Search Header Logo

Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति

Authored by Manish Kumar

Geography

11th Grade

Used 1+ times

Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति
AI

AI Actions

Add similar questions

Adjust reading levels

Convert to real-world scenario

Translate activity

More...

    Content View

    Student View

20 questions

Show all answers

1.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

भारत में ‘शोलास’ वन पाए जाते हैं-

1. नीलगिरी पहाड़ियों पर

2. विंध्याचल पहाड़ियों पर

3. अन्नामलाई पहाड़ियों पर

4. पालनी पहाड़ियों पर

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 3 और 4

D

केवल 1, 3 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः नीलगिरी, अन्नामलाई और पालनी पहाड़ियों पर पाए जाने वाले शीतोष्ण कटिबंधीय वनों को ‘शोलास’ के नाम से जाना जाता है। इन वनों में पाए जाने वाले वृक्षों में मगनोलिया, लैरेल, सिनकोना और वैटल का आर्थिक महत्त्व है।

पर्वतीय क्षेत्रों में ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में कमी आने के कारण प्राकृतिक वनस्पति में भी बदलाव आता है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक प्रांत की पर्वत श्रृंखलाएँ उष्ण कटिबंध क्षेत्र में पड़ती हैं और इनकी समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 1500 मीटर है। यहाँ ऊँचाई वाले क्षेत्रों में शीतोष्ण कटिबंधीय और निचले क्षेत्रों में उपोष्ण कटिबंधीय प्राकृतिक वनस्पतियाँ पाई जाती है। अतः नीलगिरी, अन्नामलाई और पालनी पहाड़ियों पर पाए जाने वाले शीतोष्ण कटिबंधीय वनों को ‘शोलास’ के नाम से जाना जाता है।

2.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

मैंग्रोव वनों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये :

1. मैंग्रोव तटवर्ती क्षेत्रों में जहाँ ज्वार-भाटा आते हैं वहाँ की सबसे महत्त्वपूर्ण वनस्पति है।

2. मैंग्रोव पौधों की जड़ें पानी में डूबी रहती हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः मैंग्रोव तटवर्ती क्षेत्रों में जहाँ ज्वार-भाटा आते हैं की सबसे महत्त्वपूर्ण वनस्पति है। मिट्टी और बालू इन तटों पर एकत्रित हो जाती है। मैंग्रोव पौधों की जड़ें पानी में डूबी रहती हैं।

3.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

मैंग्रोव वनस्पतियों के विकास के लिये निम्नलिखित में से कौन-से कारक आवश्यक हैं?

1. लवणीय दलदल

2. ज्वारीय सँकरी खाड़ी

3. 200 सेंटीमीटर या उससे अधिक की औसत वार्षिक वर्षा

4. पंक मैदान

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 2 और 3

C

केवल 2, 3 और 4

D

केवल 1, 2 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः मैंग्रोव वनस्पति लवणीय दलदल, ज्वारीय सँकरी खाड़ी, पंक मैदानों और ज्वारनदमुख के तटीय क्षेत्रों में अच्छी तरह उगती हैं।

वर्षा की मात्रा का मैंग्रोव वनस्पति के विकास के साथ कोई सीधा संबंध नहीं है।

4.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित में से किन नदियों के डेल्टाई भाग में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं?

1. गंगा

2. गोदावरी

3. महानदी

4. कृष्णा

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 2 और 3

C

केवल 1, 3 और 4

D

उपर्युक्त सभी।

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः भारत में मैंग्रोव वन का क्षेत्र, विश्व के मैंग्रोव क्षेत्र का 7 प्रतिशत है। भारत में ये वन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व पश्चिम बंगाल में गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर स्थित सुन्दरवन डेल्टा में अत्यधिक विकसित हैं। इसके अलावा ये वन महानदी, गोदावरी और कृष्णा नदियों के डेल्टाई भाग में भी पाए जाते हैं।

5.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भारत के किन-किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं?

1. पश्चिमी घाट के पूर्वी ढाल पर

2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में

3. अरावली पर्वत शृंखला पर

4. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों पर

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 2 और 3

C

केवल 2 और 4

D

केवल 3 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः भारत में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पश्चिमी घाट की पश्चिमी ढाल पर पाए जाते हैं न कि पूर्वी ढाल पर ये वन उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी पाए जाते हैं। अतः केवल कथन 2 और 4 सही हैं।

6.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

सामाजिक वानिकी में शामिल किया जाता है-

1. शहरी वानिकी

2. ग्रामीण वानिकी

3. मरुस्थलीय वानिकी

4. फार्म वानिकी

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 4

C

केवल 1, 2 और 3

D

केवल 1, 2 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः राष्ट्रीय कृषि आयोग (1976-79) ने सामाजिक वानिकी को तीन भागों में बाँटा है- शहरी वानिकी, ग्रामीण वानिकी और फार्म वानिकी।

7.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िये-

1. शहरों और उसके इर्द-गिर्द निजी व सार्वजनिक जगहों पर वृक्ष लगाना और उनका प्रबंधन करना शहरी वानिकी के अंतर्गत आता है।

2. फार्म वानिकी के अंतर्गत किसान अपने खेतों में व्यापारिक महत्त्व वाले पेड़ों को लगाते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः राष्ट्रीय कृषि आयोग (1976-79) ने सामाजिक वानिकी को तीन भागों में बाँटा है- शहरी वानिकी, ग्रामीण वानिकी और फार्म वानिकी।

शहरों और उनके इर्द-गिर्द निजी व सार्वजनिक भूमि, जैसे-हरित पट्टी, पार्क, सड़कों के साथ खाली जगह, औद्योगिक व व्यापारिक स्थलों पर वृक्ष लगाना और उनका प्रबंधन करना शहरी वानिकी के अंतर्गत आता है। फार्म वानिकी के अंतर्गत किसान अपने खेतों में व्यापारिक महत्त्व वाले या दूसरे पेड़ लगाते हैं। वन विभाग इसके लिये छोटे और मध्यम किसानों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराता है।

Access all questions and much more by creating a free account

Create resources

Host any resource

Get auto-graded reports

Google

Continue with Google

Email

Continue with Email

Classlink

Continue with Classlink

Clever

Continue with Clever

or continue with

Microsoft

Microsoft

Apple

Apple

Others

Others

Already have an account?