखिक समीकरण की अवधारणा को समझाती है। वह आगे पूछती है, "अगर हल दिया गया हो तो आप कितने समीकरण बना सकते है"?
a)
एक समीकरण
b)
कोई समीकरण नहीं
c)
कई समीकरण
d)
दो समीकरण
52.
Q52. कक्षा-II के अधिगमकर्ताओं के लिए आधारभूत संक्रियाओं में अभिकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a)
केवल (c)
b)
(b) और (c)
c)
(a) और (c)
d)
(a) और (b)
53.
Q53. गणित की एक शिक्षिका कक्षा में विवृत एवं संवृत वक्र की अवधारणा पर चर्चा करती है... अगर वक्र विवृत है तब चार बिंदुओं की स्थिति हैं :
a)
सभी संरेखी हैं
b)
उनमें से दो संरेखी होने चाहिए
c)
उनमें से तीन संरेखी होने चाहिए
d)
उनमें से तीन असंरेखी होने चाहिए
54.
Q54. मुख्य उपागम जिसकी सलाह राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 में गणित के शिक्षण अधिगम को लेकर की गई है वह है :
a)
शिक्षावाद
b)
उपयोगितावाद
c)
व्यवहारवाद
d)
रचनात्मकतावाद
55.
Q55. 43, 47, 53, 59, ?, 67, 71, 73 में लुप्त संख्या (?) है :
a)
61.0
b)
60.0
c)
63.0
d)
65.0
56.
Q56. गणित कक्षा में शिक्षक भिन्न-भिन्न कोणों की अवधारणा को समझाता/ती है उसे यह अनुभूति होती है कि कैंची ... को समझाने के लिए सर्वोत्तम उदाहरण है।
a)
(a) और (b)
b)
(a) और (c)
c)
(c) और (d)
d)
(b) और (c)
57.
Q57. राजू के पास प्रत्येक 20 L वाले प्रत्येक 5 बर्तनों में तारपीन का तेल है... 1L वाले बर्तनों की संख्या है :
a)
25.0
b)
30.0
c)
22.0
d)
28.0
58.
Q58. निम्नलिखित में से किस अक्षर की कोई सममित रेखा नहीं है ?
a)
L
b)
A
c)
M
d)
X
59.
Q59. यदि (7∗2)×(123)=92496 है, तो * का मान है :
a)
2.0
b)
1.0
c)
4.0
d)
5.0
60.
Q60. अंकों 5, 1, 0, 3, 9 और 6 से बनी सबसे बड़ी और सबसे छोटी 6-अंकों की संख्या का अंतर है :
a)
861741.0
b)
862731.0
c)
951741.0
d)
851731.0
61.
Q61. प्राथमिक स्तर पर ईवीएस को एक एकीकृत दृष्टिकोण में संचालित करने की सिफारिश की जाती है। सबसे उपयुक्त कारण हैं:
a)
(c) और (d)
b)
(b) और (c)
c)
(a) और (b)
d)
(a) और (d)
62.
Q62. एक ईवीएस शिक्षक के रूप में, आप चाहते हैं कि आपके विद्यार्थी, वयस्कों के आसपास अपनी सुरक्षा के बारे में जागरूक हों... आपको कौन सा कदम सबसे उपयुक्त लगता है?
a)
उन्हें पॉक्सो एक्ट, 2012 के बारे में बताएँ
b)
उन्हें अजनबियों से दूर रहना सिखाएँ
c)
गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में वर्कशॉप आयोजित करें
d)
छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित करें
63.
Q63. रोशनी, एक ईवीएस शिक्षिका ने सरसों, हरा चना, बंगाल चना और मिर्च के प्रत्येक 20 बीजों में से कितने बीज अंकुरित हुए, के लिए एक डेटा चार्ट प्रदर्शित किया... वह कौन से कौशल का आकलन करना चाहती है?
a)
प्रयोग
b)
अनुमान लगाना
c)
निष्कर्ष निकालना
d)
जाँच
64.
Q64. तेलंगाना के सापेक्ष गुजरात और बिहार की क्रमशः स्थितियाँ हैं :
a)
उत्तर पश्चिम; दक्षिण पूर्व
b)
दक्षिण पश्चिम; उत्तर पूर्व
c)
उत्तर पूर्व; उत्तर पश्चिम
d)
उत्तर पश्चिम; उत्तर पूर्व
65.
Q65. छात्रों में ईवीएस में प्रक्रिया कौशल का आकलन करने के लिए आकलन की उपयुक्त उपकरणों की अधिकतम संख्या का चयन करें।
a)
(a), (b) और (c)
b)
(b), (c) और (d)
c)
(a), (c) और (d)
d)
(a), (b) और (d)
66.
Q66. किसी केन्द्र शासित प्रदेश के मानचित्र के एक कोने पर नीचे दिए गए पैमाने को दर्शाया गया है। पैमाना, 1 cm = 155 m... 19.7 cm मापता है तो इन दोनों शहरों के बीच की वास्तविक दूरी है लगभग :
a)
3.10 km
b)
31.00 km
c)
3.05 km
d)
30.5 km
67.
