wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

गजल - दुष्यंत कुमार

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

कवि पलायनवादी क्यों बनना चाहता है ?

a)

शासन व्यवस्था में दोष देखकर

b)

शासन व्यवस्था के दोषों में सुधार की गुंजाइश न देखकर

c)

संघर्ष न कर पाने की प्रवृत्ति के कारण

d)

उपरोक्त सभी

2.

"न हो कमीज़ तो पाँवों से पेट ढक लेंगे" इस शेर में कैसे लोगों पर व्यंग्य किया गया है ?

a)

परम संतोषी

b)

ईश्वर पर विश्वास रखने वाले

c)

अध्यात्म लोक में सुख खोजने वाले

d)

उपरोक्त सभी

3.

'दरख्तों के साए में धूप लगने' का व्यंग्य स्पष्ट कीजिए l

a)

पेड़ के नीचे भी धूप लगना

b)

अपने द्वारा चुने गए शासकों से भी कष्ट मिलना

c)

वृक्षों का छायादार न होना

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

4.

'चिरागाँ' किसका प्रतीक है ?

a)

दीपक का

b)

समाज की सुख समृद्धि का

c)

बिजली व्यवस्था का

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

5.

भारत के लोग किस विश्वास पर अडिग हैं ?

a)

सत्ताधारी पत्थर के समान क्रूर और निर्मम है

b)

सत्ता धारियों के मन में दया या परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है

c)

सत्ताधारी प्रजा के हितों के लिए उदासीन हो चुके हैं

d)

उपरोक्त सभी

6.

कवि अपनी आवाज द्वारा क्या परिवर्तन चाहता है ?

a)

निराश भारतीयों के ह्रदय में परिवर्तन की चाह उत्पन्न करना

b)

सत्ताधारियों का ह्रदय परिवर्तन करना

c)

अपनी संघर्षमयी वाणी द्वारा भारतीयों को जागृत करना

d)

उपरोक्त सभी

7.

कवि के जीवन का अंतिम लक्ष्य क्या है ?

a)

सत्य न्याय और संघर्ष की आवाज बुलंद करना

b)

अपने लक्ष्य के लिए जीना

c)

लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्राणों का बलिदान कर देना

d)

उपरोक्त सभी

8.

कवि किस कारण असंतुष्ट हैं ?

a)

व्यवस्था में सुख सुविधा की कमी

b)

लोगों में परिवर्तन की इच्छा शक्ति न होना

c)

शासन व्यवस्था के प्रति उदासीन हो जाना

d)

उपरोक्त सभी

9.

धूप किसका प्रतीक है ?

a)

कष्ट का प्रतीक

b)

प्रकाश का प्रतीक

c)

न्याय का प्रतीक

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

10.

कवि के द्वारा गजल लिखने का उद्देश्य क्या है ?

a)

अपने मन के विचारों को अभिव्यक्त करना

b)

अपने ज्ञान का प्रदर्शन करना

c)

लोगों को सामाजिक क्रांति के लिए प्रेरित करना

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं