Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

पद-परिचय,भाग 02(हिंदी-व्याकरण)

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

गीता धीरे-धीरे चल रही है|(वाक्य) में 'धीरे-धीरे ' का पद-परिचय दें |

a)

अविकारी, परिमाणवाचक क्रियाविशेषण,'चल रही है' क्रिया के परिमाण की विशेषता

b)

अविकारी,रीतिवाचक क्रियाविशेषण,'चल रही है' क्रिया के रीति की विशेषता

c)

अविकारी,कालवाचक क्रियाविशेषण,'चल रही है'क्रिया के काल की विशेषता

d)

कोई नहीं

2.

पिताजी अभी आए हैं |(वाक्य) में 'अभी' का पद-परिचय दें। |

a)

अविकारी,स्थानवाचक क्रियाविशेषण,'आए हैं'क्रिया के स्थान की विशेषता

b)

अविकारी,कालवाचक क्रियाविशेषण,'आए हैं' क्रिया के काल की विशेषता

c)

अविकारी,रीतिवाचक क्रियाविशेषण,'आए हैं' क्रिया के रीति की विशेषता

d)

कोई नहीं

3.

नीरज कम खाता है |(वाक्य) में 'कम' का पद-परिचय दें|

a)

अविकारी, परिमाणवाचक क्रियाविशेषण,"खाता है' क्रिया के परिमाण की विशेषता

b)

अविकारी,रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'खाता है' क्रिया के रीति की विशेषता

c)

अविकारी,स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'खाता है' क्रिया के स्थान की विशेषता

d)

कोई नहीं

4.

सोहन नीचे बैठा है |(वाक्य) में 'नीचे' का पद-परिचय दें |

a)

अविकारी,रीतिवाचक क्रियाविशेषण,'बैठा है' क्रिया के रीति की विशेषता

b)

अविकारी,कालवाचक क्रियाविशेषण,'बैठा है' क्रिया के काल की विशेषता

c)

अविकारी,स्थानवाचक क्रियाविशेषण,'बैठा है' क्रिया के स्थान की विशेषता

d)

कोई नहीं

5.

सीता के बिना गीता पटना नहीं जाएगी |(वाक्य) में'के बिना' का पद-परिचय दें|

a)

अविकारी, संबंधबोधक, सीता और गीता में संबंध सूचक

b)

अविकारी, समुच्चय बोधक, सीता और गीता में संबंध सूचक

c)

अविकारी,विस्मयादिबोधक, सीता और गीता में संबंध सूचक

d)

कोई नहीं

6.

पेड़ के नीचे भालू बैठा है |(वाक्य) में 'के नीचे' का पद-परिचय दें|

a)

अविकारी, संबंध बोधक,पेड़ और भालू में संबंध सूचक

b)

अविकारी, समुच्चय बोधक, पेड़ और भालू में संबंध सूचक

c)

अविकारी,विस्मयादिबोधक, पेड़ और भालू में संबंध सूचक

d)

कोई नहीं

7.

आशीष और कुमार वैभव वैभव अच्छे मित्र हैं |(वाक्य) में 'और' का पद-परिचय दें |

a)

अविकारी, संबंध बोधक, आशीष और कुमार वैभव (पदों)को जोड़ता है

b)

अविकारी, समुच्चय बोधक, आशीष और कुमार वैभव (पदों)को जोड़ता है |

c)

अविकारी,विस्मयादिबोधक, आशीष और कुमार वैभव (पदों) को जोड़ता है

d)

कोई नहीं

8.

कृष्णकांत पढ़ रहा है और आदर्श सुन रहा है|(वाक्य) में 'और' का पद-परिचय दें |

a)

अविकारी, समुच्चय बोधक, कृष्णकांत और आदर्श(पदों)को जोड़ रहा है

b)

अविकारी, समुच्चय बोधक, 'कृष्णकांत पढ़ रहा है 'और 'आदर्श सुन रहा है' वाक्यों को जोड़ रहा है

c)

अविकारी, संबंध बोधक,'कृष्णकांत पढ़ रहा है और 'आदर्श सुन रहा है'वाक्यों को जोड़ रहा है

d)

कोई नहीं

9.

वाह! कितना सुंदर उपवन है |(वाक्य) में 'वाह !' का पद-परिचय दें|

a)

अविकारी, समुच्चय बोधक,हर्ष सूचक

b)

अविकारी,विस्मयादिबोधक,हर्ष सूचक

c)

अविकारी, संबंध बोधक,हर्ष सूचक

d)

कोई नहीं

10.

अजी!जरा सब्जी तो काट दीजिए |(वाक्य) में 'अजी' का पद-परिचय दें |

a)

अविकारी,विस्मयादिबोधक,हर्ष सूचक

b)

अविकारी,विस्मयादिबोधक, संबोधन सूचक

c)

अविकारी, संबंध बोधक,हर्ष सूचक

d)

कोई नहीं