Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Ramayan

Total questions: 20

Worksheet time: 20mins

Name
Class
Date
1.

उस धनुष का नाम बताइये जिसका उपयोग भगवान राम ने सीता स्वयंवर में किया था?

a)

पिनाक

b)

पिंडका

c)

आनंदका

d)

रुलापांड

2.

उस जंगल का नाम बताएं जहाँ भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता वनवास के दौरान रूके थे?

a)

अरन्या

b)

अरण्यक

c)

दंडकारण्य

d)

करण्या

3.

किस वैद्य ने भगवान राम को लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी के बारे में बताया था?

a)

विशारण

b)

सुषेण

c)

वराहमिहिर

d)

महावीराचार्य

4.

वह कौन वीर था जिसने रावण को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया था और उसके (रावण के) पितामह के निवेदन पर उसे मुक्त किया था?

a)

कृतवीर्य

b)

सहस्रार्जुन

c)

गय

d)

दशरथ

5.

कुंभकर्ण के शयन हेतु रावण ने जो घर बनवाया था वह कितना लंबा-चौड़ा था?

a)

2 योजन लंबा, 1 योजन चौड़ा

b)

3 योजन लंबा, 2 योजन चौड़ा

c)

4 योजन लंबा, 4 योजन चौड़ा

d)

2 योजन लंबा, 2 योजन चौड़ा

6.

वह कौन था जो बिना माता के ही, केवल पिता से, जनमा था?

a)

विभीषण

b)

दशरथ

c)

अश्वपति

d)

मिथि

7.

इनमें से किसने एक पाँव पर खड़े होकर पाँच हजार वर्षों तक तपस्या की थी?

a)

शंबूक

b)

दशरथ

c)

विभीषण

d)

सुग्रीव

8.

वह कौन महर्षि थे जिन्होंने पिता की आज्ञा से अपनी माता का सिर काट लिया था?

a)

वाल्मीकि

b)

धौम्य

c)

अगस्त्य

d)

परशुराम

9.

वह कौन महर्षि थे जो क्षत्रिय होते हुए भी अपनी तपस्या के बल पर ब्रह्मर्षियों में गिने जाते हैं?

a)

वसिष्ठ

b)

परशुराम

c)

विश्वामित्र

d)

वाल्मीक

10.

वह कौन राजा था जिसे महर्षि विश्वामित्र सशरीर स्वर्गलोक भेज रहे थे?

a)

गाधि

b)

त्रिशंकु

c)

सहस्रार्जुन

d)

जनक

11.

श्रीराम के राज्याभिषेक के समय निम्न में से कौन पाँच सौ नदियों का जल लाया था?

a)

नील

b)

सुग्रीव

c)

जांबवान

d)

नल

12.

वह कौन राक्षसी थी जिसने सीता को, रावण को अस्वीकृत करने पर, खा जाने की धमकी दी थी?

a)

प्रघसा

b)

ताड़का

c)

प्रमोदनी

d)

त्रिजटा

13.

वह कौन था जिसने अपने पिता की आज्ञा से उनका वृद्धत्व स्वीकार कर उन्हें अपना यौवन दे दिया था?

a)

भरत

b)

पुरू

c)

प्रतीप

d)

श्री राम

14.

वह कौन ऋषि था जो अपने पिता की आज्ञा से गायों का वध करता था?

a)

उपयाज

b)

कंडु

c)

परशुराम

d)

याज

15.

अश्विनीकुमारों ने किस ऋषि को ओषधि के द्वारा वृद्ध से युवा बना दिया था?

a)

याज्ञवल्क्य

b)

जमदग्नि

c)

च्यवन

d)

अत्रि

16.

मकरध्वज किस जंतु के गर्भ से जनमा था?

a)

कच्छप

b)

मत्स्य

c)

ग्राह

d)

सर्प

17.

वह कौन मनुष्य था, जिसने राजा अंबरीष का यज्ञपशु बनना स्वीकार कर लिया था?

a)

त्रिशंकु

b)

शुनःशेप

c)

असमंज

d)

त्रिकूट

18.

वह कौन राक्षस था, जो जनमते ही हजारों लोगों का भक्षण कर गया था?

a)

कुंभकर्ण

b)

खर

c)

दूषण

d)

सुबाहु

19.

वह कौन देवता था, जो रावण के डर से कौआ बन गया था?

a)

वरुण

b)

यम

c)

वायु

d)

शनि

20.

जो दस हजार महारथियों के साथ अकेला ही युद्ध करने में समर्थ हो, वह क्या कहलाता था?

a)

अर्धरथी

b)

अतिरथी

c)

रथी

d)

महारथी