wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

धर्मवीर भारती - काले मेघा पानी दे |

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

काले मेघा पानी दे - साहित्य की किस विधा में लिखा गया है ?

a)

निबंध

b)

कहानी

c)

संस्मरण

d)

रिपोर्ताज

2.

संस्मरण में लेखक ने किसका वर्णन किया है ?

a)

जीजी और इंदर सेना का

b)

अनावृष्टि और उसे दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों का

c)

लोक प्रचलित विश्वास और विज्ञान के द्वंद्व का

d)

उपरोक्त सभी

3.

लेखक मेंढक मंडली पर पानी डालना क्यों व्यर्थ मानते थे ?

a)

चारों ओर पानी की घोर कमी के कारण

b)

पीने के लिए बड़ी कठिनाई से बाल्टी भर पानी इकट्ठा किया हुआ होने के कारण

c)

पानी को यूँ फेकना अंधविश्वास होने के कारण

d)

उपरोक्त सभी

4.

जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया ?

a)

पानी की बुवाई करना

b)

कुछ पाने के लिए कुछ देना पड़ता है

c)

इंद्रदेव को जल का अर्घ्य चढ़ाना

d)

उपरोक्त सभी

5.

गुड़धानी से क्या तात्पर्य है ?

a)

गुड़धानी प्रसन्नता का प्रतीक

b)

गुड़धानी अच्छी फसल का प्रतीक

c)

गुड़धानी खुशहाली का प्रतीक

d)

उपरोक्त सभी

6.

‘गगरी फूटी बैल पियासा’ का प्रतीकार्थ देश के संदर्भ में क्या है ?

a)

सूखे की ओर बढ़ते समाज का सजीव एवं मार्मिक चित्रण

b)

देश की वर्तमान हालत का चित्रण

c)

भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी की स्थिति में कोई सुधार न होना

d)

उपरोक्त सभी

7.

वर्षा के देवता कौन हैं ?

a)

इंद्र

b)

वरुण

c)

श्रीकृष्ण

d)

श्रीराम

8.

इन्द्र देवता को प्रसन्न करने के लिए अंतिम उपाय क्या किया जाता था ?

a)

पूजा-पाठ

b)

कथा-विधान

c)

इन्दर सेना का आना

d)

उपरोक्त सभी

9.

वर्षा न होने पर लोगों की क्या स्थिति हो गयी थी ?

a)

गरमी के कारण लोग लू लगने से बेहोश होने लगे |

b)

गाँव-शहर सभी जगह पानी का अभाव हो गया।

c)

कुएँ सूख गए, खेतों की मिट्टी सूखकर पत्थर के समान कठोर होकर फट गई

d)

उपरोक्त सभी

10.

आजादी के पचास वर्षों के बाद भी लेखक क्यों दुखी है, उसके मन में कौन से प्रश्न उठ रहे हैं?

a)

क्या हम सच्चे अर्थों में स्वतन्त्र हैं? राष्ट्र निर्माण में हम पीछे क्यों हैं, हम देश के लिए क्या कर रहे हैं?

b)

हम स्वार्थ और भ्रष्टाचार मे लिप्त रहते हैं, त्याग में विश्वास क्यों नहीं करते?

c)

सरकार द्वारा चलाई जा रही सुधारवादी योजनाएँ गरीबों तक क्यों नहीं पहुँचती है?

d)

उपरोक्त सभी

11.

इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है ?

a)

भारत में गंगा नदी को विशेष सम्मान प्राप्त है।

b)

गंगा नदी को माँ और देवी का दर्जा दिया जाता है |

c)

हर शुभ कार्य में गंगाजल का प्रयोग किया जाता है |

d)

उपरोक्त सभी

12.

काले मेघा दल के दल उमडते है पर गगरी फूटी रह जाती है-आशय स्पष्ट कीजिए।

a)

देश में लोग हर समय मांग करते हैं,परंतु देश के लिए त्याग व समर्पण का भाव नहीं है।

b)

पानी का सदुपयोग और संरक्षण नहीं कर पाने के कारण |

c)

अरबों रुपयों की योजनाएँ बनती हैं , परंतु भ्रष्टाचार के कारण वह आम आदमी तक नहीं पहुँचता |

d)

उपरोक्त सभी

13.

पाठ की अंतिम पंक्तियों में काले मेघा किसके प्रतीक है ?

a)

लोक कल्याण के लिये सरकारों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के प्रतीक

b)

पानी बरसाने वाले बादलों के प्रतीक

c)

दान दाताओं के प्रतीक

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

14.

लोगों ने लड़कों की टोली को इंद्र सेना अथवा मेंढक मंडली क्यों कहा ?

a)

क्योंकि उन पर पानी गिराया जाएगा तो इंद्र भगवान प्रसन्न होंगे |

b)

इंद्रदेव प्रसन्न होकर बदले में पानी की बरसात करेंगे |

c)

मेंढक की तरह गली गली कीचड़ में लथपथ होकर कूदने के कारण |

d)

उपरोक्त सभी

15.

जीजी की कौन सी बात लेखक के मन पर ज्यों की त्यों दर्ज है ?

a)

पहले खुद ही देना पड़ता है, तब देवता तुम्हें चौगुना-अठगुना करके लौटाते हैं।

b)

इंदर सेना पर पानी डालने से बरसात होती है |

c)

माँगे हर क्षेत्र में बड़ी-बड़ी है पर त्याग का कही नाम निशान नहीं है |

d)

उपरोक्त सभी