wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कबीर

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

कबीर संसार में किसको एक मानते हैं ?

a)

आत्मा को

b)

व्यक्तियों को

c)

निराकार ब्रह्म अर्थात ईश्वर को

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

2.

कबीर ने परमात्मा की एकता किस प्रकार सिद्ध की है ?

a)

प्रकृति में पवन एक है

b)

प्रकृति में सभी का निर्माण पंच तत्वों से हुआ है

c)

सभी का निर्माण एक ही मिट्टी से हुआ है

d)

उपरोक्त सभी

3.

''हम तो एक एक करि जाना'' पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

a)

यमक अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

अनुप्रास अलंकार

d)

पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार

4.

" संसार नश्वर है किंतु आत्मा अमर है" इस बात को कवि ने किस उदाहरण से सिद्ध किया है ?

a)

एक ही पवन एक ही पानी

b)

जैसे बाढ़ी काष्ठ को काटे

c)

एकै खाक गढ़े सब भांडे

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

5.

कवि मनुष्य को किन किन दोषों से बचने की चेतावनी देते हैं ?

a)

अज्ञान

b)

माया

c)

अहंकार

d)

उपरोक्त सभी

6.

कबीर संसार को पागल क्यों कहते हैं ?

a)

लोग मोह माया में पड़े हैं

b)

लोग ईश्वर को अलग-अलग मानते हैं

c)

लोग झूठी बातों पर विश्वास करते हैं

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

7.

कबीर किन-किन पाखंडों का विरोध करते हैं ?

a)

पीपल पत्थर की पूजा करना

b)

टोपी माला धारण करना

c)

समाधि लगाना

d)

उपरोक्त सभी

8.

कबीर भक्ति के लिए किस मार्ग को सही मानते हैं ?

a)

समाधि के मार्ग को

b)

कर्मकांड के मार्ग को

c)

भक्ति पूजा के मार्ग को

d)

सहज स्वभाव को

9.

कबीर ने अपने को दीवाना क्यों कहा है ?

a)

उन्होंने अपने भीतर परमात्मा का साक्षात्कार कर लिया है

b)

वह संसार की मोह माया लाभ हानि से दूर हो गए हैं

c)

वह परमात्मा के सच्चे साधक होने से निर्भय हो गए हैं

d)

उपरोक्त सभी

10.

कबीर ने धर्म और नियम का पालन करने वाले लोगों की किस कमी की ओर संकेत किया है ?

a)

वे परमात्म तत्व से कोसों दूर हैं

b)

वे सच्ची ज्ञान को नहीं जान पाए

c)

वे कर्म कांडों में पड़े हुए हैं

d)

उपरोक्त सभी

11.

अज्ञानी गुरुओं की शरण में जाने पर शिष्यों की क्या गति होती है ?

a)

शिष्य भी डूब जाते हैं

b)

अंत में पछताते हैं

c)

उन्हें ईश्वर या सच्चा ज्ञान प्राप्त नहीं होता

d)

उपरोक्त सभी

12.

" उनमें कछु नहीं ज्ञाना " इस पंक्ति में " उनमें" शब्द का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?

a)

कबीर के लिए

b)

ईश्वर के लिए

c)

धार्मिक पाखंडों में फँसे पीर पैगंबरों के लिए

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

13.

कबीर की दृष्टि में किन लोगों को आत्मबोध या ज्ञान नहीं हो पाता ?

a)

जो धर्म के नाम पर झगड़ते हैं

b)

जो मूर्तियों की पूजा करते हैं

c)

जो माला टोपी पहनते हैं

d)

उपरोक्त सभी

14.

''आपस में दोउ लरि-लरि मुए '' इस पंक्ति में किसके लड़ने मरने की बात की गई है ?

a)

आत्मा - परमात्मा की

b)

गुरु - शिष्य की

c)

हिंदू मुस्लिम की

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

15.

''साँच कहूं तो मारन धावे '' इस पंक्ति से लोगों की किस प्रवृत्ति का पता चलता है ?

a)

सच कड़वा लगता है

b)

झूठ और पाखंड पसंद है

c)

असत्य और अज्ञान में जीना चाहते हैं

d)

उपरोक्त सभी