
Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन
Authored by Manish Kumar
Geography
11th Grade
Used 2+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
11 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अनुक्रमण (Succession) की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?
A
किसी भी पारिस्थितिकी में माँसाहारी जंतुओं द्वारा शाकाहारी जंतुओं का शिकार कर उनकी संख्या को नियंत्रित करना।
B
किसी भी पारितंत्र में जीवधारियों द्वारा खनिज तत्त्वों को अकार्बनिक रूप से ग्रहण करना।
C
किसी भी पारितंत्र की प्रारंभिक प्रजातियों का द्वितीय प्रजातियों द्वारा प्रतिस्थापन से उसकी संरचना में परिवर्तन।
D
दो विभिन्न प्रकार के पारितंत्रों का संक्रमण क्षेत्र।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में कोई व्यवधान डालने से जैसे- स्थानांतरी कृषि द्वारा वनों को साफ करने से प्रजातियों के वितरण में बदलाव आता है। यह परिवर्तन प्रतिस्पर्धा के कारण है, जहाँ द्वितीयक वन प्रजातियों जैसे- घास, बाँस और चीड़ आदि के वृक्ष प्रारंभिक प्रजातियों के स्थान पर उगते हैं और प्रारंभिक (Original) वनों की संरचना को बदल देते हैं। इसे ही अनुक्रमण (Succession) कहते हैं।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
नाइट्रोजन चक्र से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. अधिकांश जीव वायुमंडल में पाई जाने वाली नाइट्रोजन को प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण करते हैं।
2. वायुमंडलीय नाइट्रोजन का लगभग 90 प्रतिशत भाग जैविक (Biological) है।
3. वायुमंडल में बिजली चमकने से नाइट्रोजन का यौगिकीकरण होता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः
A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
पहला कथन असत्य है। वायु में स्वतंत्र रूप से पाई जाने वाली नाइट्रोजन को अधिकांश जीव प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण करने में असमर्थ हैं केवल कुछ विशिष्ट प्रकार के जीव जैसे- कुछ मृदा जीवाणु व ब्लू ग्रीन एल्गी ही इसे प्रत्यक्ष गैसीय रूप में ग्रहण करने में सक्षम हैं। सामान्यतः नाइट्रोजन यौगिकीकरण (Fixation) द्वारा ही प्रयोग में लाई जाती है।
दूसरा कथन सत्य है। नाइट्रोजन का लगभग 90 प्रतिशत भाग जैविक है, अर्थात् जीव ही ग्रहण कर सकते हैं। स्वतंत्र नाइट्रोजन का प्रमुख स्रोत मिट्टी के सूक्ष्म जीवाणुओं की क्रिया व संबंधित पौधों की जड़ें व रंध्र वाली मृदा है, जहाँ से यह वायुमंडल में पहुँचती है।
तीसरा कथन भी सत्य है। वायुमंडल में भी बिजली चमकने (Lightening) व अंतरिक्ष रेडियेशन (Cosmic radiation) द्वारा नाइट्रोजन का यौगिकीकरण होता है।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
वायुमंडल में ऑक्सीजन, जो प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न होती है, वह आती है-
A
जल से
B
कार्बन डाइऑक्साइड से
C
क्लोरोफिल से
D
परऑक्सीसोम से
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः सूर्य के प्रकाश में प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान जल अणुओं (H2O) के विघटन से ऑक्सीजन उत्पन्न होती है और पौधों की वाष्पोत्सर्जन प्रक्रिया के दौरान भी यह वायुमंडल में पहुँचती है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान पौधे कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके कार्बोहाइड्रेट्स व ग्लूकोस बनाते हैं।
2. पौधों की जैविक क्रियाओं में प्रयुक्त नहीं होने वाले कार्बोहाइड्रेट्स, पौधों के ऊतकों में संचित हो जाते हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं।
पौधों में प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड के यौगिकीकरण से कार्बोहाइड्रेट्स व ग्लूकोस बनता है, जो कार्बनिक यौगिक जैसे-स्टार्च, सेल्यूलोस, सुक्रोज के रूप में संचित हो जाता है।
प्रकाश-संश्लेषण द्वारा निर्मित कार्बोहाइड्रेट्स का कुछ भाग सीधे पौधों की जैविक क्रियाओं में प्रयोग हो जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान कार्बोहाइड्रेट्स के विघटन से पौधों के पत्तों व जड़ों द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड गैस मुक्त होती है, शेष कार्बोहाइड्रेट्स, जो पौधों की जैविक क्रियाओं में प्रयुक्त नहीं होते, वे पौधों के ऊतकों में संचित हो जाते हैं।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश को किस बायोम के अंतर्गत शामिल किया जाता है?
