wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाक्य रूपांतरण 1

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद है?

a)

दो

b)

चार

c)

तीन

d)

पाँच

2.

वाक्य के कितने अंग है?

a)

चार

b)

दो

c)

तीन

d)

एक

3.

वाक्य का वह अंग जिसके बारे में कुछ कहा जाए, क्या कहलाता है?

a)

पदक्रम

b)

अन्वय

c)

उद्देश्य

d)

विधेय

4.

एक उद्देश्य तथा एक विधेय रखने वाला वाक्य कौन सा है?

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्रित वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

सभी

5.

किस वाक्य में दो उपवाक्य होते है?

a)

सरल वाक्य में

b)

संयुक्त वाक्य में

c)

मिश्रित वाक्य में

d)

सभी वाक्यों में

6.

संयुक्त वाक्य के दोनों उपवाक्य किस अव्यय से जुड़े होते हैं ?

a)

क्रिया विशेषण से

b)

संबंधबोधक से

c)

समुच्च्यबोधक से

d)

विस्मयद्बोधक से

7.

"आप खाकर आराम करें " किस प्रकार का वाक्य है?

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्रित वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

उपवाक्य

8.

"आप घर आइए और बात कीजिए। " किस प्रकार का वाक्य है?

a)

सरल

b)

मिश्र

c)

संयुक्त

d)

साधारण

9.

"शाम होते ही वह चली गई "संयुक्त वाक्य में बदलिए।

a)

जैसे ही शाम हुआ वह चली गई

b)

शाम हुआ ही था कि वह चली गई

c)

शाम होने पर वह चली गई

d)

शाम हुआ और वह चली गई

10.

"जिनकी आय कम है,उन्हें मितव्ययी होना चाहिए। "सरल वाक्य में बदलिए।

a)

आय कम है,इसलिए उन्हे मितव्ययी होना चाहिए।

b)

उनकी आय कम है,उन्हें मितव्ययी होना चाहिए।

c)

कम आय वालों को मितव्ययी होना चाहिए।

d)

बिना आय वालों को मितव्ययी होना चाहिए।

11.

जैसे ही आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया ,सतर्क सैनिको ने उन्हें पकड़ लिया। आश्रित उपवाक्य का भेद बताइए।

a)

सीमा में प्रवेश किया

b)

,सतर्क सैनिको ने

c)

उन्हें पकड़ लिया।

d)

जैसे ही आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया

12.

चाय पीने की यह एक विधि है जिसे चा -नो-यू कहते है। {आश्रित उपवाक्य का भेद बताइए। }

a)

संज्ञा आश्रित उपवाक्य

b)

विशेषण आश्रित उपवाक्य

c)

क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य

d)

उपर्युक्त सभी

13.

बालक रोता रहा और चुप हो गया। {सरल वाक्य में बदलिए }

a)

बालक रोया भी चुप भी हो गया।

b)

जब बालक रोता रहा फिर चुप हो गया

c)

रोना छोङ कर बालक को चुप होना पड़ा

d)

बालक रो-रोकर चुप हो गया।

14.

यदि तुमने साथ दिया तो विजय निश्चित है। {किस प्रकार का वाक्य है }

a)

सरल

b)

मिश्र

c)

संयुक्त

d)

किसी प्रकार का नहीं

15.

माता जी ने कहा है कि मैं भी उनके साथ नेपाल चलूँ। {आश्रित उपवाक्य का भेद बताइए}

a)

विशेषण आश्रित उपवाक्य

b)

संज्ञा आश्रित उपवाक्य

c)

क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

16.

ज्यों ही वह पहुँचा वर्षा होने लगी। {सरल वाक्य में बदलिए}

a)

वह पहुंचा ही था कि वर्षा होने लगी।

b)

वह पहुंचा और वर्षा होने लगी।

c)

उसके पहुंचते ही वर्षा होने लगी।

d)

वह पहुंच रहा ही था कि तभी वर्षा होने लगी।

17.

तुलसीदासजी ने कहा है कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि। {वाक्य भेद बताइए}

a)

विशेषण उपवाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

सरल वाकय

d)

संयुक्त वाक्य

18.

मैं इतना थक गया था कि चल भी नहीं सकता। {सरल वाक्य में बदलो}

a)

मैं थक गया था और चल भी नहीं सकता था

b)

जब मैं थक गया था तब चल भी नहीं पा रहा था ।

c)

थक जाने के कारण मैं चल भी नहीं सकता था।

d)

मैं थक गया था इसीलिए चल नहीं सकता।

19.

संयुक्त वाक्य का उदाहरण छाँटिए।

a)

मेरे विचार में आज घूमने चलें

b)

उसने मेहनत की परन्तु असफल रहा

c)

बच्चा दूध पीकर सो गया

d)

अध्यापक चाहता है कि उनके शिष्य अच्छे बनें

20.

घायल सैनिक उठा। शस्त्र उठाया। शत्रुओं से लड़ने लगा। {सरल वाक्य बनाइए}

a)

घायल सैनिक उठकर शस्त्र उठाया और शत्रुओं से लड़ने लगा।

b)

घायल सैनिक उठा फिर शस्त्र उठाया फिर शत्रुओं से लड़ने लगा।

c)

घायल सैनिक शस्त्र उठाकर शत्रुओं से लड़ने लगा।

d)

घायल सैनिक शस्त्र उठाते ही शत्रुओं से लड़ने लगा।