NEW
Font size
Worksheetsमीरा
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
''दूसरो न कोई'' मीरा यह बात क्यों कहती है ?
कृष्ण भक्ति के पथ पर चलना चाहती हैं
परिवार जन से संबंध नहीं रखना चाहतीं
कृष्ण भक्ति के मार्ग में कोई बाधा नहीं चाहतीं
उपरोक्त सभी
मीरा ने कृष्ण की भक्ति किस भाव से की है ?
दास्य भाव
माधुर्य भाव
सख्य भाव
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
''मेरे तो गिरधर गोपाल'' इस पद में कौन सा रस प्रयुक्त हुआ है ?
श्रृंगार रस
भक्ति और शांत रस
करुण रस
वीर रस
मीरा क्या देख कर रोती है और क्यों ?
भक्तों को भक्ति में लीन देखकर
संसार के लोगों को माया में लीन देखकर
भगवान श्री कृष्ण को स्वयं से दूर देखकर
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
लोग मीरा को बावरी क्यों कहते हैं ?
मीरा कृष्ण की भक्ति में लीन है
राजकुल की स्त्री होते हुए भी मंदिर में नाचती है
परिवार की मर्यादाओं का त्याग कर दिया है
उपरोक्त सभी
मीरा की कृष्ण भक्ति को देखकर उसके परिवारजनों ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया ?
उसका सम्मान किया
उसे मार डालने के लिए विष का प्याला भेजा
उसकी कृष्ण भक्ति का समर्थन किया
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
'कुल की कानि' का क्या आशय है ?
परिवार की मर्यादा का विचार
परिवार के सदस्यों की कहानी
पारिवारिक सदस्यों का वर्णन
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
मीरा ने 'सहज मिले अविनासी क्यों कहा है ?
सहज भक्ति भाव से ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है
तपस्या करके ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है
समाधि लगा कर ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
''पग घुंघरू बांध मीरा नाची'' इस पद में मीरा ने क्या वर्णन किया है ?
कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति का
मीरा पर ढाए गए अत्याचारों का
कृष्ण के प्रति अपनी अटूट आस्था का
उपरोक्त सभी
प्रेम - बेल , आनंद -फल में कौनसा सा अलंकार है ?
रूपक अलंकार
यमक अलंकार
उपमा अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकार
