NEW
Font size
Worksheetsस्वामी विवेकानंद प्रश्नोत्तरी-3
Total questions: 15
Worksheet time: 11mins
स्वामी विवेकानंद को उनके अन्नप्राशन से पहले उनके माता-पिता किस नाम से पुकारते थे ?
सिद्धेश्वर
सोमेश्वर
वीरेश्वर
विश्वेश्वर
सन 1880 में 18 वर्ष की अवस्था में एम. ए. की पढ़ाई के लिए नरेंद्र नाथ को बीमार के कारण प्रेसीडेंसी कॉलेज छोड़ना पड़ा था " उसके बाद उन्होंने किस कॉलेज में प्रवेश लिया था, ?
जनरल असेंबली कॉलेज
विल्सन कॉलेज
हिंदू कॉलेज
डीएवी कॉलेज
जनरल असेंबली कॉलेज के उस प्राचार्य का नाम बताइए जो नरेंद्र नाथ को बहुत प्रिय थे और वे स्वयं दर्शन तथा अध्यात्म के प्रकांड विद्वान थे ?
विलियम ब्राउन
विलियम हेस्टी
प्रो. राइट जे. एच.
इनमें से कोई भी नहीं
कोलकता के उन प्रसिद्ध चिकित्सक का नाम बताइए, जिन्होंने युवा नरेंदर को श्रीरामकृष्ण के पास जाकर सत्य की प्राप्ति का मार्ग जानने को कहा ?
कृपाशंकर दत्त
रामचंद्र दत्त
विष्णु दत्त
सत्येन्द्रनाथ दत्त
श्री नरेंद्र नाथ दत्त के अलावा ब्रह्म समाज के वह दूसरे व्यक्ति कौन थे जिन्हें राम कृष्ण काफी स्नेह करते थे और बाद में वह स्वामी "ब्रह्मानंद" के नाम से प्रसिद्ध हुए ?
विजय कृष्ण
राखाल चंद्र घोष
सत्येंद्र घोष
इनमें से कोई भी नहीं
"भाव में मैंने देखा कि जिस शक्ति से केशव ने प्रतिष्ठा अर्जित की है, उसी प्रकार की 18 शक्तियां नरेंद्र में है ! केशव और विजय में ज्ञान दीप जल रहा है, नरेंद्र में ज्ञान सूर्य विद्यमान है" यह कथन किसका है ?
श्री रामकृष्ण परमहंस
महर्षि देवेंद्र नाथ ठाकुर
राखाल चंद्र घोष
इनमें से कोई भी नहीं
नरेंद्र नाथ कितने वर्षों तक अपने पिता श्री विश्वनाथ के साथ रायपुर में रहे ?
3 वर्ष
4 वर्ष
2 वर्ष
इनमें से कोई भी नहीं
नरेंद्र नाथ ने किस घटना से क्षुब्ध होकर ब्रह्मसमाज में जाना छोड़ दिया ?
ब्रह्म समाज की शिक्षाएं उन्हें अनुकूल नहीं लगी
ब्रह्म समाज के कार्यक्रम में जहां नरेन्द्रनाथ पहले से मौजूद थे उनसे मिलने श्री राम कृष्ण जब पहुंचे तो वहां के लोगों ने श्री रामकृष्ण परमहंस का यथोचित सम्मान नहीं किया
ब्रह्म समाज सनातन धर्म का अधिक विरोधी हो गया था
इनमें से कोई भी नहीं
श्री रामकृष्ण परमहंस ने जब नरेंद्र नाथ को पहली बार स्पर्श किया था तब नरेंद्र नाथ को अपूर्व अनुभूति कैसे हुई थी?
नरेंद्र नाथ पर शक्तिपाद किया गया है और उन्हें ऐसा लगा कि उनके अंदर शक्तियों का स्रोत बह रहा है
नरेंद्र नाथ को ऐसा लगा कि बे अनंत आकाश में उड़े जा रहे हैं
नरेंद्र पैसा लगा कि दीवार समेत सारी चीजें बड़ी वेग से घूमती हुई न जाने कहां विलीन होती जा रही है और समूचे विश्व के साथ-साथ वे भी अपने अस्तित्व के साथ महा शून्य में विलीन होने के लिए बड़ी तेजी से आगे बढ़ते चले जा रहे हैं
इनमें से कोई नहीं
स्वामी विवेकानंद के बारे में यह कथन किसने कहा था कि नरेंद्र नाथ ध्यानसिद्ध पुरुष हैं सप्त ऋषि मंडल का एक ऋषि हैं जिस दिन उसे इस बात का एहसास हो जाएगा उस दिन उस इस लोक में नहीं रहेगा ?
रामकृष्ण परमहंस
योगी अरविंद
देवेंद्र नाथ ठाकुर
केशव चंद्र सेन
युवा नरेंद्र नाथ ने बीए करने के बाद आगे किस विषय का अध्ययन किया था ?
एम. ए.
बी. एल.
संस्कृत से आचार्य
इनमें से कोई भी नहीं
नरेंद्र दत्त के पिता श्री विश्वनाथ का निधन किस वर्ष में हुआ था ?
सन 1887
सन 1886
सन 1885
सन 1884
नरेंद्र नाथ के पिता का जब अवसान हुआ उस समय उनकी आर्थिक स्थिति कैसी थी ?
आर्थिक स्थिति अच्छी थी
दानवीर होने के कारण उनके ऊपर कुछ हजार रुपयों का कर्ज था
आर्थिक स्थिति कमजोर थी
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
इनमें से कौन सा कथन सत्य है ?
पिता की मृत्यु के बाद नरेंद्रनाथ दत्त के निकट संबंधियों ने उनके मकान को हथिया लेने के लिए मुकदमा कर दिया था
पिता की मृत्यु के बाद नरेंद्र नाथ ने नौकरी करनी प्रारंभ कर दी
पिता की मृत्यु पिता की मृत्यु के बाद नरेंद्र नाथ के संबंधियों ने मिलकर उनके परिवार को उनके मकान से बाहर कर दिया था
इनमें से कोई नहीं
पिता की मृत्यु के बाद उनके मन में एक बार संसार को छोड़ देने का विचार क्यों आया था ?
भी अपने घर परिवार की समस्याओं से तंग आ गए थे
उन्हें संसार से वैराग्य हो गया था
उनकी मां ने उन्हें एक बार बहुत अधिक प्रताड़ित किया था
उनका मानना था कि उनका जन्म एक महान उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हुआ है और वह है अखंड सच्चिदानंद की प्राप्ति ! अतः संसार को छोड़ना ही श्रेयस्कर होगा
