NEW
Font size
Worksheetsबड़े भाई साहब - मुहावरे- Test 1
Total questions: 20
Worksheet time: 3mins
1. पहाड़ होना - मुहावरे का अर्थ है..........
नजदीक आना
बड़ी मुसीबत होना
दुखी को और दुखी करना
2. गाढ़ी कमाई - मुहावरे का अर्थ है...............
मेहनत की कमाई
मेहनत करना
पैसे जमा करना
3. हिम्मत टूटना - मुहावरे का अर्थ है.....
कुछ टूट जाना
बहुत कष्ट उठाना
साहस समाप्त होना
4. प्राण सूख जाना - मुहावरे का अर्थ है.......
गला सूख जाना
भयभीत होना
भाग जाना
5. अमल करना - मुहावरे का अर्थ है..............
काम करना
बताए अनुसार चलना
निर्णय लेना
6. घुड़कियाँ खाना - मुहावरे का अर्थ है...............
खाना खाना
नाश्ता खाना
डाँट-डपट सहना
7. साये से भागना - मुहावरे का अर्थ है.............
नाम से ही डरना
गिर जाना
दुखी होना
8. दबे पाँव आना - मुहावरे का अर्थ है.............
लंगडाते हुए आना
झुककर आना
चोरी-चोरी आना
9. जिगर के टुकड़े-टुकड़े होना - मुहावरे का अर्थ है......
दिल पर भारी आघात लगना
गिरने के कारण चोट लगना
कष्ट उठाना
10. हँसी खेल होना - मुहावरे का अर्थ है...........
खेलते रहना
वक्त बरबाद करना
छोटी-मोटी बात
11. ऐरा गैरा नत्थू खैरा - मुहावरे का अर्थ है............
महत्वपूर्ण व्यक्ति
परिश्रमी व्यक्ति
मामूली व्यक्ति
12. आँखे फोड़ना - मुहावरे का अर्थ है...........
सोते रहना
जाग जाना
बड़े ध्यान से पढ़ना
13. खून जलाना - मुहावरे का अर्थ है.....
साहस समाप्त होना
कष्ट उठाना
परिश्रम करना
14. नक्शा बनाना - मुहावरे का अर्थ है...........
चित्र बनाना
योजना बनाना
मेहनत करना
15. सिर पर नंगी तलवार-सी लटकना - मुहावरे का अर्थ है.........
भय बना रहना
तलवार से वार करना
युद्ध के लिए तैयार होना
16. जान तोड़ मेहनत करना - मुहावरे का अर्थ है..........
खूब परिश्रम करना
डर जाना
भाग जाना
17. छोटा मुँह बड़ी बात - मुहावरे का अर्थ है.......
शांत रहना
अपनी हैसियत से बढ़कर बात करना
हर वक्त बातचीत करते रहना
18. पास फटकना - मुहावरे का अर्थ है.........
नजदीक आना
दूर जाना
डर जाना
19. सूक्ति-बाण चलाना - मुहावरे का अर्थ है.........
बाण चलाना
व्यंग्यपूर्ण चुभती बातें कहना
बहुत कोशिश करना
20. निराशा के बादल फ़टना - मुहावरे का अर्थ है.........
दुख का समय बीत जाना
बारिश होना
निराशा छा जाना
