
Chapter 4 जलवायु
Authored by Manish Kumar
Geography
11th Grade
Used 2+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
15 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
मानसूनी वर्षा की विशेषताओं के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्राप्त होने वाली वर्षा मौसमी है।
2. मानसूनी वर्षा मुख्य रूप से उच्चावच अथवा भू-आकृति द्वारा नियंत्रित होती है।
3. समुद्र से दूरी बढ़ने के साथ मानसूनी वर्षा की मात्रा घटने लगती है।
4. मानसूनी वर्षा का स्थानिक वितरण एक-समान है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?
A
केवल 1 और 3
B
केवल 1, 2 और 3
C
केवल 2, 3 और 4
D
केवल 2 और 4
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः केवल कथन 4 गलत है। मानसूनी वर्षा का स्थानिक वितरण एक-समान नहीं है, बल्कि असमान है जो 12 से.मी. से 250 से.मी. एवं इससे अधिक वर्षा के रूप में पाया जाता है।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
मानसून के विच्छेद के संबंध में कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
1. उत्तर भारत के मैदान में मानसून विच्छेद उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की संख्या कम हो जाने से होता है।
2. पश्चिमी तट पर मानसून विच्छेद का प्रमुख कारण उष्ण चक्रवातों का आना है।
कूटः
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में एक बार कुछ दिनों तक वर्षा होने के बाद यदि एक-दो या कई सप्ताह तक वर्षा न हो, तो इसे मानसून विच्छेद कहा जाता है। ये विच्छेद विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से होते हैं, जैसे-
1. उत्तरी भारत के विशाल मैदान में मानसून का विच्छेद उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की संख्या कम हो जाने से और अंतः उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र की स्थिति में बदलाव आने से होता है।
2. पश्चिमी तट पर मानसून विच्छेद तब होता है जब आर्द्र पवनें तट के समानांतर बहने लगती हैं अतः कथन 2 गलत है।
3. राजस्थान में मानसून विच्छेद तब होता है, जब वायुमंडल के निम्न स्तरों पर तापमान की विलोमता वर्षा कराने वाली आर्द्र पवनों को ऊपर उठने से रोक देती है।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
भारतीय जलवायु के संबंध में हिमालय पर्वत की भूमिका से संबंधित नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. हिमालय पर्वत एक जलवायु विभाजक की भाँति कार्य करता है।
2. हिमालय पर्वत भारतीय उपमहाद्वीप में वर्षा का कारण बनता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत है, जिसकी औसत ऊँचाई लगभग 6000 मीटर है। हिमालय अपने सभी विस्तारों के साथ एक प्रभावी जलवायु विभाजक की भूमिका निभाता है। यह ऊँची पर्वत श्रृंखला मध्य एशिया से आने वाली ठंडी हवाओं को भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश से रोकती है। इसी प्रकार हिमालय पर्वत मानसूनी पवनों को रोककर उप-महाद्वीप में वर्षा का कारण भी बनता है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
तमिलनाडु में वर्षा होती है-
A
दक्षिणी-पश्चिमी मानसूनी पवनों द्वारा।
B
उत्तर-पूर्वी मानसूनी पवनों द्वारा।
C
पूर्वी विक्षोभ के कारण।
D
वर्षा का कारण स्पष्ट नहीं है।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः तमिलनाडु में वर्षा उत्तर-पूर्वी मानसूनी पवनों के द्वारा होती है। जब मानसूनी पवनें भारतीय उप-महाद्वीप से लौटने लगती हैं, तब वे बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प ग्रहण करके उत्तर-पूर्वी मानसून के रूप में तमिलनाडु में वर्षा कराती हैं।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
भारतीय उप-महाद्वीप में मानसून के निवर्तन का प्रमुख कारण क्या है?
A
बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती अवदाब
B
पूर्वी जेट स्ट्रीम
C
सूर्य का दक्षिणायन होना
D
पश्चिमी विक्षोभ
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः अक्तूबर और नवंबर के महीनों को मानसून के निवर्तन की ऋतु कहा जाता है अर्थात् मानसून पीछे हटने लगता है। सितंबर के अंत में सूर्य के दक्षिणायन होने की स्थिति में गंगा के मैदान पर स्थित निम्न वायुदाब की द्रोणी भी दक्षिण की ओर खिसकना आरंभ कर देती है। इससे दक्षिण-पश्चिम मानसून कमज़ोर पड़ने लगता है। दिसंबर के मध्य तक निम्न वायुदाब का केन्द्र प्रायद्वीप से पूरी तरह हट चुका होता है।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
कार्तिक मास की ऊष्मा" का संबंध किससे है?
A
मानसून के आगमन से
B
मानसून के प्रस्फोट (फटने) से
C
मानसून विच्छेद से
D
मानसून के निवर्तन से
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः "कार्तिक मास की ऊष्मा" का संबंध मानसून के निवर्तन से है। मानसून के निवर्तन की ऋतु में आकाश स्वच्छ हो जाता है और तापमान बढ़ने लगता है। ज़मीन में अभी भी नमी होती है। उच्च तापमान और आर्द्रता की दशाओं से मौसम कष्टकारी हो जाता है। इसे ही "कार्तिक मास की ऊष्मा" कहा जाता है।
मानसून के निवर्तन की ऋतु में उत्तर भारत में मौसम सूखा होता है, जबकि प्रायद्वीप के पूर्वी भागों में वर्षा होती है। यहाँ अक्तूबर और नवंबर माह वर्ष के सबसे अधिक वर्षा वाले महीने होते हैं।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
शीत ऋतु में गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियों के डेल्टाई प्रदेशों में आने वाले उष्ण कटिबंधीय चक्रवात किस सागर/महासागर में उत्पन्न होते हैं?
A
अंडमान सागर
B
अरब सागर
C
दक्षिणी चीन सागर
D
हिंद महासागर
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः नवंबर के प्रारंभ में, उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर निम्न दाब वाली अवस्था बंगाल की खाड़ी पर स्थानांतरित हो जाती है। यह स्थानांतरण चक्रवाती निम्न दाब से संबंधित होता है जो अंडमान सागर के ऊपर उत्पन्न होता है और भारतीय प्रायद्वीप के पूर्वी तट को पार करते हैं, जिसके कारण व्यापक एवं भारी वर्षा होती है। ये उष्ण कटिबंधीय चक्रवात अत्यंत विनाशकारी होते हैं।
गोदावरी, कृष्णा, कावेरी और अन्य नदियों के घने बसे डेल्टाई प्रदेश इन चक्रवाती तूफानों के शिकार बनते हैं। हर साल चक्रवातों से यहाँ आपदा आती है। कुछ चक्रवातीय तूफान पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और म्यांमार के तट से भी टकराते हैं। कोरोमंडल तट पर होने वाली अधिकांश वर्षा इन्हीं अवदाबों और चक्रवातों से प्राप्त होती है। ऐसे चक्रवातीय तूफान अरब सागर में कम उठते हैं।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?
Similar Resources on Wayground
Popular Resources on Wayground
7 questions
History of Valentine's Day
Interactive video
•
4th Grade
15 questions
Fractions on a Number Line
Quiz
•
3rd Grade
20 questions
Equivalent Fractions
Quiz
•
3rd Grade
25 questions
Multiplication Facts
Quiz
•
5th Grade
22 questions
fractions
Quiz
•
3rd Grade
15 questions
Valentine's Day Trivia
Quiz
•
3rd Grade
20 questions
Main Idea and Details
Quiz
•
5th Grade
20 questions
Context Clues
Quiz
•
6th Grade