Search Header Logo

Chapter 3 अपवाह तंत्र

Authored by Manish Kumar

Geography

11th Grade

Used 5+ times

Chapter 3 अपवाह तंत्र
AI

AI Actions

Add similar questions

Adjust reading levels

Convert to real-world scenario

Translate activity

More...

    Content View

    Student View

15 questions

Show all answers

1.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

प्रायद्वीपीय भारत की नदियों की लम्बाई को घटते क्रम के अनुसार व्यवस्थित कीजियेः

1. नर्मदा

2. गोदावरी

3. कृष्णा

4. कावेरी

कूटः

A

A B C D

1 2 3 4

B

A B C D

2 1 3 4

C

A B C D

1 2 4 3

D

A B C D

2 3 1 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः प्रायद्वीपीय भारत की नदियों की लम्बाई

1. गोदावरी नदी - 1465 किलोमीटर

2. कृष्णा नदी - 1400 किलोमीटर

3. नर्मदा नदी - 1312 किलोमीटर

4. कावेरी नदी - 760 किलोमीटर

2.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से कौन-सी नदियाँ ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ हैं?

1. रागोंसांग्पो

2. दिबांग

3. लोहित

4. मानस

कूटः

A

केवल 1, 2 और 3

B

केवल 2 और 4

C

केवल 2, 3 और 4

D

उपरोक्त सभी।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः ब्रह्मपुत्र की प्रमुज् सहायक नदियाँ- सुबनसिरी, तीस्ता, मानस, दिहाँग, दिबांग, रागोंसांग्पो, लोहित, सुबनसिरी, कामेंग आदि हैं।

तिब्बत की रागोंसांग्पो, ब्रह्मपुत्र नदी के दाहिने तट पर मिलने वाली एक प्रमुख सहायक नदी है। हिमालय के गिरिपद में यह सिशंग के नाम से निकलती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहते हुए इसके बाएँ तट पर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ दिबांग या सिकांग और लोहित मिलती हैं।

असम घाटी में अपनी 750 किलोमीटर की यात्रा में ब्रह्मपुत्र में बहुत-सी सहायक नदियाँ आकर मिलती हैं। इसके बाएँ तट की प्रमुख सहायक नदियाँ बूढ़ी दिहिंग तथा धनसरी हैं, जबकि दाएँ तट पर मिलने वाली महत्त्वपूर्ण सहायक नदियों में सुबनसिरी, कामेंग, मानस व संकोश हैं।

सुबनसिरी जिसका उद्गम तिब्बत में है, एक पूर्ववर्ती नदी है।

3.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

भारत में अपवाह क्षेत्र के आधार पर नदियों को घटते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजियेः

1. सिंधु

2. ब्रह्मपुत्र

3. गंगा

4. कावेरी

A

1 3 2 4

B

3 2 1 4

C

3 1 2 4

D

1 3 4 2

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः अपवाह क्षेत्र के आधार पर भारत में नदियों का सही क्रम है- गंगा > सिंधु > ब्रह्मपुत्र > कावेरी

4.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

कथन : प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र हिमालयी अपवाह तंत्र से पुराना है।

कारण : प्रायद्वीपीय नदियाँ प्रौढ़ावस्था में हैं तथा इन नदियों की घाटी चौड़ी तथा उथली हुई हैं।

कूटः

A

कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

B

कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

कथन सही है, कारण गलत है।

D

कथन गलत है, कारण सही है।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र हिमालयी अपवाह तंत्र से पुराना है। यह तथ्य नदियों की प्रौढ़ावस्था और नदी घाटियों के चौड़ा व उथला होने से प्रमाणित होता है। अतः कथन व कारण दोनों सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

5.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

प्रायद्वीपीय नदियों की विशेषताओं के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपना मार्ग बदलती रहती हैं।

2. ये नदियाँ विसर्पों का निर्माण नहीं करती हैं।

3. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती हैं।

4. प्रायद्वीपीय नदियों की अपवाह द्रोणियाँ आकार में अपेक्षाकृत छोटी हैं।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?

A

केवल 1, 2 और 3

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 1 और 3

D

उपरोक्त सभी।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः केवल कथन 1 गलत है। प्रायद्वीपीय नदियों की विशेषता है कि ये एक सुनिश्चित मार्ग पर चलती हैं, ये नदियाँ न तो विसर्पो का निर्माण करती हैं और न ही बारहमासी हैं, यद्यपि भ्रंश घाटियों में बहने वाली नर्मदा और ताप्ती इसके अपवाद हैं।

ये नदियाँ अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती हैं तथा प्रायद्वीपीय नदियों की अपवाह द्रोणियाँ अपेक्षाकृत छोटी हैं।

6.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रायद्वीपीय नदियाँ रिफ्ट घाटी से बहती हैं?

1. नर्मदा

2. ताप्ती

3. कृष्णा

4. महानदी

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 4

C

केवल 1, 2 और 3

D

केवल 1, 2 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः प्रायद्वीपीय भारत में नर्मदा, ताप्ती एवं महानदी नदियाँ रिफ्ट घाटी से होकर बहती हैं।

7.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. नदी के चैनल में वर्षपर्यंत जल प्रवाह के प्रारूप को नदी बहाव प्रवृत्ति (River regime) कहते हैं।

2. हिमालय से निकलने वाली नदियों के बहाव की प्रवृत्ति, केवल हिमनदों के पिघलने की मात्रा के द्वारा नियंत्रित होती है।

3. दक्षिण भारत की नदियों के बहाव की प्रवृत्ति वर्षा द्वारा नियंत्रित होती है।

उपरोक्त में कौन-से कथन सत्य हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

D

उपरोक्त सभी।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

कथन 1 सत्य है। नदी के चैनल में वर्षपर्यंत जल प्रवाह के प्रारूप को नदी बहाव प्रवृत्ति (River Regime) कहा जाता है।

कथन 2 असत्य है। उत्तर भारत के हिमालय से निकलने वाली नदियों के बहाव की प्रवृत्ति हिमनदों के पिघलने तथा वर्षा दोनों के द्वारा नियंत्रित होती है।

द कथन 3 सत्य है। दक्षिण भारत की नदियों के बहाव की प्रवृत्ति वर्षा द्वारा नियंत्रित होती है जो प्रायद्वीपीय पठार के एक स्थान से दूसरे स्थान पर भिन्न होती है। चूँकि दक्षिण भारत की नदियाँ हिमनदों से नहीं निकलती हैं, इस कारण इनकी बहाव प्रवृत्ति में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

Access all questions and much more by creating a free account

Create resources

Host any resource

Get auto-graded reports

Google

Continue with Google

Email

Continue with Email

Classlink

Continue with Classlink

Clever

Continue with Clever

or continue with

Microsoft

Microsoft

Apple

Apple

Others

Others

Already have an account?