NEW
Font size
Worksheetsवे आँखें - सुमित्रा नंदन पंत
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
''वे आँखें'' कविता में कवि ने किसका चित्रण किया है ?
दुखी स्त्री की आँखों का
स्वतंत्रता से पूर्व किसानों की दुर्दशा का
समाज में रहने वाले गरीबों का
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
किन आँखों से कवि को डर लगता है ?
शोषित किसान की आँखों को देखकर
शोषित किसान की आँखों में गहरी निराशा को देखकर
शोषित किसान की आँखों में हताशा और उदासी को देखकर
उपरोक्त सभी
किसान की आँखों में कौन सी पीड़ा व्याप्त है ?
किसान की आँखों में गहरा अँधेरा है
किसान की आँखों में भय व दारुण दुख है
किसान की आँखों में दीनता है व मौन रुदन है
उपरोक्त सभी
''संसार कगार सदृश बह खिसका'' इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?
उपमा अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकार
रूपक अलंकार
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
कविता में पहले किसान की स्थिति कैसी थी ?
किसान के अपने खेत थे
किसान की आँखों में स्वाभिमान की चमक थी
उसका जीवन खुशहाल था
उपरोक्त सभी
किसान को खेतों से बेदखल क्यों कर दिया गया ?
वह महाजनों से लिए हुए ऋण को चुका नहीं पाया
उसका महाजनों के साथ झगड़ा हो गया
महाजनों ने उसकी जमीन अपने नाम कर ली
उपरोक्त सभी
'आँखों का तारा होना' मुहावरे का क्या अर्थ है ?
बहुत प्यारा होना
आँखों की पुतली होना
आँखों में दोष होना
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
'कारकुन' कौन थे ? उन्होंने क्या किया ?
जमींदार के आदमी , उन्होंने किसान के बेटे को मार दिया
महाजन के आदमी , उन्होंने किसान की जमीन अपने नाम कर ली
सूदखोर के आदमी, उन्होंने किसान के साथ दुर्व्यवहार किया
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
किसान की आँखों में कौन सा दृश्य चुभता है ?
हरे भरे खेत , जो कभी उसके हुआ करते थे
उजरी गाय , जो नीलाम कर दी गई
बैलों की जोड़ी , जो नीलाम कर दी गई
उपरोक्त सभी
किसान की आँखें क्यों भर आती हैं ?
धन के अभाव में पत्नी का इलाज नहीं करवा पाने से उसकी मृत्यु हो गई
महाजन ने उसका घर -द्वार बिकवा दिया
पत्नी की मृत्यु हो जाने से उसकी दुधमुंही बच्ची की भी मृत्यु हो गई
उपरोक्त सभी
किसान की पतोहू को 'पतिघातिन' क्यों कहा गया ?
किसान के जवान बेटे के जमींदार के द्वारा मारे जाने के कारण
सामाजिक कुरीतियों के कारण
समाज में नारियों की स्थिति अच्छी न होने के कारण
उपरोक्त सभी
'पैर की जूती' किसे कहा गया है व क्यों ?
पत्नी को , पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी करके नई पत्नी प्राप्त की जा सकती है
पैर की चप्पल को , क्यों की एक चप्पल टूट जाने पर नई खरीदी जा सकती है
नारी को , प्राचीन समाज में नारी की स्थिति अच्छी न होने के कारण
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
किसान के मन में किसकी मृत्यु पर अधिक दुःख है और क्यों ?
पत्नी की , वह जीवनसाथी थी
पुत्र की , वह उसके बुढ़ापे का सहारा था
पुत्री की , वह बहुत छोटी थी
पतोहू की , वह निर्दोष थी
किसान की चितवन शीघ्र ही शून्य में क्यों गड़ जाती है ?
किसान वर्तमान में अपने आप को लुटा हुआ सा पाता है
किसान आज दीनता व विवशता का जीवन जी रहा है
पुराने सुखों का स्मरण कर वह गहरी सोच में डूब जाता है
उपरोक्त सभी
''तीखी नोक सदृश बन जाती'' इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है ?
उपमा अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकार
रूपक अलंकार
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
