Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अलंकार भाग02(हिंदी व्याकरण)

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

किस अलंकार में रूप, गुण आदि की समानता के कारण उपमेय में उपमान की संभावना की जाती है?

a)

उपमा अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

श्लेष अलंकार

2.

किस अलंकार में शब्द तो एक ही बार प्रयुक्त किया जाता है,पर उसके एक से अधिक अर्थ

होते हैं ?

a)

यमक अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

उपमा अलंकार

d)

उत्प्रेक्षा अलंकार

3.

किस अलंकार में एक ही शब्द दो या दो से अधिक बार आता है और उसका अर्थ हर बार

भिन्न होता है ?

a)

श्लेष अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

अतिशयोक्ति अलंकार

d)

उत्प्रेक्षा अलंकार

4.

किस अलंकार में किसी बात को इतना बढ़ा-चढ़ाकर कहा जाता है अथवा किसी की प्रशंसा इतनी बढ़ा-चढ़ाकर की जाती है कि

वह लोकसीमा के बाहर की हो ?

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

अतिशयोक्ति अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

यमक अलंकार

5.

'उस वक्त मारे क्रोध के तनु काँपने लगा |मानो हवा के शोर से सोता हुआ सागर जगा ||' में अलंकार बताइए |

a)

श्लेष अलंकार

b)

उत्प्रेक्षा अलंकार

c)

यमक अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

6.

'लुट लिया माली ने उपवन' में अलंकार बताइए |

a)

यमक अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

7.

'वह पाकर एक धोती, प्रतिदिन उसे धोती' में अलंकार बताइए|

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

8.

'कढ़त साथ ही म्यान में,असि रिपु तन में प्रान' में अलंकार बताइए|

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

9.

'नील गगन-सा शांत हृदय हो रहा' में अलंकार बताइए |

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

उपमा अलंकार

c)

यमक अलंकार

d)

श्लेष अलंकार

10.

'चरण कमल बंदौ हरिराई' में अलंकार बताइए|

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

श्लेष अलंकार

11.

'चारु चंद्र की चंचल किरणें' में अलंकार बताइए|

a)

उपमा अलंकार

b)

अनुप्रास अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

यमक अलंकार

12.

जिस साधन से काव्य के सौंदर्य में वृद्धि होती है ,उसे क्या कहते हैं?

a)

अलंकार

b)

समास

c)

वाक्य

d)

अनुप्रास अलंकार

13.

'तरणि-तनुजा तट तमाल तरुवर बहु छाए' में अलंकार बताइए|

a)

यमक अलंकार

b)

अनुप्रास अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

यमक अलंकार

14.

'एक रम्य उपवन था, नंदनवन-सा सुंदर |' में अलंकार बताइए |

a)

उत्प्रेक्षा अलंकार

b)

अतिशयोक्ति अलंकार

c)

उपमा अलंकार

d)

श्लेष अलंकार

15.

'जगी वनस्पतियाँ अलसाई ; मुख धोतीं शीतल जल से |' में अलंकार बताइए |

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

उपमा अलंकार

c)

मानवीकरण अलंकार

d)

उत्प्रेक्षा अलंकार