wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 39-40)

Total questions: 14

Worksheet time: 41mins

Name
Class
Date
1.

कंस ने सभी ग्वालबालों को किस यज्ञ-उत्सव के लिए मथुरा आने का निमंत्रण दिया? (अध्याय 39)

a)

अश्वमेध यज्ञ

b)

धनुर्यज्ञ

c)

राजसूय यज्ञ

d)

गोमेध यज्ञ

2.

जब गोपियों ने अक्रूर जी को कृष्ण बलराम को मथुरा ले जाते देखा तो उनकी क्या स्थिति हुई? (अध्याय 39)

a)

वे अत्यंत व्याकुल हो उठीं |

b)

उनकी हृदयगति तीव्र हो गयी |

c)

ऐसे स्तब्ध हो गयी जैसे सबकुछ विस्मृत हो गया हो |

d)

कुछ तत्क्षण मूर्छित हो गयीं |

3.

अक्रूर का क्या अर्थ होता है? (अध्याय 39)

a)

जो अत्यंत क्रूर हो

b)

जो क्रूर न हो

4.

गोपियों ने कृष्ण-बलराम का रथ रोककर किस-किसको क्रूर कहा? (अध्याय 39)

a)

दैव, भाग्य

b)

अक्रूर

c)

कृष्ण

d)

पूतना

5.

अक्रूर जी ने किस समय कृष्ण बलराम के साथ रथ पर बैठकर मथुरा के लिए प्रस्थान किया? (अध्याय 39)

a)

सूर्यास्त

b)

सूर्योदय

c)

दोपहर

d)

रात्रि

6.

कृष्ण-बलराम के स्नान करने के बाद जब उनकी अनुमति से अक्रूर यमुना में पहली बार स्नान करने गए तो उन्हें जल में किसके दर्शन हुए? (अध्याय 39)

a)

श्रीकृष्ण तथा बलराम

b)

वरुणदेव तथा उनके पार्षद

c)

कंस तथा उसके अनुचर

d)

नंदबाबा तथा अन्य ग्वालबाल

7.

अक्रूर जी ने दूसरी बार नदी में जाने पर कृष्ण को चतुर्भुज महाविष्णु और बलराम को शेषनाग के रूप में के अतिरिक्त और किस किसको देखा? (अध्याय 39)

a)

सनक, सनातन, सनन्दन, सनत्कुमार

b)

सुनन्द व नन्द

c)

नवयोगेन्द्र ऋषिगण

d)

आठ वसु

8.

सही छाँटिए | (अध्याय 40)

1. देवताओं की पूजा भगवान् के ही समान है क्योंकि वे भगवान् के ही अंश हैं |

2. देवताओं की उपासना परोक्ष रूप से भगवान् की ही उपासना है किन्तु शास्त्रानुसार नहीं है |

3. देवताओं के भक्त कृष्ण तक अवश्य पहुंचते हैं |

4. देवताओं के भक्त कृष्ण तक पहुँच भी सकते हैं, नहीं भी |

a)

1, 3

b)

2, 4

c)

1, 2, 3

d)

1, 2, 3, 4

9.

देवताओं के कैसे उपासक श्रीभगवान के पास आ सकते हैं? (अध्याय 40)

a)

जो देवताओं को ही सर्वेसर्वा मानते हैं

b)

जो जान जाते हैं कि भगवान् द्वारा अधिकार दिए जाने पर ही देवता वरदान दे सकते हैं

10.

कृष्ण के दिव्य अस्तित्व को किस रूप में समझा जा सकता है? (अध्याय 40)

a)

महासागर जिसमें विभिन्न स्तर की जीवात्मायें सम्मिलित हैं

b)

उदुम्बर फल जिसमें से छोटे छोटे मच्छर निकलते हैं

c)

विराट रूप, देवताओं सहित सभी जीवात्माएं जिनका अंश हैं

11.

मधु-कैटभ असुरों का वध करने वाले भगवान् के अवतार कौन से हैं? (अध्याय 40)

a)

मतस्य

b)

हयग्रीव

c)

कच्छप

d)

वराह

12.

अक्रूर जी ने भगवान् की स्तुति करते हुए किन अवतारों को प्रणाम किया? (अध्याय 40)

a)

व्यासदेव

b)

परशुराम

c)

चैतन्य महाप्रभु

d)

ऋषभदेव

13.

अक्रूर जी के अनुसार बद्धात्माओं की क्या स्थिति है? (अध्याय 40)

a)

घर, पत्नी, बच्चे, धन के कारण स्वयं को अत्यंत सुखी मानते हैं

b)

दुखदायी स्थितियों का मूल, अनित्य वस्तुओं को स्थायी मानते हैं

c)

द्वैतवादी विचारों में लीन रहते हैं

d)

जलपोषित वनस्पति वाला जलाशय छोड़कर मरुस्थल में जल ढूंढते हैं

14.

इन प्रश्नोत्तरीयों को करने का अपना सुखद अनुभव बताएं

4 lines