wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

सिंधु घाटी सभ्यता कक्षा 8

Total questions: 30

Worksheet time: 23mins

Name
Class
Date
1.

सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष कहां मिले हैं?

a)

सिंध

में मोहनजोदड़ो में

b)

पश्चिमी पंजाब में हड़प्पा में

c)

इन दोनों में ही

d)

इन दोनों में ही नहीं

2.

नीचे बताई गई कौन सी बात सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में सही नहीं है?

a)

यह सभ्यता विशेष रूप से उत्तर भारत में दूर-दूर तक फैली थी

b)

यह सभ्यता गंगा नदी की घाटी तक भी फैली थी

c)

इस सभ्यता का विस्तार काठियावाड़ और पंजाब तक नहीं था

d)

यह सभ्यता प्रधान रूप से धर्मनिरपेक्ष सभ्यता थी

3.

सिंधु घाटी सभ्यता ने इनमें से किन सभ्यताओं के साथ व्यापार नहीं किया

a)

फारस

b)

मेसोपोटामिया

c)

सुमेर

d)

मिस्र

4.

सिंधु घाटी की सभ्यता का अंत होने के लिए जिम्मेदार कारण है?

a)

सिंधु नदी में आने वाली भयंकर बाढ़

b)

मौसम में परिवर्तन

c)

यह दोनों ही

d)

यह दोनों ही नहीं

5.

भारत में आर्यों का प्रवेश-

a)

सिंधु घाटी युग के लगभग 2000 वर्ष बाद हुआ

b)

सिंधु घाटी युग के लगभग 1000 वर्ष बाद हुआ

c)

सिंधु घाटी युग के लगभग 4000 वर्ष बाद हुआ

d)

पता नहीं भारत में आर्यों का प्रवेश कब हुआ!?

6.

सबसे पहला बड़ा सांस्कृतिक समन्वय और मेलजोल हुआ?

a)

सिंधु घाटी सभ्यता और मिस्र की सभ्यता में

b)

बाहर से आने वाले आर्य और द्रविड़ जाति के लोगों में

c)

केवल पहला सही है

d)

केवल दूसरा सही है

7.

आजकल अधिकांश विद्वान ऋग्वेद की ऋचाओं का समय मानते हैं-

a)

ईसा पूर्व 1000

b)

ईसा पूर्व 1500

c)

ईसा पूर्व 3000

d)

ईसा पूर्व 500

8.

ऋग्वेद को मैक्स मूलर ने कहा है

a)

आर्य मानव के द्वारा कहा गया दूसरा शब्द

b)

आर्य मानव के द्वारा कहा गया आखिरी शब्द

c)

आर्य मानव के द्वारा कहा गया पहला शब्द

d)

यह तो मैक्स मूलर ही जाने की क्या कहा है?

9.

किस रचना से वेदों का निकट का संबंध है?

a)

ईरान की अवेस्ता

b)

महाकाव्य से

c)

केवल पहले से

d)

केवल दूसरे से

10.

वेद की उत्पत्ति किस धातु से हुई है?

a)

वेद

b)

विद

c)

विद्वान

d)

पता नहीं

11.

निम्नलिखित में से कौन सा एक वेदों के बारे में सही नहीं है?

a)

वेद का सीधा साधा अर्थ है अपने समय के ज्ञान का संग्रह

b)

उन में मूर्ति पूजा और देव मंदिर के बारे में बताया गया है

c)

उनमें आत्मा पर बहुत कम ध्यान दिया गया है

d)

उनमें मृत्यु के बाद किसी प्रकार के अस्तित्व में बहुत अस्पष्ट ढंग से लिखा है

12.

मानव जाति की पहली पुस्तक कहा गया है?

a)

ऋग्वेद को

b)

यजुर्वेद को

c)

गीता को

d)

सामवेद को

13.

उपनिषदों के बारे में कौन सी एक बात गलत है?

a)

उपनिषदों का समय ईसा पूर्व 800 के आसपास माना जाता है

b)

इनमें जांच पड़ताल की चेतना और चीजों के बारे में सत्य की खोज का उत्साह दिखाई पड़ता है

c)

उपनिषदों का झुकाव अद्वैतवाद की ओर नहीं है

d)

उपनिषदों की प्रमुख विशेषता है सच्चाई पर बल देना।

14.

आर्यों के व्यक्तिवाद का क्या परिणाम हुआ?

a)

उन्होंने मनुष्य के सामाजिक पक्ष पर समाज के प्रति उसके कर्तव्य पर कम ध्यान दिया

b)

इसकी वजह से एक समग्र समाज का निर्माण ना हो सका

c)

समाज के साथ एकात्मता स्थापित नहीं हो सकी

d)

यह सब

15.

अर्थशास्त्र यह पुस्तक संबंधित थी?

a)

राजनीतिक संगठन से

b)

आर्थिक संगठन से

c)

राजनीतिक और आर्थिक संगठन से

d)

पता नहीं किससे संबंधित थी यह पुस्तक?

16.

अर्थशास्त्र की रचना की है

a)

कौटिल्य ने ईसा पूर्व चौथी शताब्दी में

b)

कल्हण ने ईसा पूर्व 12 वीं शताब्दी में

c)

चरक ने ईसवी सन की शुरुआत में

d)

पता नहीं किसने की थी

17.

