NEW
Font size
WorksheetsPoshan Abhiyaan : ILA - Module 15
Total questions: 18
Worksheet time: 9mins
स्तन में दूध जमाव कि पहचान कैसे करें ?
(A) स्तन में सुजन हो और छूने में दर्द होता हो
(B) स्तन कि त्वचा चमकदार दिखने लगे
(C) माता को बुखार हो
(D) उपर्युक्त सभी
नवजात शिशु में स्तनपान सामान्य संबंधी समस्या क्या होती है ?
(A) स्तन से शिशु का गलत लगाव
(B) माँ की सामान्य बीमारी
(C) कमजोर शिशु का पूरी ताकत से स्तनपान न कर पाना
(D) A एवं C
स्तन से निकाला हुआ दूध कितने समय अंतराल तक रखा एवं शिशु को पिलाया जा सकता हैं ?
(A) 2 घंटे तक
(B) 4 घंटे तक
(C) 6 घंटे तक
(D) 8 घंटे तक
स्तन से निकाला हुआ दूध शिशु को कैसे पिलाया जाना चाहिए ?
(A) शिशु को पिलाने से पहले दूध हल्का गर्म किया जाना चाहिए
(B) शिशु को पिलाने से पहले दूध में गर्म पानी मिलाया जाना चाहिए
(C) दूध को उबाल कर ठंडा किया जाना चाहिए
(D) दूध को बिना गर्म किए शिशु को पिलाना चाहिए
माता स्तनपान से सबंधित कोनसी समस्या है?
(A) स्तन में दूध का जमना
(B) निप्पल में दर्द या घाव
(C) शिशु का स्तन से जुड़ाव ठीक से न हो पाना
(D) A और B
स्तनों में दूध का जमाव क्यों हो जाता है ?
(A) शिशु अच्छी तरह से दूध पी नहीं रहा हो
(B) स्तनपान कि शुरुआत जन्म के कई घंटो बाद की गई हो
(C) शिशु एक कमजोर नवजात हो जिसमे जोर से दूध चूसने की ताकत नहीं है
(D) उपर्युक्त सभी
शिशु को स्तन से निकाला हुआ दूध कैसे पिलाये?
(A) स्तन से निकाला हुआ दूध बोतल से पिलाये
(B) स्तन से निकाला हुआ दूध कप/चम्मच से पिलाये
(C) इनमे से कोई नहीं
(D) स्तन से निकाला हुआ दूध ग्लास से पिलाये
हाथ से स्तन का दूध निकालने के लिए आवश्यक कदम?
(A) माता को पहले कुछ समय तक शिशु को उठाकर स्तनपान कराने का प्रयास करने को कहे
(B) सही आकर का कप चुने और उसकी सफाई सुनिश्चित करें
(C) कुछ समय तक स्तन को गर्म तोलिये से स्तन का सिकताव करें
(D) उपर्युक्त सभी
स्तन से निकले हुए दूध को पिलाने की सावधानी को लेकर इनमे से कौनसा बिंदु सही नहीं है?
(A) शिशु को पिलाने से पहले दूध को गर्म करें
(B) शिशु को लेटी हुए अवस्था में दूध कभी भी न देवे
(C) सोते हुए शिशु को कभी भी दूध न देवे
(D) स्तन से निकला हुए दूध पिलाने से पहले शिशु को पहले स्तनपान कराने की कोशिश करनी चाहिए
जब एक या दोनों ही स्तनों में दूध का जमाव हो तब क्या करें?
(A) खाली स्तनों से स्तनपान करने की शुरुवात करें व समस्या का पता करे
(B) शिशु को गाय/भैंस का दूध पिलाना शुरू करे
(C) बोतल से शिशु को दूध पिलाना शुरू करें
(D) शिशु को स्तनपान के आलावा कुछ अन्य देना शुरू करें
दर्द करते निप्पल के लिए क्या करें?
(A) स्तनपान बंद कर देना चाहिए
(B) माता समय समय पर दूध निकलती रहे ताकि स्तन में दूध का जमाव ना हो
(C) निप्पल पर मलहम का लेप करना चाहिए
(D) शिशु को बोतल से दूध पिलाना शुरू कर देना चाहिए
यदि स्तन से दूध निकाले हुए 8 घण्टे से ज्यादा हो गये हो तो क्या करना चाहिये?
(A) उस दूध को उबाल के ठण्डा करके बच्चे को पिलाया जाना चाहिये
(B) उस दूध को फेक देना चाहिये
(C) उस दूध को अभी भी बच्चे को पिलाया जा सकता है
(D) उपरोक्त मे से कोई नही
माता के निप्पल में घाव होने पर क्या करना चाहिए?
(A) निप्पल की त्वचा को रुखा होने से बचाने के लिए उस पर साबुन का इस्तेमाल करें
(B) स्तन व निप्पल पर मलहम या लेप लगाएं
(C) दर्द करते निप्पल पर स्तन से निकाला हुआ दूध लगाएं
(D) शिशु को बोतल से दूध पिलाएं
यदि कमजोर अथवा बीमार नवजात शिशु स्तनपान नही कर रहा हो तो क्या करें?
(A) बोतल से दूध पिलाएं
(B) माता के स्तन से दूध निकालकर साफ कटोरी व चम्मच से पिलाएं
(C) यदि बच्चा बहुत प्रयास करने पर भी दूध न दिये तो उसे अस्पताल रिफर करें
(D) B और C
शिशु को स्तनपान कराने का उपयुक्त आसन इनमे से क्या है?
(A) माँ द्वारा केवल बैठ कर
(B) मां द्वारा केवल लेट कर
(C) माँ द्वारा बैठ एवं लेट कर दोनों ही प्रकार से
(D) शिशु की सुविधा के अनुसार
शिशु को बोतल द्वारा दूध पिलाने के खतरों हेतु इनमें से कौन सा कथन सत्य है?
(A) बोतल एवं चुसनी की सफाई भली भांति नहीं हो पाती है
(B) बोतल द्वारा दूध पिलाने से शिशु का विकास तीव्रता से होता है एवं वे अधिक स्वस्थ होते हैं
(C) बोतल एवं चुसनी में सफाई के अभाव में ये कीटाणुओं द्वारा संक्रमित हो जाते हैं और कई प्रकार की बीमारियाँ फैलाते हैं
(D) A एवं C
एक 6 माह से कम उम्र के शिशु जिसे बोतल द्वारा दूध पिलाया जा रहा है, उस परिवार को आंगनवाड़ी सेविका द्वारा क्या सलाह दी जाएगी?
(A) तुरंत बोतल से दूध पिलाना रोक दें
(B) कटोरी द्वारा पशु दूध पिलाएँ
(C) पाउडर दूध को पिलाने से मना करना
(D) उपर्युक्त सभी
शिशु के कितने माह का हो जाने तक स्तनपान कराया जाना चाहिए?
(A) 12 माह
(B) 18 माह
(C) 24 माह
(D) 6 माह
