Search Header Logo

Chapter 7 प्राकृतिक आपदाएं और संकट

Authored by Manish Kumar

Geography

8th - 11th Grade

Used 1+ times

Chapter 7 प्राकृतिक आपदाएं और संकट
AI

AI Actions

Add similar questions

Adjust reading levels

Convert to real-world scenario

Translate activity

More...

    Content View

    Student View

8 questions

Show all answers

1.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारियाँ किसी क्षेत्र में बाढ़ आने से उत्पन्न होती हैं?

1. खसरा

2. हैजा

3. आंत्रशोथ

4. हेपेटाइटिस

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 1 और 3

D

उपरोक्त सभी।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में कई तरह की जल-जनित बीमारियाँ फैल जाती हैं, जैसे- हैजा, आंत्रशोथ, हेपेटाईटिस आदि।

खसरा रोग बच्चों को होने वाला एक विषाणु जनित रोग है।

2.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. उष्णकटिबंधीय चक्रवात कम दबाव वाले उग्र मौसम तंत्र हैं।

2. उष्णकटिबंधीय चक्रवात 30º दक्षिण से 60º दक्षिणी अक्षांशों के बीच उत्पन्न होते हैं।

3. उष्णकटिबंधीय चक्रवात को, समुद्री सतह पर जलवाष्प की संघनन प्रक्रिया द्वारा छोड़ी गई गुप्त ऊष्मा से ऊर्जा प्राप्त होती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

D

केवल 3

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

पहला कथन सत्य है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात कम दबाव वाले उग्र मौसम तंत्र हैं ।

दूसरा कथन असत्य है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात विषुवत् वृत्त से 30º उत्तर से 30º दक्षिणी अक्षांशों के बीच पाए जाते हैं। यह आमतौर पर 500 से 1000 किलोमीटर क्षेत्र में फैला होता है और इसकी ऊर्ध्वाधर ऊँचाई 12 से 14 किलोमीटर हो सकती है।

तीसरा कथन सत्य है। उष्णकटिबंधीय चक्रवात या प्रभंजन एक ऊष्मा इंजन की तरह होते हैं, जिन्हें समुद्री सतह पर जलवाष्प की संघनन प्रक्रिया में छोड़ी गई गुप्त ऊष्मा से ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

3.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

कथनः भूमध्य रेखा के आस-पास उष्णकटिबंधीय चक्रवात उत्पन्न नहीं होते हैं।

कारणः भूमध्य रेखा पर गुरुत्वाकर्षण का मान सबसे कम होता है।

कूटः

A

कथन सही है, कारण भी सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

B

कथन सही है, कारण भी सही है लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।

D

कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः कथन सही है, लेकिन कारण गलत है। भूमध्य रेखा के आस-पास 0º से 5º अक्षांशों के बीच कोरियोलिस बल का मान कम होता है, जिस कारण उष्णकटिबंधीय चक्रवात के निम्न वायुदाब के केंद्र को उच्च वायुदाब भर देता है, परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में चक्रवात उत्पन्न नहीं होते।

4.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

सुनामी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1. महासागरीय धरातल में भूकंप और ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण सुनामी उत्पन्न होती है।

2. समुद्र के आंतरिक गहरे भाग में सुनामी तरंगें महसूस नहीं होती हैं।

3. उथले समुद्र में सुनामी तरंगों की लंबाई अधिक व ऊँचाई कम होती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

1, 2 और 3

D

केवल 1 और 2

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

पहला कथन सत्य है। भूकंप और ज्वालामुखी से महासागरीय धरातल में अचानक हलचल पैदा होती है और महासागरीय जल का अचानक विस्थापन होता है। परिणामस्वरूप ऊर्ध्वाधर ऊँची तरंगें पैदा होती हैं, जिन्हें सुनामी (बंदरगाह लहरें) या भूकंपीय समुद्री लहरें कहा जाता है।

