wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 75-76)

Total questions: 14

Worksheet time: 41mins

Name
Class
Date
1.

अजातशत्रु - (जिसका कोई शत्रु न हो) - नाम से कौन विख्यात थे? (अध्याय 75)

a)

दुर्योधन

b)

युधिष्ठिर

c)

अर्जुन

d)

कर्ण

e)

भीमसेन

2.

राजसूय यज्ञ की व्यवस्था के लिए भगवान् श्रीकृष्ण ने आने वाले अतिथियों के चरण धोने का कार्य लिया व भाग्यलक्ष्मी रूपी द्रौपदी भोजन-वितरण प्रबंध की प्रभारी थी | अन्यों की सेवायें पहचानिये | (अध्याय 75)

a)

भीमसेन को वयोवृद्धों की सुविधा का देखभाल

b)

अर्जुन को भण्डार गृह का नियंत्रण

c)

नकुल को स्वागत-सत्कार विभाग

d)

सहदेव को रसोईघर का प्रबंधन

e)

दुर्योधन को कोष-विभाग की व्यवस्था

3.

यज्ञोपरान्त गंगा-स्नान के लिए जाते समय समारोह में स्त्री-पुरुष जल, तेल, दूध, मक्खन एवं दही आदि द्रव किसमें मिलाकर एक-दूसरे पर फेंककर आनंद उठा रहे थे? (अध्याय 75)

a)

ग्रीस एवं मिट्टी

b)

गोबर एवं राख

c)

काजल एवं मिर्च

d)

हल्दी एवं केसर

4.

राजसूय यज्ञ के पश्चात पत्नी सहित किया जाने वाले किस वैदिक कर्मकाण्ड को संपन्न किया गया? (अध्याय 75)

a)

अश्वमेध यज्ञ

b)

पुत्रेष्टि यज्ञ

c)

पयोव्रत

d)

पत्नीसंयाज

5.

वेदों द्वारा संस्तुत गंगा-स्नान का क्या परिणाम होता है? (अध्याय 75)

a)

व्यक्ति सभी पापपूर्ण कर्मों से मुक्त हो जाता है

b)

व्यक्ति के सभी पुण्य समाप्त हो जाते हैं

6.

मायावादी दार्शनिकों और वैष्णव भक्त का अन्यों से व्यवहार में क्या अंतर है? (अध्याय 75)

a)

मायावादी प्रत्येक व्यक्ति को भगवान् के अंश रूप में देखता है

b)

वैष्णव भक्त प्रत्येक जीवात्मा को भगवान् का अंश मानता है, अतः मनुष्य तथा पशु दोनों में वह आत्मा तथा परमात्मा को साथ-साथ विद्यमान पाता है

7.

भौतिक जगत में प्रत्येक व्यक्ति की कुछ इच्छाएं होती हैं | वह इन्हें कैसे पूरा कर सकता है? (अध्याय 75)

a)

कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूर्ण संतुष्टि के साथ पूरा नहीं कर सकता

b)

श्रीकृष्ण की अटल भक्ति के कारण व्यक्ति इच्छाओं के महासागर को पूर्ण करके पार कर सकता है, जैसे युधिष्ठिर ने किया

8.

राजसूय यज्ञ के अवसर पर दुर्योधन किन बातों से ईर्ष्या से भर गया और अपमानित महसूस करने लगा? (अध्याय 75)

a)

हर दृष्टि से तृप्त महाराज युधिष्ठिर को प्राप्त अत्यधिक प्रसिद्धि

b)

मय द्वारा निर्मित उत्तम कलात्मक कारीगरी का शानदार महल

c)

अत्यंत सुन्दर सहस्त्रों रानियों से सज्जित महल

d)

स्वयं के मूर्खतापूर्ण कार्य पर रानियों का हंसकर आनंद उठाना

9.

एक वर्ष तक शिवजी की कठोर तपस्या करने के बाद शाल्व द्वारा प्राप्त विमान के विषय में क्या सही है? (अध्याय 76)

a)

इस अद्भुत विमान का नाम सौभ था

b)

यह सोने-चांदी व पुष्पों से बना था

c)

विश्वकर्मा ने इसे बनाया था

d)

पतंग के स्पर्श मात्र से ध्वंस हो सकता था

10.

शाल्व के आक्रमण का उत्तर देने के लिए यदुवंश के सैनिकों का नेतृत्व किसने किया? (अध्याय 76)

a)

श्रीप्रद्युम्न

b)

श्रीअनिरुद्ध

c)

अक्रूर जी

d)

श्रीकृष्ण

11.

शाल्व ने यदुवंश को मिटाने की प्रतिज्ञा कब की? (अध्याय 76)

a)

रुक्मिणी हरण के समय यदुवंशी सैनिकों से परास्त होने पर

b)

भीष्म द्वारा अम्बा के हरण के समय

c)

शिवजी से वरदान प्राप्त करने के बाद

d)

अपने घनिष्ठ मित्र शिशुपाल की मृत्यु के बाद

12.

शाल्व का सेनापति कौन था जिसने प्रद्युम्न के 25 बाणों से घायल होने पर भी अपनी भयंकर गदा के भरपूर प्रहार से प्रद्युम्न को अचेत कर दिया? (अध्याय 76)

a)

धृष्टद्युम्न

b)

प्रद्युम्न

c)

द्युमान

d)

हनुमान

13.

युद्धभूमि से अचेत प्रद्युम्न को वापस लाने वाला सारथी किसका पुत्र था? (अध्याय 76)

a)

सात्यकि

b)

उद्धव

c)

अक्रूर

d)

दारुक

14.

दुर्योधन के पास राज्य, महल, रानियां होने पर भी वह युधिष्ठिर से ईर्ष्या की अग्नि में जल रहा था | आपके अनुसार कोई इस ईर्ष्या से कैसे बच सकता है ताकि उसका अंत दुर्योधन जैसा न हो?

4 lines