Font size
Worksheetsअलंकार भाग 1 कक्षा 9
Total questions: 25
Worksheet time: 13mins
अलंकार शब्द का अर्थ है
गहना
जेवर
आभूषण
यह सब
अलंकार के मुख्य रूप से कितने भेद हैं?
दो
चार
एक
पता नहीं
काव्य की शोभा जब वर्णों की आवृत्ति के माध्यम से बढ़ाई जाती है तब वहां होता है?
यमक
श्लेष
अनुप्रास
पता नहीं
कविता में एक शब्द दो बार आता है पर अर्थ अलग-अलग होता है। ऐसी स्थिति में वहां पर होता है?
यमक
अनुप्रास
श्लेष
उपमा
इसमें एक ही शब्द के अंदर कई अर्थ चिपके रहते हैं।। यह किस अलंकार के बारे में कहा गया है?
यमक
उपमा
अनुप्रास
श्लेष
इनमें से किस अलंकार के अंतर्गत तुलना की जाती है?
यमक
उपमा
अनुप्रास
श्लेष
जिसकी तुलना की जाती है या जिस की विशेषता बताई जाती है उसे कहते हैं?
उपमान
उपमेय
साधारण धर्म
वाचक शब्द
जिससे तुलना की जाए उसे कहते हैं?
उपमेय
उपमान
साधारण धर्म
वाचक शब्द
जिस गुण या धर्म की वजह से तुलना की जा रही है उसे कहते हैं?
उपमेय
उपमान
साधारण धर्म
वाचक शब्द
जिस शब्द की सहायता से उपमा दी जाए, उसे कहते हैं?
साधारण धर्म
उपमेय
वाचक शब्द
उपमान
चारु चंद्र की चंचल किरणें, इसमें अलंकार है
यमक
अनुप्रास
श्लेष
उपमा
जिस अलंकार में एक ही शब्द से कई अर्थ जुड़े होते हैं ।उसे कहते हैं?
अनुप्रास
यमक
श्लेष
उपमा
सा,सी, से, सम,समान ,सरिस ,जैसे ,सदृश और सरीखी- इन वाचक शब्दों को देखते ही आप कौन से अलंकार की पहचान कर सकते हैं?
अनुप्रास
यमक
उपमा
पता नहीं
कल कानन कुंडल मोर पखा।। इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?
यमक
अनुप्रास
उपमा
पता नहीं
तब तो बहता समय शीला सा जम जाएगा।। यहां अलंकार होगा
यमक
उपमा
रूपक
मानवीकरण
मुदित महीपति मंदिर आए।
सेवक सचिव सुमंत बुलाए।। इन काव्य पंक्तियों में अलंकार होगा?
रूपक
उपमा
अनुप्रास
यमक
तीन बेर खाती थी वे तीन बेर खाती है अब।। इस काव्य पंक्ति में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
उपमा
रूपक
यमक
श्लेष
यह देखिए ,अरविंद -से शिशु वृंद कैसे सो रहे। इस काव्य पंक्ति में अलंकार होगा
यमक
रूपक
उपमा
अनुप्रास
जुड़ गई जैसे दिशाएं।। इस काव्य पंक्ति में अलंकार होगा
उपमा
यमक
रूपक
इसमें तो पता ही नहीं चल रहा है कि कौन सा अलंकार होगा!!
पानी गए ना ऊबरे, मोती, मानुष, चूना।। यहां अलंकार होगा?
यमक
श्लेष
रूपक
मानवीकरण
सीता का मुख चंद्रमा के समान सुंदर है। यहां उपमेय और उपमान होंगे??
मुख- उपमान /चंद्रमा -उपमेय
चंद्रमा -उपमान /मुख -उपमेय
सुंदर -उपमान/ समान उपमेय
यह उपमान उपमेय अभी तक मेरी समझ में नहीं आया है।
नीलकमल से सुंदर नयन।
इस उदाहरण में साधारण धर्म होगा।।
नयन
नीलकमल
सुंदर
यह कौन सा नया धर्म है?
हरिपद कोमल कमल से। यहां उपमान और उपमेय होंगे?
हरि पद की तुलना या उपमा दी जा रही है तो वह उपमेय होगा।।
तुलना कमल से की जा रही है इसलिए कमल उपमान होगा।।
यह दोनों सही है
यह दोनों गलत है।
सुवरन को खोजत फिरत।
कवि ,व्यभिचारी ,चोर।। इन काव्य पंक्तियों में अलंकार होगा
यमक
रूपक
श्लेष
उपमा
मजबूत शिला-सी दृढ़ छाती।। इस काव्य पंक्ति में वाचक शब्द होगा।।
शिला
दृढ़
सी
पता नहीं कि वाचक शब्द किसे कहते हैं!?
