
Chapter 7 एक साम्राज्य की राजधानी विजयनगर
Authored by Manish Kumar
History
12th Grade
Used 1+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
14 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
हम्पी को यूनेस्को द्वारा विश्व पुरातत्त्व स्थल कब घोषित किया गया?
A
1856 में
B
1876 में
C
1902 में
D
1986 में
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः 1986 में हम्पी को यूनेस्को द्वारा विश्व पुरातत्त्व स्थल घोषित किया गया।
विजयनगर से संबंधित अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :
1800 : कॉलिन मैकेंजी द्वारा विजयनगर की यात्रा।
1876 : पुरास्थल के मंदिर की दीवारों के अभिलेखों का जे.एफ. फ्लीट द्वारा प्रलेखन प्रारम्भ किया गया।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।
सूची-I
(राज्य) सूची-II
(स्थापना वर्ष)
A. गजपति 1. 1518
B. गोलकुंडा 2. 1347
C. बहमनी 3. 1435
D. दिल्ली 4. 1206
कूटः
A B C D
A
1 2 3 4
B
4 2 3 1
C
4 3 1 3
D
3 1 2 4
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्या: उपर्युक्त सूची का सही सुमेलन इस प्रकार है:
(राज्य) (स्थापना वर्ष)
गजपति (उड़ीसा) - 1435
गोलकुंडा - 1518
बहमनी - 1347
दिल्ली - 1206
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
चिदम्बरम मंदिर’ निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है?
A
कर्नाटक
B
तमिलनाडु
C
महाराष्ट्र
D
आन्ध्र प्रदेश
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः चिदम्बरम मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। यहाँ मंदिर के गोपुरम् में कृष्णदेव राय की मूर्ति रखी है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
विजयनगर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. राय गोपुरम् यहाँ के राजकीय प्रवेश द्वार थे।
2. विरुपाक्ष मंदिर को विजयनगर साम्राज्य की स्थापना के बाद और अधिक बड़ा किया गया।
3. विट्ठल मंदिर के प्रमुख देवता विट्ठल, महाराष्ट्र में पूजे जाने वाले विष्णु के एक रूप हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
राय गोपुरम् यहाँ के स्थापत्य के भाग हैं जो कि राजकीय प्रवेश द्वार होते थे। ये प्रवेश द्वार लम्बी दूरी से ही मंदिर के होने का संकेत देते थे। स्थापत्य के अन्य विशिष्ट अभिलक्षणों में मंडप तथा लम्बे स्तंभों वाले गलियारे, जो अकसर मंदिर परिसर में स्थित देवस्थलों के चरों ओर बने थे, सम्मिलित हैं।
विजयनगर के मन्दिर परिसरों की एक चारित्रिक विशेषता रथ गलियाँ थीं जो मन्दिर के गोपुरम् से सीधी रेखा में जाती थीं। इन गलियों का फर्श पत्थर के टुकड़ों से बनाया गया था और इनके दोनों ओर स्तम्भ वाले मंडप थे जिनमें व्यापारी अपनी दुकानें लगाया करते थे।
विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण कई शताब्दियों में हुआ। इसी क्रम में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना के बाद इसे और अधिक बड़ा किया गया था।
विट्ठल मंदिर के प्रमुख देवता विट्ठल थे, जो सामान्यतः महाराष्ट्र में पूजे जाने वाले विष्णु के एक रूप हैं।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
विजयनगर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. राजा स्वयं को विरुपाक्ष की ओर से शासन करने वाला कहते थे।
2. शासक देवताओं से गहन संबंधों के संकेतक के रूप मे विरुद् ‘हिन्दू सूरतराणा’ का प्रयोग भी करते थे।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।
विजयनगर शासकों की विरुपाक्ष तथा पंपादेवी में श्रद्धा थी। उन्होंने स्वयं को विरुपाक्ष की ओर से शासन करने वाला कहा।
यहाँ के शासकों ने अपने गहन संबंधों के संकेतक के रूप में विरुद ‘हिन्दू सूरतराणा’ का प्रयोग किया।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
कमल महल’ का संबंध निम्नलिखित में से किस साम्राज्य से था?
A
विजयनगर
B
बीजापुर
C
गोलकुंडा
D
बीदर
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
विजयनगर के राजकीय केन्द्र के सबसे सुंदर भवनों में से एक कमल महल है। सम्भवतः यह परिषदीय सदन था जहाँ राजा अपने परामर्शदाताओं से मिलता था।
उल्लेखनीय है ‘हजार राम मंदिर’ भी विजय नगर की स्थापत्य कला का एक विशिष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। इसमें आंतरिक दीवारों पर रामायण के दृश्य उकेरे गए हैं।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
डोमिंगो पेस द्वारा वर्णित ‘महानवमी डिब्बा’ का संबंध निम्नलिखित में से किससे था?
A
राजमहल
B
विशालकाय मंच
C
शिल्पकारी का एक प्रकार
D
विशिष्ट प्रकार के वस्त्र जिन्हें राजा धारण करता था।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः शहर के सबसे ऊँचे स्थानों में से एक पर स्थित ‘महानवमी डिब्बा’ एक विशालकाय मंच था। इस संरचना से जुड़े अनुष्ठान सम्भवतः सितम्बर तथा अक्तूबर के शरद माह में मनाए जाने वाले दस दिन के हिन्दू त्यौहार (नवरात्री अथवा महानवमी) के नवें दिवस के अवसर पर निष्पादित किये जाते थे। नवरात्री को उत्तर भारत में दशहरा, बंगाल में दुर्गा पूजा तथा प्रायद्वीपीय भारत में नवरात्री या महानवमी नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर विजयनगर के राजा अपने वैभव का प्रदर्शन करते थे।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?