wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 51-52)

Total questions: 19

Worksheet time: 38mins

Name
Class
Date
1.

कालयवन ने प्रथम बार श्रीकृष्ण के दर्शन करते हुए क्या-क्या देखा? (अध्याय 51)

a)

पीतवस्त्रधारी तथा असाधारण सौंदर्य

b)

वक्ष पर श्रीवत्स की रेखाएं व कंठ में कौस्तभ मणि

c)

चतुर्भुज विष्णुरूप

d)

मनोहर भाल. स्मित मुख, कमलमाला व कमलनयन

2.

अत्यंत तीव्र गति से दौड़ने पर भी कालयवन श्रीकृष्ण को क्यों नहीं पकड़ पाया(अध्याय 51)?

a)

उसे भक्ति का अभ्यास नहीं था जोकि श्रीकृष्ण को प्राप्त करने का एकमात्र मार्ग है

b)

वह पापी जीवन के सभी दोषों से मुक्त नहीं था

3.

कालयवन को दृष्टिपात द्वारा ही भस्म कर देने वाले महापुरुष मुचुकुन्द किसके पुत्र थे? (अध्याय 51)

a)

ईक्ष्वाकु

b)

रामचंद्र

c)

मान्धाता

d)

युवनाश्व

4.

महाराज मुचुकुन्द को निद्रा का वरदान देने वाले देवताओं के सेनापति कौन थे? (अध्याय 51)

a)

गणेश

b)

कार्तिकेय

c)

इंद्र

d)

बृहस्पति

5.

भगवान् श्रीकृष्ण के वैवस्वत मनु के अट्ठाईसवें द्वापर में प्रकट होने की भविष्यवाणी दीर्घकालपूर्व किसने की थी? (अध्याय 51)

a)

वेदव्यास

b)

गर्गमुनि

c)

विश्रवा

d)

शुक्राचार्य

6.

राजा मुचुकुन्द पर प्रसन्न होकर भगवान् श्रीकृष्ण ने शरणागत भक्त के प्रति अपना क्या सनातन सिद्धांत बताया? (अध्याय 51)

a)

उसकी सभी कामनाएं पूर्ण होनी चाहिए

b)

उसकी कोई इच्छा पूर्ण नहीं हो सकती

7.

आध्यात्मिक साक्षात्कार के प्रति असावधान व्यक्ति की स्थिति कैसी होती है? (अध्याय 51)

a)

अंधकूप में गिरे गूंगे पशु की भांति

b)

यह सोचते हुए कि आगे क्या होगा, सदैव उद्विग्न रहते हैं

8.

राजा मुचुकुन्द के अनुसार सर्वाधिक शक्तिशाली राजा भी किस प्रकार व्याकुल रहते हैं? (अध्याय 51)

a)

इन्द्रियतृप्ति के लिए अपनी रानियों के हाथों का खिलौना बनकर चरणों पर गिरना पड़ता है

b)

अगले जन्म की तैयारी करने के लिए अनेक यज्ञ करने पड़ते हैं व दान देने पड़ते हैं

c)

राजनैतिक प्रशासन के कारण उद्विग्नताओं से पूर्ण रहता है

d)

स्वर्ग में स्थान प्राप्त करने के बारे में चिंतित रहता है

9.

भगवान् श्रीकृष्ण ने मुचुकुन्द पर क्या अहैतुकी दया और परम अनुकम्पा दर्शाई? (अध्याय 51)

a)

गर्गमुनि जैसे शुद्ध भक्त का सत्संग

b)

भौतिक ऐश्वर्य और राजसी जीवन से वंचित

10.

राजा मुचुकुन्द को भगवान् श्रीकृष्ण ने क्या वरदान दिया? (अध्याय 51)

a)

तुम सदैव मेरे विषय में चिंतन करोगे

b)

त्रिगुणों से दूषित हुए बिना मुक्त विचरण करोगे

c)

भक्तियोग के अभ्यास से पापफलों से मुक्त होओगे

d)

अगले जन्म में एक श्रेष्ठ वैष्णव के रूप में जन्म लोगे

11.

कंदरा से बाहर आकर मुचुकुन्द ने मानव जाति व वृक्षों का कैसा आकार देखा? (अध्याय 52)

a)

अत्यंत विशालकाय

b)

अति लघु

12.

जरासंध ने अठारहवीं बार कितनी अक्षौहिणी सेना के साथ मथुरा पर आक्रमण किया? (अध्याय 52)

a)

11

b)

13

c)

18

d)

23

13.

वह व्यक्ति जिसने रणक्षेत्र छोड़ दिया हो ऐसे व्यक्ति के रूप में श्री कृष्ण गुजरात में किस नाम से विख्यात हैं? (अध्याय 52)

a)

रणतोड़ जी

b)

रणछोड़ जी

c)

रणजोड़ जी

d)

रणमोड़ जी

e)

रणहोड़ जी

14.

श्रीकृष्ण जरासंध के अठाहरवें आक्रमण में युद्ध छोड़कर क्यों भागे थे? (अध्याय 52)

a)

जरासंध के समकक्ष सेना की कमी

b)

मृत्यु व पराजय का भय

c)

वैराग्य के ऐश्वर्य का प्रदर्शन

d)

भावी पत्नी रुक्मिणी के लिए

15.

जरासंध द्वारा अग्नि लगाए गए 88 मील ऊँचे किस पर्वत से कूदकर कृष्ण-बलराम द्वारका गए? (अध्याय 52)

a)

प्रहस्त

b)

प्रकर्षण

c)

प्रवर्षण

d)

प्रघर्षण

16.

इनमें से कौन सा विवाह पहले हुआ था? (अध्याय 52)

a)

आनर्त प्रदेश के राजा रैवत की पुत्री रेवती का बलराम जी से विवाह

b)

विदर्भ प्रदेश के राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मिणी से श्रीकृष्ण का विवाह

17.

वैदिक लोकाचार के अनुसार कितने प्रकार के विवाह होते हैं? (अध्याय 52)

a)

0

b)

1

c)

8

d)

27

18.

रुक्मिणी के विषय में कौन सा वर्णन सही है? (अध्याय 52)

a)

पांच भाइयों की एकमात्र व सबसे बड़ी बहन

b)

रुचिरानना नाम से विख्यात - कमलपुष्प समान सुन्दर मुख वाली

c)

भूरी आँखों वाली

d)

बुद्धिमता, उदारता, सौंदर्य व सदाचार से रिक्त

19.

रुक्मिणी के ब्राह्मण को श्रीकृष्ण ने अपना सिंहासन क्यों दिया व उसके पैरों को गोद में रखकर क्यों सहलाया? (अध्याय 52)

a)

क्योंकि वे ब्राह्मणों से अत्यंत भयभीत रहते थे

b)

भक्त की उपासना उनकी उपासना से भी अधिक मूलयवान है