wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी उपन्यास क्विज बी हिंदी साहित्य और व्याकरण गुरु

Total questions: 10

Worksheet time: 7mins

Name
Class
Date
1.

अवध प्रांत के अनंतपुर निवासी सेठ हीराचंद के 2 पुत्र ऋषि नाथ और निधि नाथ किस उपन्यास के पात्र हैं?

a)

बालकृष्ण भट्ट के नूतन ब्रह्मचारी के पात्र हैं।

b)

श्रद्धा राम फुलौर के भाग्यवती के पात्र हैं

c)

बाल कृष्ण भट्ट के सौ अजान एक सुजान के पात्र है।

2.

हिंदी का प्रथम ऐतिहासिक उपन्यास कार किसे माना जाता है?

a)

बालकृष्ण भट्ट

b)

किशोरी लाल गोस्वामी

c)

देवकीनंदन खत्री

3.

देहाती दुनिया उपन्यास किसने लिखा?

a)

शिवपूजन सहाय

b)

लज्जाराम मेहता

c)

मुंशी प्रेमचंद

4.

डॉक्टर बच्चन सिंह ने रंगभूमि के लिए क्या कहा है?

a)

भारतीय जीवन का रंगमंच

b)

एक महत्वपूर्ण हिस्सा

c)

गांधीवादी जीवन दर्शन का महाकाव्य आत्मक उपन्यास (एपिक नोवेल)

5.

कला की दृष्टि से प्रेमचंद का प्रथम श्रेणी का उपन्यास कौन सा है जिसमें लेखक ने पारिवारिक जीवन का मनोवैज्ञानिक चित्र एवं नारी के आभूषण प्रियता को दर्शाया है?

a)

गोदान

b)

सेवा सदन

c)

गबन

6.

बादशाह के गुप्त चरित्र के आधार पर लिखा गया किशोरी लाल गोस्वामी जी का उपन्यास कौन सा है?

a)

लखनऊ की कब्र वा शाही महलसरा

b)

कुसुम कुमारी

c)

सौभाग्य श्री (1890)

7.

1929 में रचित कंकाल और 1934 में लिखा गया तितली उपन्यास जयशंकर प्रसाद जी के महत्वपूर्ण उपन्यास हैं उनका अपूर्ण उपन्यास कौन सा है?

a)

दिल्ली का दलाल

b)

इरावती

c)

कंकाल २

8.

पतन उपन्यास किसने लिखा और किस सन में लिखा?

a)

हजारी प्रसाद द्विवेदी ,1927

b)

भगवती प्रसाद वाजपेई ,1927

c)

भगवती चरण वर्मा ,1927

9.

" मैं उपन्यास को मानव चरित्र का चित्र मानता हूं मानव चरित्र पर प्रकाश डालना और उसके रहस्य को खोलना ही उपन्यास का मूल तत्व है । "यह कथन किसका है?

a)

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

b)

हजारी प्रसाद द्विवेदी

c)

मुंशी प्रेमचंद

10.

रहस्य कथा किसका अपूर्ण उपन्यास है?

a)

ठाकुर जगमोहन सिंह

b)

आचार्य रामचंद्र शुक्ल

c)

बाल कृष्ण भट्ट