Q67. पर्वतारोहियों को अधिक ऊँचाईं पर नाक से खून बहने का कारण होता है :
a)
रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव से अधिक हो जाता है।
b)
रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव से कम हो जाता है।
c)
रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव के बराबर हो जाता है।
d)
अधिक ऊँचाई पर खून/रक्त गाढ़ा हो जाता है।
68.
Q68. निम्न में से ऊष्मा के कुचालक समूह का चयन करें :
a)
ऊन, लकड़ी, लोहा
b)
हवा, जल, तांबा
c)
हवा, ऊन, एल्युमिनियम
d)
ऊन, प्लास्टिक, लकड़ी
69.
Q69. "पहले दिन से 10 वें दिन तक बीज किस प्रकार अंकुरण में आते हैं लिखिए"... रीता ने 'अंकुरण' का पाठ पढ़ाने से पहले अपने विद्यार्थियों को यह कार्य दिया। वह अपने छात्रों की कौन सी क्षमता का आकलन करने की कोशिश कर रही है ?
a)
(a) और (b)
b)
(b) और (c)
c)
(b), (c) और (d)
d)
(a), (b) और (c)
70.
Q70. पौधों की एक प्रजाति 'X' है जो बहुत अधिक संख्या में पैदा होती है लेकिन पूरे विश्व में भारत के 'Y' भाग में ही पाई जाती है। यह किस प्रकार की प्रजाति है?
a)
प्रचुर
b)
विदेशी
c)
स्थानिक
d)
विलुप्त होने की कगार पर
71.
Q71. ईवीएस में पर्यावरण, अर्थात् :
a)
(a) और (b)
b)
(b) और (c)
c)
(a) और (c)
d)
(a), (b), (c) और (d)
72.
Q72. हाथियों के विषय में वह कथन चुनिए जो सही नहीं है :
a)
हथिनियाँ झुण्डों में रहती हैं।
b)
एक झुण्ड में 20 से 25 हथिनियाँ और उनके बच्चे होते हैं।
c)
हाथी 14-15 वर्ष की आयु तक ही झुण्ड में रहते हैं।
d)
15 वर्ष से अधिक आयु के हाथी झुण्ड छोड़ देते हैं और अकेले ही रहते हैं।
73.
Q73. ईवीएस कक्षाओं में मानचित्र पठन गतिविधि छात्रों में कुछ योग्यताओं और कौशलों का विकास करता है। वे हैं:
a)
(a), (b) और (c)
b)
(b), (c) और (d)
c)
(a), (c) और (d)
d)
(b) और (c)
74.
Q74. आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है... Y पर आपके विद्यालय के सापेक्ष X पर आपके घर की सही दिशा क्या है?
a)
ठीक उत्तर
b)
ठीक दक्षिण
c)
उत्तर पश्चिम
d)
दक्षिण पूर्व
75.
Q75. सलीम और राजू स्कूल जाने वाले बच्चे हैं... दोनों को निम्नलिखित में से क्रमशः किस विकार से पीड़ित होने की संभावना है?
a)
स्कर्वी और अनीमिया
b)
क्वाशियोरकर और अनीमिया
c)
मोटापा और अनीमिया
d)
पेलेग्रा और अनीमिया
76.
Q76. निम्नलिखित में से उस समूह को चुनिए जो मिश्रधातुओं से बना है :
a)
ब्रास, ब्रांज़, लिथियम
b)
मैग्नीशियम, एल्युमिनियम, स्टील
c)
स्टील, ब्रास, टिन
d)
स्टील, ब्रास, ब्रांज
77.
Q77. अभिकथन : ईवीएस की पाठ्यपुस्तकों में कहानियों और आख्यानों का उपयोग किया गया है। कारण : उद्देश्य है कि बच्चे को संवेदनशील बनाना...
a)
अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
b)
अभिकथन और कारण सही हैं लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
c)
अभिकथन सत्य है, परन्तु कारण असत्य है।
d)
अभिकथन असत्य है, परन्तु कारण सत्य है।
78.
Q78. पृथ्वी के आयतन में निम्नलिखित होते हैं : (a) 1% पर्पटी (b) 84% मेंटल (c) 15% क्रोड... सही विकल्प चुनें :
a)
केवल (a) और (b) सही हैं।
b)
केवल (b) और (c) सही हैं।
c)
केवल (a) और (c) सही हैं।
d)
सभी (a), (b) और (c) सही हैं।
79.
Q79. अभिकथन (A) : अलबरूनी एवं इब्नबतूता जैसे यात्रियों ने भारत से विभिन्न देशों की यात्रा की। कारण (R) : यात्राओं से लोगों को एक-दुसरे के विचारों को जानने का अवसर मिलता है।
a)
दोनों (A) और (R) सही है तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
b)
दोनों (A) और (R) सही है किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
c)
(A) सही है किन्तु (R) गलत है।
d)
(A) गलत है किन्तु (R) सही है।
80.
