wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Koshish Ek Asha Hindi Group - Nabi sir - 2 Marks Questions

Total questions: 15

Worksheet time: 30mins

Name
Class
Date
1.

अब्दुल कलाम का बचपन बहुत ही निश्चिंतता और सादगी में बीताने के कारण लिखिए?

a)

अब्दुल कलाम जी का बचपन बडी ही निश्चिंतता तथा सादगी में गुजरा । क्योंकि उन्के पिता जी एक अडंबरहीन व्यक्ति थे । परंतु घर में सभी आवश्यक चीजें समुचित मात्रा में उपलब्ध थी ।

b)

परंतु घर में सभी आवश्यक चीजें समुचित मात्रा में उपलब्ध थी ।

c)

दोनों उत्तर सही हैं ।

d)

दोनों उत्तर गलत हैं ।

2.

आशियम्मा जी अब्दुल कलाम को खाने में क्या-क्या देती थीं?

a)

आशियम्मा जी केले के पत्ते पर चावल एवं सुगंधित स्वादिष्ट सांबार डालती थी, साथ में घर का बना अचार और नारियल की ताजी चटनी देती थी ।

b)

घर का बना अचार और नारियल की ताजी चटनी देती थी ।

c)

केले के पत्ते पर चावल एवं सुगंधित स्वादिष्ट सांबार डालती थी ।

d)

इनमें से कोई भी नहीं ।

3.

जैनुलाबदीन नमाज के बारे में क्या कहते हैं?

a)

अब्दुल कलाम जी के बचपन में किताबें दुर्लभ वस्तु थी ।

b)

केले के पत्ते पर चावल एवं सुगंधित स्वादिष्ट सांबार डालती थी, साथ में घर का बना अचार और नारियल की ताजी चटनी देती थी ।

c)

जब हम नमाज पढते हैं तो हम अपने शरीर से भ्रमांड का एक हिस्सा बन जाते हैं जिसमें धन, आयु, जाति तथा धर्म का कोई भेद-भाव नहीं रहता ।

d)

अब्दुल कलाम जी का बचपन बडी ही निश्चिंतता तथा सादगी में गुजरा । क्योंकि उन्के पिता जी एक अडंबरहीन व्यक्ति थे । परंतु घर में सभी आवश्यक चीजें समुचित मात्रा में उपलब्ध थी ।

4.

जैनुलाबदीन ने कौन-सा काम शुरू किया?

a)

अब्दुल कलाम जी बचपन में अपने पुश्तैनी घर में रहते थे ।

b)

जैनुलाबदीन ने स्थानीय ठेकेदार अहमद जलालुद्दीन के साथ मिलकर समुद्र तट के पास लकडी की नौकाएँ बनाने का काम शुरू किया ।

c)

अब्दुल कलाम जी के चचेरे भाई शम्सुद्दीन थे ।

d)

अब्दुल कलाम जी के बचपन में किताबें दुर्लभ वस्तु थी ।

5.

शम्सुद्दीन अखबारों के वितरण का कार्य कैसे करते थे?

a)

शम्सुद्दीन जो अब्दुल कलाम जी के चचेरे भाई थे, वे रामेश्वर में अखबारों के एकमात्र वितरक थे ।

b)

अखबार रामेश्वरम स्टेशन पर सुबह की ट्रेन से पहुँचते थे, जो पामबन से आती थी ।

c)

इस अखबार एजेंसी को वे अकेले चलाते थे । रामेश्वरम में अखबारों की जुमला एक हजार प्रतियाँ रोज बिकती थीं ।

d)

इनमें से सभी उत्तर सही हैं ।

6.

छलनी से क्या-क्या कर सकते हैं?

a)

छलनी से चाय, काफी, पानी, तेल तथा दूध छान नहीं सकते हैं ।

b)

छलनी से टोमेटो, गाजर, सब्जी आदि छान सकते हैं ।

c)

छलनी से चाय, काफी, पानी, तेल तथा दूध छान सकते हैं ।

d)

इनमें से कोई भी उत्तर नहीं है ।

7.

