NEW
Font size
Worksheets(Hindi) ILA Pre & Post Test 4, 5 & 6
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
नवजात शिशुओं में स्तनपान का अवलोकन करना क्यों ज़रूरी है ?
A. अतिरिक्त देखभाल की ज़रूरत वाले नवजात की पहचान के लिए
B. अस्पताल में इलाज की ज़रूरत वाले नवजात की पहचान के लिए
C. स्तनपान व ऊपरी आहार पर सलाह देने के लिए
D. A और B दोनो
क्या नवजात को हर बार स्तनपान करवाते समय दोनों स्तनों से दूध पिलाना चाहिए?
हाँ, क्योंकि यह अधिक दूध बनाने में सहायक है
नहीं, क्योंकि शिशु दोनों स्तनों को ख़ाली नहीं कर पाएगा
स्तन के ख़ाली होने तक एक ही स्तन से दूध पिलाएँ
हाँ, क्योंकि यह शिशु की आवश्यकता को पूरा करता है
शिशु को स्तनपान कराने की सही स्थिति क्या है?
माँ को केवल बैठकर ही स्तनपान कराना चाहिए
माँ को लेटकर स्तनपान कराना चाहिए
माँ बैठकर व लेटकर दोनों ही स्थितियों में स्तनपान करवा सकती है
शिशु के आराम पर निर्भर करता है
निम्नलिखित में से कौन से कथन कमज़ोर व बीमार नवजात शिशुओं के लिए सही हैं?
A. कमज़ोर व बीमार शिशुओं की घर पर देखभाल सम्भव है
B. कमज़ोर शिशु को घर पर विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है
C. बीमार शिशु को अस्पताल रेफर करना चाहिए
D. B और C सही उत्तर है
स्तनपान का अवलोकन कब महत्वपूर्ण है?
जब शिशु एक सप्ताह का हो जाए
जन्म के तुरन्त बाद
जन्म के 28 दिनो के बाद
जब भी आपको पता चले कि शिशु स्वस्थ नहीं है
क्या ऐसे शिशुओं की पहचान सम्भव है जिनकी मृत्यु की आशंका अधिक होती है?
A. नहीं, ऐसी पहचान सम्भव नहीं है
B. हाँ, गर्भावस्था की अवधि का अवलोकन करके
C. हाँ, जन्म के समय शिशु का वज़न मापकर
D. B और C
परिपक्वता की अवधि’ की गणना क्यों महत्वपूर्ण है?
A. यह कमज़ोर शिशु की पहचान में सहायक है
B. प्रसव की सम्भावित तिथि’ जानना अधिक महत्वपूर्ण है
C. यह समय से पूर्व जन्मे शिशु की पहचान में सहायक है
D. A और C
हम कमज़ोर नवजात शिशु की पहचान कैसे कर सकते हैं?
8.5 माह पूर्ण होने से पहले जन्मा शिशु
जन्म के समय शिशु का वज़न 2 किलोग्राम से कम
शिशु का आवश्यकतानुसार ताकत से स्तनपान ना करना
उपरोक्त सभी
हम कमज़ोर नवजात शिशु का जीवन बचाने के लिए क्या कर सकते हैं?
अतिरिक्त स्तनपान करवाएँ
कंगारू मदर केयर प्रदान करवाएँ
अतिरिक्त स्तनपान, गर्माहट व स्वच्छता सुनिश्चित करें
उपरोक्त मे से कोई नही
7-8 माह की आयु के शिशु को क्या खाद्य पदार्थ दिए जा सकते हैं?
दाल का पानी
चाय के साथ नरम बिस्किट
खिचड़ी
घर मे जो भी बना हो सब कुछ
ऐसे घर जहाँ माँसाहारी खाना खाया जाता है, वहाँ शिशु को निम्नलिखित में से कौन से खाद्य पदार्थ दिए जा सकते हैं?
अच्छी तरह से पकाया व मसला हुआ खाना
कोई भी माँसाहारी खाद्य पदार्थ
खिचड़ी, खीर, मसले हुए फल व सब्ज़ी
उपरोक्त सभी
छोटे बच्चों को तरह-तरह के पोषक आहार खिलाना क्यों महत्वपूर्ण है?
शरीर की बेहतर बढ़त के लिए
सीखने व गतिविधियों की बेहतर क्षमता हेतु
संक्रमणों से लड़ने के लिए
उपर्युक्त सभी
छोटे बच्चों के ऊपरी आहार में किस प्रकार विविधता लाई जा सकती है?
हर आहार अलग खाद्य समूह से हो
हर माह एक नया खाद्य समूह शुरू कराएँ
हर आहार में कम-से-कम 4 खाद्य समूह हों
एक वर्ष की आयु होने पर तरह-तरह के खाद्य पदार्थ देना शुरू करें
किस आयु में बच्चे को विभिन्न खाद्य समूहों से आहार दिया जा सकता है?
शिशु जैसे ही 6 माह की आयु का हो
जब शिशु 1 वर्ष की आयु का हो
जब शिशु 10 माह की आयु का हो
उपर्युक्त में से कोई नहीं
3 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे का वज़न कब अथवा कितने समय में लेना चाहिए?
हर माह में एक बार
हर माह में दो बार
हर तीन माह में एक बार
उपरोक्त मे से कोई नही