A
वन बायोम
B
मरुस्थलीय बायोम
C
घास भूमि बायोम
D
पर्वतीय बायोम
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश को मरुस्थलीय बायोम के अंतर्गत शामिल किया जाता है।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
उष्णकटिबंधीय घास के मैदान निम्न में से किस नाम से जाने जाते हैं?
A
प्रेयरी
B
सवाना
C
स्टेपी
D
डाउन्स
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः वायुमंडल व जलमंडल की संरचना में रासायनिक घटकों का संतुलन लगभग एक जैसा अर्थात् बदलाव रहित रहा है। रासायनिक तत्त्वों का यह संतुलन पौधे व प्राणी ऊतकों से होने वाले चक्रीय प्रवाह के द्वारा बना रहता है। यह चक्र जीवों द्वारा रासायनिक तत्त्वों के अवशोषण से आरंभ होता है और उनके वायु, जल व मिट्टी में विघटन से पुनः आरंभ होता है। ये चक्र मुख्यतः सौर ताप से संचालित होते हैं। जैवमंडल में जीवधारी व पर्यावरण के बीच रासायनिक तत्त्वों के चक्रीय प्रवाह जैव भू-रासायनिक चक्र (Biogeochemical Cycles) कहे जाते हैं।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जैव भू-रासायनिक चक्र (Biogeochemical Cycles) को परिभाषित करता है?
A
जैवमंडल में जीवधारी व पर्यावरण के बीच रासायनिक तत्त्वों का चक्रीय प्रवाह।
B
जैवमंडल में प्राणियों के बीच ऊर्जा का प्रवाह।
C
पौधों एवं प्राणियों का कार्बनिक यौगिकों में विघटन।
D
जैवमंडल के विभिन्न जीवधारियों का खाद्य के लिये एक-दूसरे पर निर्भर होना।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः सौर ऊर्जा, जैवमंडल में प्रकाश-संश्लेषण क्रिया द्वारा जीवन प्रक्रिया आरंभ करती है, जो हरे पौधों के लिये भोजन व ऊर्जा का मुख्य आधार है। प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन व कार्बोहाइड्रेट में परिवर्तित हो जाती है। धरती पर पहुँचने वाले सूर्यातप का केवल 0.1 प्रतिशत भाग ही प्रकाश-संश्लेषण के काम आता है। इसका आधे से अधिक भाग पौधे की श्वसन-विसर्जन क्रिया में और शेष भाग अस्थायी रूप से पौधे के अन्य भागों में संचित हो जाता है।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?
Similar Resources on Wayground
Popular Resources on Wayground
8 questions
Spartan Way - Classroom Responsible
Quiz
•
9th - 12th Grade
15 questions
Fractions on a Number Line
Quiz
•
3rd Grade
14 questions
Boundaries & Healthy Relationships
Lesson
•
6th - 8th Grade
20 questions
Equivalent Fractions
Quiz
•
3rd Grade
3 questions
Integrity and Your Health
Lesson
•
6th - 8th Grade
25 questions
Multiplication Facts
Quiz
•
5th Grade
9 questions
FOREST Perception
Lesson
•
KG
20 questions
Main Idea and Details
Quiz
•
5th Grade