दूसरा कथन भी सत्य है। महासागर में जल तरंग की गति जल की गहराई पर निर्भर करती है। इसकी गति उथले समुद्र में ज़्यादा और गहरे समुद्र में कम होती है। परिणामस्वरूप महासागरों के अंदरूनी भाग इससे कम प्रभावित होते हैं। तटीय क्षेत्रों में ये तरंगे ज़्यादा प्रभावी होती हैं और व्यापक नुकसान पहुँचाती हैं इसलिये समुद्र में जलपोत पर, सुनामी का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता। समुद्र के आंतरिक गहरे भाग में तो सुनामी महसूस भी नहीं होती। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि गहरे समुद्र में सुनामी की लहरों की लंबाई अधिक होती है और ऊँचाई कम होती है।

तीसरा कथन असत्य है। जब सुनामी उथले समुद्र में प्रवेश करती है, तब सुनामी तरंगों की लंबाई कम होती चली जाती है और तरंग की ऊँचाई बढ़ती जाती है। कई बार तो इसकी ऊँचाई 15 मीटर या इससे भी अधिक हो सकती है जिससे तटीय क्षेत्रों में भीषण विध्वंस होता है। इसलिये इन्हें उथले जल की तरंगें भी कहते हैं।

5.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

हिमालय और भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में अधिक भूकंप आने का मुख्य कारण है-

A

भू-स्खलन।

B

भारतीय प्लेट का यूरेशियन प्लेट की तरफ लगातार खिसकना।

C

ज्वालामुखी विस्फोट।

D

खनन प्रक्रियाएँ।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः इंडियन प्लेट प्रति वर्ष उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा में एक सेंटीमीटर खिसक रही है, परंतु उत्तर में

स्थित यूरेशियन प्लेट इसके लिये अवरोध पैदा करती है। परिणामस्वरूप इन प्लेटों के किनारे लॉक हो जाते हैं और कई स्थानों पर लगातार ऊर्जा संग्रह होता रहता है। अधिक मात्रा में ऊर्जा संग्रह से तनाव बढ़ता रहता है और दोनों प्लेटों के बीच लॉक टूट जाता है और एकाएक ऊर्जा मोचन से हिमालय के चाप के साथ भूकंप आ जाता है। इससे प्रभावित मुख्य राज्यों में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग उपमंडल तथा उत्तर-पूर्व के सात राज्य शामिल हैं।

6.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से भारत के कौन-से क्षेत्र अति अधिक क्षति जोखिम भूकंपीय क्षेत्रों (Zones) के अंतर्गत आते हैं?

1. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र

2. पश्चिमी हिमाचल

3. कश्मीर घाटी

4. कच्छ (गुजरात)

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 3 और 4

D

1, 2, 3 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः भारत को पाँच भूकंपीय क्षेत्रों (Zones) में बाँटा गया है। भारत में अति अधिक क्षति जोखिम भूकंपीय क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, दरभंगा से उत्तर में स्थित क्षेत्र तथा अररिया (बिहार में भारत-नेपाल सीमा के साथ), उत्तराखंड, पश्चिमी हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला के चारों ओर), कश्मीर घाटी और कच्छ (गुजरात) शामिल हैं।

7.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

बर्फानी तूफान किस प्रकार की आपदा है?

A

वायुमंडलीय

B

भौमिक

C

जलीय

D

जैविक

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

प्राकृतिक आपदाओं को चार प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है- वायुमंडलीय, भौमिक, जलीय और जैविक।

वायुमंडलीय प्राकृतिक आपदाओं के अंतर्गत बर्फानी तूफान, तड़ितझंझा, टॉरनेडो, उष्णकटिबंधीय चक्रवात, सूखा, करकापात, पाला, लू और शीतलहर को शामिल किया जाता है।

Access all questions and much more by creating a free account

Create resources

Host any resource

Get auto-graded reports

Google

Continue with Google

Email

Continue with Email

Classlink

Continue with Classlink

Clever

Continue with Clever

or continue with

Microsoft

Microsoft

Apple

Apple

Others

Others

Already have an account?