भारतीय पूरा कथाओं के बारे में नीचे कही गई कौन सी एक बात गलत है?

a)

भारतीय पूरा कथाओं का इतिहास वैदिक काल तक जाता है

b)

यह कथाएं अनेक रूप आकारों में संस्कृत साहित्य में प्रकट होती रही हैं

c)

भारतीय पूरा कथाएं महाकाव्यों तक ही सीमित हैं।

d)

कवियों और नाटक कारों ने इनका पूरा लाभ उठाया है।

18.

भारतीय पुरा कथाओं में-

a)

सत्य पर अड़े रहने का उपदेश दिया गया है

b)

वचन के पालन का उपदेश दिया गया है

c)

लोकहित के लिए सदाचार और बलिदान की शिक्षा दी गई है

d)

भारतीय पूरा कथाओं में यह सब दिया गया है

19.

राजतरंगिनी-के बारे में लिखी गई कौन सी बात गलत है?

a)

इसे कल्हण लिखा है

b)

इसकी रचना ईसा की 12 वीं शताब्दी में की गई

c)

इसे इतिहास नहीं माना जाता है

d)

इसका संबंध कश्मीर से है

20.

भारत में प्राचीन काल में इतिहासकार नहीं थे। तिथियां निश्चित करने और सही कालक्रम के लिए हमें निर्भर रहना पड़ता है?

a)

समकालीन अभिलेखों पर

b)

शिलालेखों पर

c)

कलाकृतियों और इमारतों के अवशेषों पर

d)

इन सब पर

21.

महाभारत में जिस विशाल युद्ध का वर्णन किया गया है उसका समय लेखक के अनुसार-

a)

ईसा पूर्व 12 वीं शताब्दी रहा होगा

b)

ईसा पूर्व 14वीं शताब्दी रहा होगा

c)

ईसा पूर्व 5 वीं शताब्दी रहा होगा

d)

ईसा पूर्व 10 वीं शताब्दी रहा होगा

22.

भगवद्गीता के बारे में कौन सी एक बात गलत है?

a)

यह महाभारत का अंश है

b)

इसमें 700 श्लोक हैं

c)

इसकी रचना बौद्ध काल के बाद हुई थी

d)

यह संकट काल के लिए लिखी गई कविता है

23.

जातक कथाओं के बारे में निम्नलिखित में से कही गई कौन सी एक बात गलत है?

a)

बुद्ध से पहले का वृतांत हमें जातक कथाओं में मिलता है

b)

इनमें द्रविड़ और आर्यों के अंतिम मेल के समय का वर्णन है

c)

यह पुरोहित या ब्राह्मण परंपरा तथा क्षत्रिय या शासक परंपरा का समर्थन करती हैं

d)

इनमें सौदागरों की समुद्री यात्राओं का वर्णन है।

24.

पाणिनि ने संस्कृत व्याकरण की रचना की थी?

a)

ईसा पूर्व तीसरी या चौथी शताब्दी में

b)

ईसा पूर्व छठी या सातवीं शताब्दी में

c)

ईसा पूर्व पांचवी या चौथी शताब्दी में

d)

यह बहुत मुश्किल प्रश्न है। कोई दूसरा पूछिए।

25.

भारत में औषध विज्ञान के जनक थे?

a)

चरक

b)

सुश्रुत

c)

धन्वतरि

d)

पता नहीं

26.

महाकाव्यों के युग में अक्सर वनों में एक तरह के विश्वविद्यालयों का जिक्र किया गया है। इन विश्वविद्यालयों के बारे में कौन सी एक बात सही नहीं है

a)

इनमें प्रसिद्ध विद्वानों के आसपास शिक्षा प्रशिक्षण के उद्देश्य से लोग इकट्ठे होते थे

b)

यहां शहरी जीवन के आकर्षण से बच कर रहना संभव था

c)

ये विश्वविद्यालय कस्बों और शहरों में स्थापित किए जाते थे।

d)

इनमें सैनिक प्रशिक्षण भी दिया जाता था

27.

प्राचीन और प्रसिद्ध विश्वविद्यालय तक्षशिला के बारे में इन में से कौन सी बात गलत है?

a)

विश्वविद्यालय पेशावर के पास स्थित था

b)

यह विशेष रूप से विज्ञान चिकित्सा शास्त्र और कलाओं के लिए मशहूर था

c)

पाणिनि ने यहीं से शिक्षा प्राप्त की थी

d)

बुद्ध ने कभी भी अपना इलाज तक्षशिला के चिकित्सक से नहीं करवाया था।

28.

जैन और बौद्ध धर्म के बारे में नीचे कही गई बातों में से कौन सी एक बात सही नहीं है?

a)

जैन धर्म और बौद्ध धर्म दोनों वैदिक धर्म की शाखाएं थे

b)

वैदिक धर्म की तरह उन्होंने भी वेदों को प्रमाण माना है

c)

दोनों अहिंसा पर बल देते हैं

d)

दोनों ही ब्रह्मचारी भिक्षुओं और पुरोहितों के संग बनाते हैं

29.

जैन धर्म के संस्थापक थे

a)

गौतम बुद्ध

b)

महावीर

c)

बिंदुसार

d)

अशोक

30.

इतिहासकारों ने बुद्ध की मृत्यु की तारीख बताई है-

a)

ईसा पूर्व486

b)

ईसा पूर्व487

c)

ईसा पूर्व 243

d)

ईसा पूर्व 137