बसंत राजकिशोर से क्या विनती करता है?

a)

बसंत राजकिशोर से सबसे पहले दियासलाई लेने को कहता है, फिर बटन लेने को कहता है, जब राजकिशोर मना करते हैं तो अंत में छलनी लेने के लिए विनती करता है ।

b)

राजकिशोर कोई भी सामान खरीदे बिना बसंत को दो पैसे देना चाहते हैं तो, वह मना करता है । क्योंकि वह बिना मेहनत के पैसे लेने को भीख के बराबर समझता है ।

c)

दोनो उत्तर सही हैं ।

d)

दोनो उत्तर गलत हैं ।

8.

प्रताप राजकिशोर के घर क्यों आया?

a)

राजकिशोर कोई भी सामान खरीदे बिना बसंत को दो पैसे देना चाहते हैं तो, वह मना करता है ।

b)

प्रताप राजकिशोर का घर ढूँढते हुए किशनगंज आया क्योंकि उसे अपने भाई की ओर से पं. राजकिशोर के छुट्टे पैसे लौटाने थे ।

c)

बसंत नोट भुनाकर राजकिशोर के पास नहीं पहुँचा क्योंकि, लौटते समय किसी मोटरगाडी से टकरा गया था, और उसके पैर कुचले गए थे।

d)

इनमें से कोई भी नहीं ।

9.

बसंत राजकिशोर के पास क्यों नहीं लौटा?

a)

प्रताप राजकिशोर का घर ढूँढते हुए किशनगंज आया क्योंकि उसे अपने भाई की ओर से पं. राजकिशोर के छुट्टे पैसे लौटाने थे ।

b)

बसंत राजकिशोर से सबसे पहले दियासलाई लेने को कहता है, फिर बटन लेने को कहता है, जब राजकिशोर मना करते हैं तो अंत में छलनी लेने के लिए विनती करता है ।

c)

राजकिशोर कोई भी सामान खरीदे बिना बसंत को दो पैसे देना चाहते हैं तो, वह मना करता है ।

d)

बसंत नोट भुनाकर राजकिशोर के पास नहीं पहुँचा क्योंकि, लौटते समय किसी मोटरगाडी से टकरा गया था, और उसके पैर कुचले गए थे । जिसके कारण वह बेहोश हो गया था ।

10.

बसंत के पैर देखकर डाक्टर ने क्या कहा?

a)

बसंत नोट भुनाकर राजकिशोर के पास नहीं पहुँचा क्योंकि, लौटते समय किसी मोटरगाडी से टकरा गया था, और उसके पैर कुचले गए थे । जिसके कारण वह बेहोश हो गया था ।

b)

बसंत ने राजकिशोर को छलनी खरीदने के लिए कहा जब उन्होंने माना किया तो वह छलनी खरीदने के लाभ बताते हुए कहता है कि, “साहब आप इस से चाय छान सकते हैं, दूध छान सकते हैं ।“ इस तरह बसंत ने छलनी खरीदने के लिए प्रेरित किया ।

c)

बसंत के पैर देखकर डाक्टर ने कहा कि, लगता है पैर की हड्डी टूट गई है । स्क्रीन (एक्स-रे) करके देखना पडेगा दूसरा पैर ठीक है पर इसे अभी अस्पताल लेजाना पडेगा ।

d)

इनमें से कोई भी नहीं ।

11.

