
Chapter 4 विचारक , विश्वास और इमारतें
Authored by Manish Kumar
Science
12th Grade
Used 1+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
14 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कीजियेः
(मंदिर) (स्थान)
1. महाबलिपुरम् : आंध्र प्रदेश
2. देवगढ़ : उत्तर प्रदेश
3. कैलाशनाथ मंदिर : तमिलनाडु
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः युग्मों का सही सुमेलन निम्न प्रकार हैः
महाबलिपुरम : तमिलनाडु
देवगढ़ : उत्तर प्रदेश
कैलाशनाथ मंदिर : एलोरा (महाराष्ट्र)
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A
साँची और भरहुत के प्रारंभिक स्तूप बिना अलंकरण के हैं।
B
अमरावती तथा पेशावर में शाहजी की ढेरी में स्तूपों में ताख तथा मूर्तियों के उत्कीर्णन के उदाहरण मिलते हैं।
C
शालभंजिका की मूर्ति का संबंध अमरावती से है।
D
बौद्ध धर्म से जुड़े पुरातन परंपरा के अनुयायी स्वयं को थेरवादी कहते थे।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
शालभंजिका की मूर्ति का संबंध साँची के स्तूप से है। लोक परंपरा में यह माना जाता था कि इस स्त्री द्वारा छुए जाने से वृक्षों में फूल खिल उठते थे और फल लगने लगते थे। अतः कथन (c) गलत है। अन्य सभी कथन सही हैं।
उल्लेखनीय है कि महायान के अनुयायी दूसरी बौद्ध परंपराओं के समर्थकों को हीनयान का अनुयायी कहते थे। अर्थात् वे लोग जो पुराने, प्रतिष्ठित शिक्षकों (जिन्हें थेर कहते थे) के बतायए रास्ते पर चलने वाले थे।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. स्तूप बनाने की परंपरा की शुरुआत बुद्धकाल से हुई।
2. स्तूपों को बनवाने के लिये भिक्षु, भिक्षुणियों द्वारा दान किया जाता था।
3. स्तूप में हर्मिका से निकले मस्तूल को यष्टि कहते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
स्तूप बनाने की परंपरा बुद्धकाल से पूर्व भी मौजूद थी, लेकिन कालांतर में यह बौद्ध धर्म से जुड़ गई। अतः कथन 1 गलत है।
उल्लेखनीय है कि चूँकि इसमें ऐसे अवशेष रहते थे जिन्हें पवित्र समझा जाता था। इसलिये समूचे स्तूप को ही बुद्ध तथा बौद्ध धर्म के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठा मिली।
इन इमारतों को बनवाने के लिये भिक्षु-भिक्षुणियों ने भी दान दिया। अतः कथन 2 सही है।
स्तूप की संरचना मिट्टी के टीले जैसी होती है, जिसे बाद में अंड कहा गया। अंड के ऊपर एक हर्मिका होती थी। यह छज्जे जैसा ढाँचा देवताओं के घर का प्रतीक था। हर्मिका से एक मस्तूल निकलता था, जिसे यष्टि कहते थे, जिस पर एक छतरी लगी रहती थी। अतः कथन 3 सही है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
बुद्ध के सन्दर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये-
(स्थान) (प्राप्ति)
1. बोधगया : ज्ञान प्राप्ति
2. सारनाथ : निर्वाण
3. कुशीनगर : प्रथम उपदेश
उपर्युक्त युग्मों में कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
केवल 1 और 2
D
केवल 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त युग्मों का सही सुमेलन निम्न प्रकार हैः
बोधगया - ज्ञान प्राप्ति
सारनाथ - प्रथम उपदेश
कुशीनगर - निर्वाण प्राप्ति
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
बुद्ध के जीवनकाल में तथा उनकी मृत्यु के बाद भी बौद्ध धर्म के तेजी से फैलने के क्या कारण थे?
1. लोग समकालीन धार्मिक प्रथाओं से असंतुष्ट थे।
2. तेजी से हो रहे सामाजिक बदलावों ने लोगों को उलझनों में बाँध रखा था।
3. बौद्ध शिक्षाओं में जन्म के आधार पर श्रेष्ठता की बजाय अच्छे आचरण व मूल्यों को महत्त्व दिया गया, जिससे लोग इस धर्म की ओर आकर्षित हुए।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 3बुद्ध के जीवनकाल में तथा उनकी मृत्यु के बाद भी बौद्ध धर्म के तेजी से फैलने के क्या कारण थे?
1. लोग समकालीन धार्मिक प्रथाओं से असंतुष्ट थे।
2. तेजी से हो रहे सामाजिक बदलावों ने लोगों को उलझनों में बाँध रखा था।
3. बौद्ध शिक्षाओं में जन्म के आधार पर श्रेष्ठता की बजाय अच्छे आचरण व मूल्यों को महत्त्व दिया गया, जिससे लोग इस धर्म की ओर आकर्षित हुए।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः बुद्ध के जीवनकाल तथा मृत्यु के बाद बौद्ध धर्म के तेजी से फैलाव के संदर्भ में उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं। इसके साथ ही खुद से छोटे तथा कमजोर लोगों की तरफ मित्रता व करुणा के भाव को महत्त्व देने के आदर्श लोगों को पसंद आए।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. आनंद के कहने पर बुद्ध ने महिलाओं को संघ में प्रवेश की अनुमति दी।
2. बुद्ध ने जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति, आत्मज्ञान और निर्वाण के लिये व्यक्ति केंद्रित हस्तक्षेप और सम्यक् कर्म की कल्पना की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।
आनंद के समझाने पर बुद्ध ने महिलाओं को संघ में आने की अनुमति प्रदान की। बुद्ध की अनुमति से उपमाता महाप्रजापति गौतमी संघ में प्रवेश पाने वाली पहली भिक्षुणी बनी।
उल्लेखनीय है कि संघ में प्रवेश के बाद सभी को समान समझा जाता था तथा संघ की संचालन पद्धति गणों तथा संघों की परंपरा पर आधारित होती थी। असहमति की स्थिति में मतदान द्वारा निर्णय लिया जाता था।
बुद्ध ने जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति, आत्मज्ञान और निर्वाण के लिये व्यक्ति केंद्रित हस्तक्षेप और सम्यक् कर्म की कल्पना की। निर्वाण का अर्थ था अहं और इच्छा का खत्म हो जाना जिससे गृहत्याग करने वालों के दुख के चक्र का अंत हो सकता था।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
बौद्ध दर्शन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. बौद्ध दर्शन के अनुसार विश्व नित्य व स्थायी है।
2. विश्व आत्माविहीन है।
3. तपस्या और विषयासक्ति के बीच मध्य मार्ग अपनाकर मनुष्य दुनिया के दुःखों से मुक्ति पा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
बौद्ध दर्शन के अनुसार विश्व अनित्य है और लगातार बदल रहा है। यह आत्माविहीन है, क्योंकि यहाँ कुछ भी स्थायी या शाश्वत नहीं है। इस क्षणभंगुर दुनिया में दुःख मनुष्य के जीवन का अंतर्निहित तत्त्व है। अतः कथन 1 गलत और कथन 2 सही हैं।
घोर तपस्या और विषयासक्ति के बीच मध्यम मार्ग अपनाकर मनुष्य दुनिया के दुखों से मुक्ति पा सकता है। अतः कथन 3 सही है।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?