wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

संज्ञा प्रश्नोत्तरी ( हिंदी व्याकरण )

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

किसी व्यक्ति वस्तु स्थान जाति अथवा भाव के नाम को ......... कहते हैं ।

a)

सर्वनाम

b)

विशेषण

c)

अव्यय

d)

संज्ञा

2.

सफलता कठोर परिश्रम से मिलती है । इस वाक्य में "सफलता" में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

भाव वाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

3.

गंगा नदी हिमालय पर्वत से निकलती है । इस वाक्य में गंगा और पर्वत इन दोनों शब्दों में कौन-कौन सी संज्ञा प्राप्त हैं ?

a)

जातिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाव वाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

d)

भाववाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा

4.

इलाहाबाद नगर में आनंद भवन स्थित है । इस वाक्य में "आनंद भवन" पद में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

जातिवाचक संज्ञा

b)

भाववाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

5.

उसकी ईमानदारी पर किसी को कोई शक नहीं है । इस वाक्य में "ईमानदारी" पद में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

जातिवाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

भाव वाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

उसका बचपन बहुत गरीबी में बीता । इस वाक्य में "बचपन" और "गरीबी" इन दोनों पदों में कौन सी संज्ञा प्राप्त हैं ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

d)

जातिवाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा

7.

इनमें से कौन सा संज्ञा का भेद नहीं है ?

a)

काल वाचक संज्ञा

b)

भाववाचक संज्ञा

c)

जातिवाचक संज्ञा

d)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

8.

निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा किस शब्द में प्राप्त है ?

a)

मिठास

b)

कावेरी

c)

जानवर

d)

अखबार

9.

निम्नलिखित शब्दों में जातिवाचक संज्ञा किस शब्द में प्राप्त है ?

a)

देश

b)

बचपन

c)

बुराई

d)

राधा

10.

जो शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु , स्थान या प्राणी का बहुत कराएं वह कौन सी संज्ञा है ?

a)

जातिवाचक संज्ञा

b)

भाववाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

11.

जिन संज्ञाओं को केवल महसूस किया जा सकता है , वे कहलाती हैं ?

a)

जातिवाचक संज्ञा

b)

भाववाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

12.

निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में जातिवाचक संज्ञा प्राप्त है ?

a)

बुढ़ापा

b)

अध्यापक

c)

सुनील

d)

सचिन

13.

करेले में कड़वापन होता है इस वाक्य में "कड़वापन" शब्द में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

जातिवाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

भाव वाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

14.

आज मोहन ने कक्षा में बहुत अच्छी कविता सुनाई । इस वाक्य में "कविता" पद में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

भाववाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

15.

लता मंगेशकर की वाणी में बहुत मिठास है । इस वाक्य में "मिठास" और "लता मंगेशकर" इन दोनों शब्दों में कौन सी संज्ञा प्राप्त हैं ?

a)

भाववाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

16.

रामायण मुनि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई किताब है । इस वाक्य में "किताब" पद में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

भाववाचक संज्ञा

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

जातिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

17.

कृष्णा और सुदामा की मित्रता संसार में प्रसिद्ध है । इस वाक्य में "मित्रता" पद में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं

18.

हमारे देश में अनेक नगर हैं , जिनकी सुंदरता देखकर मन प्रसन्न हो उठता है । इस वाक्य में "नगर" और "सुंदरता" इन दो पदों में कौन-कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

d)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

19.

महात्मा बुद्ध ने हमें शांति का पाठ पढ़ाया । इस वाक्य में "शांति" और "पाठ" इन दोनों पदों में कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा और जाति वाचक संज्ञा

d)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

20.

वह लड़का दिल्ली जा रहा था । इस वाक्य में "लड़का" और "दिल्ली" इन दो पदों में कौन-कौन सी संज्ञा प्राप्त है ?

a)

व्यक्तिवाचक संज्ञा और जातिवाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा

c)

जातिवाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं