wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Principles of Teaching Learning

Total questions: 20

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

व्याख्यान विधि में छात्र ____ बने रहते हैं।

a)

मूक

b)

सक्रिय

c)

निष्क्रिय

d)

इनमें से कोई नहीं

2.

यह कथन किसका है?

"शिक्षा एक द्विध्रुवी प्रक्रिया है।"

a)

ड्यूवी

b)

एडम्स

c)

क्लार्क

d)

रॉस

3.

शिक्षण अधिगम सामग्री का कक्षा कक्ष में ____ प्रयोग करना चाहिए।

a)

अधिक से अधिक

b)

कम से कम

c)

समयानुसार

d)

आवश्यकतानुसार

4.

डॉक्टर ब्लूम के अनुसार शिक्षण के उद्देश्य हैं?

a)

भावात्मक

b)

ज्ञानात्मक

c)

मनोक्रियात्मक

d)

उपरोक्त सभी

5.

यह कथन किसका है?

"शिक्षण के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विद्यालय में शिक्षण सहायक सामग्री का होना अत्यंत आवश्यक है। निस्संदेह इससे देश के शिक्षा क्षेत्र में क्रांति पैदा हो सकती है।"

a)

मुदालियर आयोग

b)

कोठारी आयोग

c)

राधाकृष्णन आयोग

d)

हंटर आयोग

6.

न्यूनतम अधिगम स्तर की आवश्यकता क्यों है ?

a)

अधिगम बढ़ाने हेतु

b)

विद्यालय सुधार हेतु

c)

अधिगम की मात्रा निश्चित करने हेतु

d)

शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु

7.

MLL का विस्तार रूप क्या है?

a)

Maximum level of learning

b)

Medium level of learning

c)

Minimum level of learning

d)

Moderate level of learning

8.

यह कथन किसका है?

"उत्तम प्रश्न करने की शैली प्राप्त करना एक नए शिक्षक की मुख्य आकांक्षाओं में से एक होनी चाहिए। अतः एक अच्छा प्रश्नकर्ता एक अच्छा शिक्षक होता है।"

a)

कोलविन

b)

पार्कर

c)

रॉस

d)

रेमंड

9.

यह कथन किसका है ?

"शिक्षण में प्रश्न का बहुत महत्व है। यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सामान्य पाठ या विशिष्ट शिक्षण में किसी शिक्षक की सफलता उसके भली-भांति प्रश्न पूछने की क्षमता या योग्यता पर निर्भर करती है।"

a)

रॉस

b)

रायबर्न

c)

रेमंड

d)

रोजर्स

10.

रिस्क (Risk) महोदय ने मानसिक क्रिया को आधार मानकर शिक्षण प्रश्न के कितने प्रकार बताए हैं ?

a)

2

b)

3

c)

4

d)

5

11.

इनमें से किस प्रविधि का प्रयोग प्राचीन समय में चिकित्साशास्त्र तक ही सीमित था ?

a)

आगमन प्रविधि Inductive technique

b)

अवलोकन प्रविधि Observation technique

c)

निगमन प्रविधि Deductive technique

d)

प्रक्षेपण प्रविधि Projective technique

12.

चित्र, चार्ट, मॉडल, रेखाचित्र, ग्राफ, वास्तविक पदार्थ, मानचित्र, आदि इनमें से किसका एक प्रकार हैं?

a)

प्रदर्शन Demonstration

b)

मौखिक दृष्टांत Oral illustration

c)

दृश्यात्मक दृष्टांत Visual illustration

d)

व्याख्या Explanation

13.

कहानी कहने या कथा सुनाने में

'क्रमबद्ध घटनाओं के वर्णन'

का ध्यान रखा जाता है।

यह किस प्रकार की शिक्षण प्रविधि है?

a)

वाद विवाद प्रविधि (Debate)

b)

व्याख्यान प्रविधि (Lecture)

c)

वर्णन प्रविधि (Description)

d)

विवरण प्रविधि (Narration)

14.

बच्चों से कदमताल कराना, हाथ ऊपर नीचे कराना तथा दाएं बाएं मुड़ने के लिए कहना यह गतिविधियां हैं _____।

a)

शारीरिक गतिविधि

b)

मानसिक गतिविधि

c)

शारीरिक और मानसिक गतिविधि

d)

इनमें से कोई नहीं

15.

इनमें से किस शिक्षण प्रविधि की सहायता से बालक स्वयं करके सीखते

(Learning by Doing)

हैं और ज्ञान अर्जित करते हैं ?

a)

व्याख्यान प्रविधि

b)

प्रयोगशाला प्रविधि

c)

कहानी प्रविधि

d)

पाठ्य पुस्तक प्रविधि

16.

इनमें से किस शिक्षण विधि द्वारा छात्रों में विचार करने एवं चिंतन करने की शक्ति का विकास किया जा सकता है?

a)

प्रक्षेपण विधि

b)

प्रश्नोत्तर विधि

c)

व्याख्यान विधि

d)

ये सभी

17.

निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए।

१. पढ़े हुए पाठ की पुनरावृति करना।

२. छात्रों की समस्याओं को जानना और उनका निवारण करना।

३. बालक ने पढ़ा हुआ पाठ कितना अर्जित किया है, यह जानना का प्रयास करना।

उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए इनमें से कौन सी शिक्षण विधि अत्यंत लाभदायक है?

a)

पाठ्य पुस्तक विधि

b)

व्याख्यान विधि

c)

वर्णन विधि

d)

प्रश्नोत्तर विधि

18.

इनमें से किस शिक्षण विधि द्वारा छात्रों के समक्ष पहले प्रकरण से संबंधित उचित उदाहरण प्रस्तुत किए जाते हैं और इसके बाद नियमों या सिद्धांतों का निर्माण किया जाता है ?

a)

निगमन विधि

b)

आगमन विधि

c)

आवागमन विधि

d)

आचमन विधि

19.

इनमें से कौन सी शिक्षण विधियां खेल पर आधारित हैं ?

a)

किंडरगार्टन विधि

b)

डाल्टन विधि

c)

मॉन्टेसरी विधि

d)

ये सभी

20.

शिक्षक कक्षा कक्ष में बालकों को वृक्ष एवं उसके विभिन्न भागों के विषय में पढ़ाने के लिए सर्वप्रथम उन्हें एक वृक्ष का चित्र दिखाता है और उसके बाद वृक्ष के विभिन्न अंगों का वर्णन करता है।

उपरोक्त कथन में शिक्षक निम्नलिखित में से कौन से शिक्षण सूत्र का प्रयोग कर रहा है?

a)

विशिष्ट से सामान्य की ओर

b)

पूर्ण से अंश की ओर

c)

स्थूल से सूक्ष्म की ओर

d)

अज्ञात से ज्ञात की ओर