Search Header Logo

Chapter 12 विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन

Authored by Manish Kumar

Geography

11th Grade

Used 1+ times

Chapter 12 विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन
AI

AI Actions

Add similar questions

Adjust reading levels

Convert to real-world scenario

Translate activity

More...

    Content View

    Student View

11 questions

Show all answers

1.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

क्योटो प्रोटोकॉल’ का संबंध है-

A

वन्य-जीवों से संरक्षण से।

B

ओज़ोन परत के संरक्षण से।

C

ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने से।

D

नदियों के प्रदूषण को कम करने से।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किये गए हैं। इनमें से सबसे महत्त्वपूर्ण ‘क्योटो प्रोटोकॉल’ है, जिसकी उद्घोषणा सन् 1997 में की गई थी। सन् 2005 में इस प्रोटोकॉल में की गई उद्घोषणा प्रभावी हुई।

2.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. वे गैसें जो विकिरण की लघु तरंगों का अवशोषण करती हैं, ग्रीनहाउस गैसें कहलाती हैं।

2. ग्रीन हाउस गैसों में सबसे अधिक सांद्रण कार्बन डाईऑक्साइड का है।

3. समताप मंडल में पराबैंगनी किरणें ऑक्सीजन को ओज़ोन में परिवर्तित कर देती हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

उपरोक्त सभी।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

पहला कथन असत्य है। वे गैसें जो विकिरण की दीर्घ तरंगों का अवशोषण करती हैं, ग्रीनहाउस गैसें कहलाती हैं। वर्तमान में चिंता का कारण बनी मुख्य ग्रीनहाउस गैसें कार्बन डाईऑक्साइड (CO2), क्लोरो-फ्लोरोकार्बन्स (CFCs), मीथेन (CH4), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) और ओज़ोन (O3) हैं।

दूसरा कथन सत्य है। वायुमंडल में उपस्थित ग्रीनहाउस गैसों में सबसे अधिक सांद्रण कार्बन डाईऑक्साइड का है। CO2 का उत्सर्जन मुख्यतः जीवाश्मी ईंधनों के दहन से होता है। वन और महासागर कार्बन डाईऑक्साइड को सोखने वाले सबसे बड़े स्रोत हैं।

तीसरा कथन सत्य है। ओज़ोन परत समताप मंडल में पाई जाती है जहाँ पराबैंगनी किरणें ऑक्सीजन को ओज़ोन में बदल देती हैं। इससे पराबैंगनी किरणें पृथ्वी की सतह पर नहीं पहुँच पाती। समताप मंडल में बहने वाली ग्रीनहाउस गैसें भी ओज़ोन को नष्ट करती हैं। ओज़ोन का सबसे अधिक ह्रास अंटार्कटिका के ऊपर हुआ है।

3.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

हिमयुग और अंतर-हिमयुग पृथ्वी के विकास के किस काल खंड से संबंधित रहे हैं?

A

प्लीस्टोसीन युग

B

कैंब्रियन युग

C

जुरेसिक युग

D

सिल्युरियन युग

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः प्लीस्टोसीन युगांतर के दौरान हिमयुग और अंतर-हिमयुग अवधियाँ रही हैं।

4.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

पृथ्वी की उत्पत्ति के आरंभकाल से जलवायु परिवर्तन होता रहा है। इस तथ्य के पक्ष में किस/किन प्रमाणों को प्रस्तुत किया जाता है?

1. हिमानी निर्मित झीलों में अवसादों का निक्षेपण।

2. वृक्षों के तनों में पाए जाने वाले वलय।

3. मरुस्थलीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली अपरदनात्मक स्थलाकृतियाँ।

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

केवल 3

D

केवल 2 और 3

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः अपने प्रादुर्भाव से ही पृथ्वी ने जलवायु में अनेक परिवर्तन देखे हैं। भूगर्भिक अभिलेखों से हिमयुगों और अंतर-हिमयुगों में क्रमशः परिवर्तन की प्रक्रिया परिलक्षित होती है। भू-आकृतिक लक्षण विशेषतः ऊँचाइयों तथा उच्च अक्षांशों में हिमानियों के आगे बढ़ने व पीछे हटने के शेष चिह्न प्रदर्शित करते हैं। हिमानी निर्मित झीलों में अवसादों का निक्षेपण उष्ण एवं शीत युगों के होने को उजागर करता है। वृक्षों के तनों में पाए जाने वाले वलय भी आर्द्र एवं शुष्क युगों की उपस्थिति का संकेत देते हैं। ऐतिहासिक अभिलेख भी जलवायु की अनिश्चितता का वर्णन करते हैं। ये सभी साक्ष्य इंगित करते हैं कि जलवायु परिवर्तन एक प्राकृतिक एवं सतत् प्रक्रिया है।

5.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

काई, लाइकेन तथा पुष्पी पादप जैसी छोटी वनस्पतियाँ किस प्रकार के जलवायु प्रदेश में पाई जाती हैं?

A

हिमटोप जलवायु

B

शीत हिम-वन जलवायु

C

टुण्ड्रा जलवायु

D

भूमध्यसागरीय जलवायु

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः काई, लाइकेन तथा पुष्पी पादप जैसी छोटी वनस्पतियाँ टुण्ड्रा जलवायु प्रदेशों में पाई जाती हैं। टुण्ड्रा स्थायी तुषार का प्रदेश है जिसमें अधोभूमि स्थायी रूप से जमी रहती है। लघुवर्धन काल और जलाक्रांति छोटी वनस्पतियों का ही पोषण कर पाते हैं।

6.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

भूमध्यसागरीय जलवायु के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. इस प्रकार की जलवायु महाद्वीप के पूर्वी तट पर पाई जाती है।

2. वर्षायुक्त सर्दियाँ इस जलवायु की विशेषता है।

3. मध्य कैलीफोर्निया, मध्य चिली तथा ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम तट पर इस प्रकार की जलवायु पाई जाती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

पहला कथन गलत है। भूमध्यसागरीय जलवायु भूमध्य सागर के चारों ओर तथा उपोष्ण कटिबंध से 30º से 40º अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के पश्चिमी तट के साथ-साथ पाई जाती है।

दूसरा व तीसरा कथन सही है। इस प्रकार की जलवायु की विशेषता है कि यहाँ गर्मियाँ उष्ण व शुष्क तथा सर्दियाँ मृदु एवं वर्षायुक्त होती हैं। मध्य कैलिफोर्निया, मध्य चिली तथा ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी तट इसके उदाहरण हैं।

7.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

भारतीय प्रायद्वीप के अधिकतर भागों को कोपेन की पद्धति के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा-

A

Af

B

BSh

C

Cfb

D

Am

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः कोपेन के अनुसार भारतीय प्रायद्वीप में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु (Am) पाई जाती है। इसके अलावा इस प्रकार की जलवायु दक्षिण-अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग तथा उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। इस जलवायु प्रदेश में भारी वर्षा अधिकतर गर्मियों में होती है तथा शीत ऋतु शुष्क होती है।

Access all questions and much more by creating a free account

Create resources

Host any resource

Get auto-graded reports

Google

Continue with Google

Email

Continue with Email

Microsoft

Continue with Microsoft

or continue with

Facebook

Facebook

Apple

Apple

Others

Others

Already have an account?