Q80. एक ईवीएस शिक्षिका अपने छात्रों से कल्पना करने और उत्तर देने के लिए कहती है, "क्या होता अगर पृथ्वी से सभी पक्षियों को एक साथ मार दिया जाता ?" ऐसे प्रश्न हैं :
a)
अभिसारी प्रश्न
b)
काल्पनिक प्रश्न
c)
अपसारी प्रश्न
d)
दार्शनिक प्रश्न
81.
Q81. एनसीईआरटी की पाँचवी कक्षा की पाठ्यपुस्तक में झारखंड में रहने वाली सूर्यमणि की एक वास्तविक कहानी है... छात्रों के लिए प्रासंगिक अध्याय द्वारा संबोधित सबसे महत्वपूर्ण पहलू का चयन करें।
a)
(a), (b) और (c)
b)
(b), (c) और (d)
c)
(a), (c) और (d)
d)
(b) और (c)
82.
Q82. निम्नलिखित में से कौन सा/से पर्वत/पर्वतों की उत्पत्ति ज्वालामुखी से मानी जाती है? (a) माउंट किलिमंजारो (b) फ्यूजियामा (c) आल्प्स पर्वत
a)
(a) और (c)
b)
(b) और (c)
c)
केवल (c)
d)
(a) और (b)
83.
Q83. कथन (A) : कौआ पेड़ की बहुत नीची डाल पर घोंसला बनाता है। कथन (B) : वीवर पक्षी दो पत्तों को सीकर अपना घोंसला बनाता है।
a)
(A) और (B) दोनों सही हैं।
b)
(A) और (B) दोनों गलत हैं।
c)
(A) सही है परन्तु (B) गलत है।
d)
(A) गलत है परन्तु (B) सही है।
84.
Q84. अभिकथन (A): अगर कोई तैरना नहीं भी जानता है तब भी मृत सागर में वह आसानी से तैर सकता है। कारण (R) : मृत सागर के एक लीटर पानी में 300 ग्राम नमक पाया जाता है जो इसे सबसे अधिक नमक सांद्रित सागर बनाता है।
a)
दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
b)
दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
c)
(A) सही है किन्तु (R) गलत है।
d)
(A) गलत है किन्तु (R) सही है।
85.
Q85. समर अपने छात्रों से अपने परिवार के सदस्यों से सलाह लेने के लिए कहता है कि वे अलग-अलग तरीकों से पकाए गए अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नामों का पता लगाएँ... सबसे उपयुक्त कारण है।
a)
प्रयोग को प्रोत्साहित करना
b)
सामाजिक अतःक्रिया में सुधार करना
c)
बच्चों को समूहों में कार्य करने के अवसर प्रदान करना
d)
गृह कार्य को प्रोत्साहित करना
86.
Q86. निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक स्तर पर ईवीएस पढ़ाने में अनुभवात्मक रणनीतियों को सबसे अच्छा दर्शाता है? (a) चर्चा (b) प्रदर्शन (c) क्षेत्र भ्रमण (d) कला एकीकृत शिक्षा
a)
(a), (b) और (d)
b)
(b), (c) और (d)
c)
(a), (c) और (d)
d)
(a), (b) और (c)
87.
Q87. कथन I : ईवीएस पाठ्यचर्या सीखने के सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य में तैयार किया गया है। कथन II : बच्चों के गहन अध्ययन के साथ बच्चों के सीखने के बारे में पियाजे के विचार सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।
a)
कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
b)
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
c)
कथन सत्य है परंतु कथन II असत्य है।
d)
कथन I असत्य है परंतु कथन II सत्य है।
88.
Q88. भारत में 7.30 P.M. है। उसी दिन 2 P.M. होगा :
a)
लंदन में
b)
जापान में
c)
ढाका में
d)
कराची में
89.
Q89. निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति 'यात्रा' थीम को पढ़ाते समय जाँच (इन्क्वायरी) को बढ़ावा देती है?
a)
छात्रों से परिवहन के विभिन्न साधनों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना।
b)
छात्रों से उनके या उनके पड़ोसियों के यात्रा के अनुभवों को बताने के लिए कहना।
c)
छात्रों को पुरानी कारों पर डिजिटल प्रस्तुति देने के लिए कहना।
d)
आस-पास के क्षेत्रों में रुचि के विभिन्न स्थानों के चित्र दिखाना।
90.
Q90. ईवीएस पढ़ाते समय एक शिक्षक निम्नलिखित विधियों का पालन करता है सोचो जोड़ो साझा करो, पारस्परिक सहपाठी ट्यूशन, जिगसा (Jigsaw) रणनीति, सहपाठी पुनरीक्षण। ये उदाहरण हैं :
a)
सहपाठी समूह द्वारा सीखना
b)
रचनात्मक उपागम
c)
उपदेशात्मक उपागम
d)
आगमनात्मक उपागम
Reset