बासंत ईमानदार लडका है । कैसे?

a)

1. बसंत एक ईमानदार लडका है । क्योंकि वह मेहनत करके अपने और अपने भाई का पेट पालता है । उसके लिए वह बाजार में बटन, दियासलाई तथा छलनी जैसे चीजें बेचता है ।

b)

2. जब पंडित राजकिशोर उसे बिना कुछ खरीदे दो पैसे देना चाहते हैं तो वह उसे भीख समझकर इन्कार कर देता है । जब वह पं. राजकिशोर के छुट्टे पैसे भूनाने के लिए जाता है तो मोटर दुर्घटना के कारण लौट न पाता है ।

c)

3. तो उसे लौटाने के लिए अपने छोटे भाई प्रताप को किशनगंज राजकिशोर के घर भेजता है । यह सब दर्शाता है कि बसंत एक ईमानदार लडका है ।

d)

एक और दो मात्र सही हैं ।

e)

तीन सही हैं ।

12.

राजकिशोर के मानवीय व्यवहार का परिचय दीजिए ।

a)

1. पं. राजकिशोर के मानवीय गुणों के बारे में कहना चाहें तो वे गरीब मजदूरों के नेता हैं, जो मजदूरों के दुःख-दर्द में उनकी सहायता करते हैं । दूसरा वे बहुत दयालु हैं क्योंकि, जब बसंत उनके कोई चीज खरीदने को कहता है तो अवश्यकता न होने पर भी वे छलनी खरीदते हैं ।

b)

2. छुट्टा न होने पर बसंत पर विश्वास करके नोट भुनाने भेजते हैं । जब बसंत नहीं लौटता तो वे वापस अपने घर चले जाते हैं । और जब वे बसंत की मोटरदुर्घटना के बारे में सुनते हैं तो उसे मिलने उसके घर जाते हैं और अपने खर्च पर उसका इलाज कराते हैं । यह सब दर्शाता है कि राजकिशोर एक मानवतावादी हैं ।

c)

सिर्फ एक मात्र उत्तर सही है ।

d)

दोनों उत्तर सही हैं ।

13.

मुखिया को मुख के समान होना चाहिए । कैसे?

a)

तुलसीदास जी के अनुसार जब मनुष्य राम नाम के दीप को अपनी जिह्वा पर जलाता है तो उसके जीवन में भीतर और बाहर दोनों ओर प्रकाश संभव है जिस प्रकार घर की देहलीज पर दीया जलाने से घर के भीतर और बाहर प्रकाश फैलता है । यहाँ पर तुलसीदास जी ने जीभ को देहलीज से तुलना की है ।

b)

तुलसीदास जी के अनुसार मनुष्य को हंस के समान गुणवान होना चाहिए जिस प्रकार हंस दूध में मिले पानी को छोडकर केवल शुध्द दूध को स्वीकारता है उसी प्रकार मनुष्य को भी समाज में फैले दोषों को त्यागकर केवल गुणों को अपनाना चाहिए ।

c)

तुलसीदास के अनुसार मुखिया को मुख के समान होना चाहिए । जिस प्रकार केवल मुख ही खाने-पीने का कार्य करके सभी अंगों का पालन पोषण करता है उसी प्रकार मुखिया को भी लोगों की सारी समस्याओं को अपनाकर अपनी विवेचना शक्ति से उसका परिहार करना चाहिए ।

d)

इनमें से कोई भी‌ नहीं ।

14.

मनुष्य को हंस की तरह क्या करना चाहिए?

इनमें से कोई नहीं ।

15.

मनुष्य के जीवन में प्रकाश कब फैलता है?

a)

1. तुलसीदास जी के अनुसार जब मनुष्य राम नाम के दीप को अपनी जिह्वा पर जलाता है तो उसके जीवन में भीतर और बाहर दोनों ओर प्रकाश संभव है,

b)

2. जिस प्रकार घर की देहलीज पर दीया जलाने से घर के भीतर और बाहर प्रकाश फैलता है । यहाँ पर तुलसीदास जी ने जीभ को देहलीज से तुलना की है ।

c)

पहला उत्तर मात्र सही है ।

d)

दुसरा उत्तर मात्र सही है ।

e)

दोनो उत्तर सही हैं ।