NEW
Font size
WorksheetsHindi:Lhasa ki Or (Namrata Somani)
Total questions: 25
Worksheet time: 13mins
प्रश्न-1 “यह व्यापारिक ही नहीं सैनिक रास्ता भी था|” यहां किस रास्ते की बात कही गई है ?
भारत-पाकिस्तान के बीच का
नेपाल से तिब्बत जाने का
नेपाल से चीन जाने का
भारत जापान के बीच का
प्रश्न-2 उस बिंदु को स्पष्ट कीजिए जिससे पता चलता है कि यह सैनिक रास्ता भी था-
वहाँ हमेशा सैनिक घूमते थे
वहाँ जगह जगह चौकिया एवं किले बने थे
वहाँ हमेशा युद्ध की संभावना बनी रहती थी
वहाँ पहले कई बार सैनिकों ने यात्रियों को बचाया था
प्रश्न-3 फौजी चौकियों में कौन रहा करते थे ?
भारतीय फौजें
चीनी फौजें
तिब्बती फौजें
नेपाली फौजें
प्रश्न-4 आज किलों में क्या बदलाव बदलाव आ गया है?
सैनिक स्मारक बना दिए गए हैं
सैनिक प्रशिक्षण के केंद्र बना दिए गए हैं
सैनिकों के परिवारों में बांट दिए गए हैं
किलों के कुछ भाग में किसान रहने लगे हैं
प्रश्न-5“हम वहां चाय पीने के लिए ठहरे” वाक्य में ‘हम’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
भारतीय सैनिकों के लिए
सुमति और उसके साथियों के लिए
लेखक और उसके साथी के लिए लिए
तिब्बती सेनानायक और उसके साथियों के लिए
प्रश्न-6 किले को परित्यक्त क्यों कहा गया है ?
किला चारों ओर से तारों से घिरा था
किले का अब सैनिक उपयोग नहीं होता था
किले को पर्यटन स्थल में बदल दिया गया था
किले में अनाथ आश्रम बना दिया गया था
प्रश्न-7 तिब्बत में जाति - पाति ,छुआछूत ना होना किस सामाजिक विशेषता की ओर संकेत करता है ?
उन्हें सामाजिक व्यवस्था का ज्ञान नहीं था
वहां गांधीजी के सिद्धांतों का पालन होता था
वह एक-दूसरे को छूते भी नहीं थे
वहां सामाजिक समता थी
प्रश्न-8 तिब्बत में औरतों की स्थिति अच्छी है- यह किस विकल्प से ज्ञात होता है ?
वहां पर्दा प्रथा नहीं है
अपने फैसले स्वयं लेती हैं
अपने लिए स्वयं काम चुन सकती हैं
वे स्वावलंबी हैं
प्रश्न-9 डाँड़े के देवता के स्थान को सजाया जाना उन लोगों की किस विशेषता की ओर संकेत करता है ?
अंधविश्वासी होने की ओर
उनकी कलाप्रियता की ओर
उनके मितव्ययी होने की ओर
उनकी धार्मिक प्रवृत्ति के होने की ओर
प्रश्न-10 “हम दूसरे दिन घोड़ों पर सवार होकर ऊपर की ओर चले” लेखक उस समय कहाँ की यात्रा पर था ?
नेपाल
चीन
भूटान
तिब्बत
प्रश्न-11 इनमें से कौन सा कथन डाँड़े की विशेषता प्रकट कर रहा है?
डाँड़े खूबसूरत पर्यटन स्थल है
डाँड़े पहाड़ की खूबसूरत घाटियों में स्थित है
डाँड़े समुद्र तल से 17- 18 हजार फीट ऊंचा है
डाँड़े घनी आबादी वाला क्षेत्र है
प्रश्न-12 तिब्बत जाने का मुख्य रास्ता कहां से जाता है ?
नेपाल से
भूटान से
कलिंगपोङ से
चीन से
प्रश्न-13 रास्ते पर सैनिकों के रुकने की क्या व्यवस्था थी?
घर
सैनिक चौकियाँ
मकान
दुर्ग
प्रश्न-14 किसानों ने अपना बसेरा कहां बनाया था ?
दुर्ग में
खेतों में
फौजी चौकियों में
झोंपड़ियों में
प्रश्न-15 नेपाल तिब्बत मार्ग के अलावा तिब्बत जाने का मुख्य मार्ग कौन- सा था?
चीन तिब्बत मार्ग
भारत नेपाल मार्ग
फरि कलिंगपोंग मार्ग
भूटान तिब्बत मार्ग
प्रश्न-16 फौजी चौकियों में किस देश के सैनिक रहते थे?
नेपाली सैनिक
भारतीय सैनिक
तिब्बती सैनिक
चीनी सैनिक
श्न- 17 लेखक को क्या पार करना था ?
तराई के गांव
ऊंचे -ऊंचे पहाड़
डांडा थोंगला
गांव- गिराव
प्रश्न-18 तिब्बत में सबसे अधिक खतरे की जगह क्या है?
घाटियां
ऊंचे पहाड़
डाँड़े
गांव
प्रश्न- 19 अत्यधिक ऊंचाई के कारण मीलों तक क्या नहीं है ?
आबादी
सड़कें
आदमी
गांव -गिराँव
प्रश्न- 20 पाँच साल पहले लेखक वहां किस रूप में आया था -
भद्र यात्री के रूप में
सरकारी प्रतिनिधि के रूप में
भिखमंगे के रूप में
धार्मिक नेता के रूप में
प्रश्न- 21 लेखक को उस यात्रा में शाम के समय ठहरने की अच्छी जगह क्यों नहीं मिल पाई थी?
लेखक के पास उन्हें देने के लिए पैसे ना थे
उस समय गांव वालों का होश- हवास ठीक नहीं था
लेखक उन्हें परिचय पत्र नहीं दिखा पाया था
उस गांव में ठहरने की कोई जगह ही नहीं थी
प्रश्न-22 डाँड़े की आवासीय स्थिति इनमें से कैसी है ?
यहां गांव बहुत पास- पास है
यहां दूर-दूर तक कोई गांव नहीं है
यहां दूर-दूर तक कोई गांव नहीं है पर यात्री अधिक संख्या में दिखते हैं
यहां गांव तो बहुत पास है किंतु कोई रहता नहीं है
प्रश्न -23 डांडे डाकुओं के लिए सबसे अच्छी जगह क्यों हैं ?
यहां लूटने के लिए बहुत से यात्री मिल जाते हैं
यहां पुलिस भी उन से डरती है
डांडे पर उन्हें तस्करों से हथियार मिल जाते हैं
यहां दूर-दूर तक कोई भी आदमी ना दिखने के कारण लूट और हत्या का कोई गवाह नहीं मिल पाता है
प्रश्न-24 तिब्बत सरकार की कौनसी विशेषता उसे अन्य सरकारों से अलग करती है ?
तिब्बत सरकार यात्रियों की सुरक्षा हेतु गंभीर नहीं है
तिब्बत सरकार यात्रियों के लिए बहुत खर्च करती है
सरकार पुलिस और खुफिया विभाग पर कम खर्च करती है
सरकार पुलिस व्यवस्था पर बहुत खर्च करती है
प्रश्न- 25 अपनी यात्रा की अवधि में लेखक इनमे से कहाँ ठहरा ?
शानदार होटल में
परित्यक्त चीनी किले में
परित्यक्त तिब्बती किले में
तिब्बत पर्यटन केंद्र में
