

शीतकालीन टेस्ट- 9
Flashcard
•
Social Studies
•
8th Grade
•
Hard
rp vs
Used 1+ times
FREE Resource
Student preview

8 questions
Show all answers
1.
FLASHCARD QUESTION
Front
मुनरो ने दक्षिण भारत के लिए रैयतवारी व्यवस्था का चुनाव क्यों किया?
Back
मुनरो को लगता था कि दक्षिण में परंपरागत जमींदार नहीं थे और वहाँ पर काश्तकार ही कई पीढ़ियों से जमीन पर खेती करते चले आ रहे थे। इसलिए मुनरो ने सीधे काश्तकारों से अनुबंध करने की बात सोची।
2.
FLASHCARD QUESTION
Front
शिक्षा के बारे में टैगोर तथा महात्मा गांधी के विचारों में क्या अन्तर था?
Back
गांधीजी पश्चिमी सभ्यता और मशीनों व प्रौद्योगिकी की उपासना के कट्टर आलोचक थे, जबकि टैगोर आधुनिक पश्चिमी सभ्यता और भारतीय परंपरा के श्रेष्ठ तत्त्वों का सम्मिश्रण चाहते थे। इसलिए उन्होंने शांतिनिकेतन में कला, संगीत और नृत्य के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शिक्षा पर भी जोर दिया।
3.
FLASHCARD QUESTION
Front
प्रश्न 9. मुफ्ती से आप क्या समझते हैं
Back
उत्तर 9.मुस्लिम समुदाय का एक न्यायविद्, जो कानूनों की व्याख्या करता है, मुफ्ती कहलाता है।
4.
FLASHCARD QUESTION
Front
प्रश्न 14. लड़कियों को स्कूल न भेजने के पीछे लोगों के पास कई कारण होते थे। आपके अनुसार वे कारण क्या हो सकते हैं?
Back
उत्तर 14. लोग निम्नलिखित कारणों से लडकियों को स्कूल नहीं भेजते थे-
(1) लोगों को डर था कि स्कूल जाने से लड़कियाँ घरों से दूर भागने लगेंगी। لاد
(2) इससे वे अपना पारम्परिक घरेलू काम नहीं कर पाएँगी।
(3) इससे उनके आचरण पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
(4) उन्हें स्कूल जाने के लिए सार्वजनिक जगहों से होकर गुजरना होगा, जिससे वे बिगड़ जाएँगी।
(5) देश के कई भागों में लोग ऐसा मानते थे कि यदि कोई लड़की शिक्षित है तो वह बहुत जल्दी विधवा हो जाएगी।
5.
FLASHCARD QUESTION
Front
प्रश्न 15. मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
Back
उत्तर 15. मानव संसाधन अत्यन्त महत्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि मानव ही प्रकृति के अन्य संसाधनों का उपयोग करता है। लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग तभी कर सकते हैं जब उनके पास ऐसा करने का ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो; अतः मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य, लोगों को बहुमूल्य संसाधन बनाने में मदद करते हैं।
6.
FLASHCARD QUESTION
Front
प्रश्न 16. सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?
Back
उत्तर 16. सरकार किसानों को कृषि के विकास में कई प्रकार से सहायता करती है। सरकार कृषकों को रियायती दरों पर उन्नत बीज, खाद, मशीनें आदि उपलब्ध करवाती है। किसानों को रियायती ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि वे कृषि वित्त की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें । इसके अतिरिक्त अति उत्पादन की स्थिति में सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर कृषकों का उत्पाद स्वयं खरीदती है ताकि उन्हें किसी प्रकार की वित्तीय हानि न हो पाए।
7.
FLASHCARD QUESTION
Front
प्रश्न 18. न्यायपालिका के किन्हीं दो प्रमुख कार्यों की विवेचना कीजिए।
Back
उत्तर 18.
न्यायपालिका के दो प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
(1) विवादों का निपटारा-न्यायिक व्यवस्था नागरिकों, तागरिक व सरकार, दो राज्य सरकारों और केन्द्र व राज्य सरकारों के बीच पैदा होने वाले विवादों को हल करने की क्रियाविधि मुहैया कराती है।
(2) न्यायिक समीक्षा-संविधान की व्याख्या का अधिकार मुख्य रूप से
न्यायपालिका के पास ही होता है। यदि न्यायपालिका को ऐसा लगता है कि संसद द्वारा पारित किया गया कोई कानून संविधान के आधारभूत ढाँचे का उल्लंघन करता है तो वह उस कानून को रद्द कर सकती है। इसे न्यायिक समीक्षा कहा जाता है।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?