Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

व्याकरण वीथिका

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

व्याकरण में भाषा की सबसे छोटी इकाई है

a)

ध्वनि

b)

शब्द

c)

वाक्य

d)

वर्ण

2.

अनुस्वार का प्रयोग करते हैं

a)

अक्षर के रूप में

b)

बिंदी के रूप में

c)

चंद्र बिंदी के रूप में

d)

इनमें से किसी के रूप में नहीं

3.

अनुनासिक का प्रयोग बिंदी के रूप में होता है

a)

जब शिरोरेखा के ऊपर कोई मात्रा नहीं होती

b)

जब शिरोरेखा के ऊपर कोई मात्रा होती है

c)

जब शिरोरेखा ही नहीं होती

d)

उपर्युक्त सभी विकल्प गलत हैं

4.

उपसर्ग होते हैं

a)

अक्षर

b)

शब्द

c)

शब्दांश

d)

वाक्य

5.

उपसर्ग जुड़ते हैं

a)

वाक्यों में

b)

अक्षरों में

c)

सार्थक शब्दों में

d)

निरर्थक शब्दों में

6.

उपसर्गों का प्रयोग होता है

a)

शब्दों के अंत में

b)

शब्दों के आरंभ में

c)

सार्थक शब्दों के आरंभ में

d)

सार्थक शब्दों के बाद में

7.

वर्तमान शब्द में जोड़कर उपसर्ग कर देते हैं

a)

उसके अर्थ में परिवर्तन

b)

उसके रूप में परिवर्तन

c)

अर्थ और रूप दोनों में परिवर्तन

d)

उपर्युक्त में से कुछ नहीं

8.

प्रत्यय शब्द का मूल अर्थ है

a)

पहले आने वाला

b)

बाद में आने वाला

c)

हर जगह आने वाला

d)

हर जगह जाने वाला

9.

अर्थ युक्त शब्दों में प्रत्ययों का जुड़ाव होता है

a)

शब्दों के पूर्व में

b)

शब्दों के पश्चात

c)

वाक्यों के अंत में

d)

भाषा में कहीं भी

10.

शब्दों में जुड़कर प्रत्यय करते हैं

a)

उनके अर्थ में बढ़ोतरी

b)

उनके अर्थ में घटोत्तरी

c)

उनके अर्थ में पूरी तरह बदलाव

d)

उपर्युक्त तीनों ही

11.

संज्ञा शब्द से बोध होता है

a)

व्यक्ति का

b)

स्थान का

c)

वस्तु और भाव का

d)

उपरोक्त तीनों विकल्प सही है

12.

भाववाचक संज्ञा कराती हैं

a)

भाव का

b)

अवस्था का

c)

दशा का

d)

उपर्युक्त तीनों का

13.

जातिवाचक संज्ञा होती है

a)

व्यक्ति का बोध कराने वाली

b)

विशेष व्यक्ति वस्तु और स्थान का बोध कराने वाली

c)

समूह बोधक

d)

भाव सूचक

14.

देश शब्द है

a)

भाववाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

स्थान बोधक संज्ञा

d)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

15.

बुढ़ापा में है

a)

विशेषण

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

भाववाचक संज्ञा

d)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

16.

निम्नलिखित में से नदी का पर्यायवाची है

a)

रत्नाकर

b)

नीरद

c)

नग

d)

कल्लोलिनी

17.

घर का पर्यायवाची है

a)

सदन

b)

निकेतन

c)

गृह

d)

उपर्युक्त तीनों ही

18.

प्राण शब्द का बहुवचन है

a)

प्राणी

b)

प्राण

c)

प्राणियों

d)

इनमें से कोई नहीं

19.

बालिका शब्द का बहुवचन है

a)

बालिकानो

b)

बालिकाओ

c)

बालिकाएं

d)

बालकों

20.

निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है

a)

मेरे को खाना है

b)

मेरे को खाना मांगता है

c)

मुझे खाना चाहिए

d)

मुझे भोजन करने हैं