Font size
WorksheetsKṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 57-58)
Total questions: 24
Worksheet time: 1hrs 1mins
जब सत्राजित से स्यमन्तक मणि हरण करने का षड्यंत्र रचा गया तब श्री कृष्ण तथा बलराम कहाँ गए थे? (अध्याय 57)
वृन्दावन, दुखी गोपियों से मिलने
हस्तिनापुर, पांडवों की लाक्षागृह में मृत्यु पर शोक प्रकट करने
मगध, जरासंध से समझौता करने
सत्राजित से स्यमन्तक मणि छीनने के षड्यंत्र में कौन कौन शामिल था? (अध्याय 57)
अक्रूर जी
कृतवर्मा
प्रसेन
शतधन्वा
अक्रूर जी का इस स्यमन्तक मणि के षड्यंत्र में शामिल होने का क्या कारण था? (अध्याय 57)
सत्राजित की सुन्दर कन्या सत्यभामा को न पाने की निराशा
वृन्दावनवासियों का श्राप
कंस से घनिष्ठ सम्बन्ध
श्रीकृष्ण के लिए मणि प्राप्त करना चाहते थे
सत्यभामा के पिता सत्राजित का वध किसने किया? (अध्याय 57)
शतधन्वा
अक्रूर जी
कृतवर्मा
श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से मारे जाने से पहले ही शतधन्वा ने स्यमन्तक मणि किसे दे दी? (अध्याय 57)
बलराम जी
सत्यभामा
कृतवर्मा
अक्रूर जी
शतधन्वा के वध के बाद बलराम जी किसके पास अनेक वर्षों के लिए रुक गए? (अध्याय 57)
धृतराष्ट्र के ज्येष्ठ पुत्र दुर्योधन, गदायुद्ध सिखाने
मिथिला के राजा जनक, घनिष्ठ मित्र
आनर्त प्रदेश के राजा रैवत, स्वसुर
नैमिषारण्य, 1000 वर्षों के यज्ञ में भाग लेने
शतधन्वा के वध के बाद घबराकर अक्रूर जी स्यमन्तक मणि लेकर कहाँ चले गए थे? (अध्याय 57)
अपने ससुराल, मथुरा
अपने ननिहाल, काशी
मथुरा में अपने पुराने घर
हस्तिनापुर, धृतराष्ट्र के पास
अक्रूर जी के पिता श्वफल्क किस शक्ति के लिए प्रसिद्ध थे? (अध्याय 57)
उनसे काशीराज की पुत्री गादिनी का विवाह होने पर सूखाग्रस्त राज्य में पर्याप्त वर्षा हुई
जहां वे रहेंगे, वहां अकाल, सूखा आदि प्राकृतिक उपद्रव नहीं होंगे
जहां वे या उनका पुत्र होगा, वहां कोई चोरी नहीं हो सकती
अक्रूर जी के पास मणि की उपस्थिति प्रमाणित करने पर मणि का क्या हुआ? (अध्याय 57)
श्रीकृष्ण ने मणि लेकर उसे गर्भवती सत्यभामा को उसके भावी पुत्र के लिए सौंप दिया
श्रीकृष्ण ने वह मणि सम्बन्धियों, मित्रों की उपस्थिति में अक्रूर जी को लौटा दी
श्रीकृष्ण के सेनापति कौन हैं, जिसके साथ वे लाक्षागृह से जीवित लौटे हुए पांडवों से भेंट करने हस्तिनापुर गए? (अध्याय 58)
कृतवर्मा
बलराम जी
अक्रूर जी
युयुधान
श्रीकृष्णको मुकुंद कहा जाता है क्योंकि जैसे ही कोई उनके संपर्क में आता है या पूर्ण कृष्णभावनामृत में उनका दर्शन करता है वह तत्काल _________ (अध्याय 58)
समस्त भौतिक चिंताओं से मुक्त हो जाता है
समस्त भौतिक चिंताओं से युक्त हो जाता है
आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करता है
आध्यात्मिक क्लेश प्राप्त करता है
श्रीकृष्ण ने पाण्डवों से भेंट करते समय भीम के साथ क्या शिष्टाचार किया? (अध्याय 58)
उसके चरण स्पर्श किये
उसका आलिंगन किया
उसको अपने चरण स्पर्श करने परआशीर्वाद दिया
कुंती को यह क्यों विश्वास था कि हमारे संकट में पड़ने की कोई संभावना नहीं है? (अध्याय 58)
श्रीकृष्ण ने कुंती के भाई अक्रूर जी को उनके पास भेजा था
श्रीकृष्ण स्वयं व्यक्तिगत रूप से पांडवों का स्मरण करते हैं
पांडव अत्यंत शक्तिशाली हैं
जब पांडव अधर्म करते ही नहीं, फिर संकट क्यों आएगा
राजा युधिष्ठिर के अनुरोध पर श्रीकृष्ण कितने समय के लिए हस्तिनापुर में रुक गए? (अध्याय 58)
1 मास
2 मास
3 मास
4 मास
6 मास
अर्जुन के रथ पर किसके चिह्न वाला ध्वजा है? (अध्याय 58)
गरुड़
घोड़ा
सूर्य
हनुमान
अर्जुन ने श्रीकृष्ण के साथ वन में जाकर किस-किसका शिकार किया? (अध्याय 58)
शेर, वराह, गैंडे
जंगली भैसे, गवय
हिरन,खरगोश
चूहे, मछलियां
यमुना के तट पर भ्रमण करती, सूर्यदेव की सुन्दर पुत्री, श्रीकृष्ण की भावी पत्नी, कालिंदी/यमुना ने अर्जुन को श्रीकृष्ण से उनसे विवाह की प्रार्थना करने के लिए क्यों कहा? (अध्याय 58)
क्योंकि वह श्रीकृष्णके अतिरिक्त किसी अन्य को पतिरूप में नहीं स्वीकारेगी
यदि अर्जुन प्रार्थना करेंगे तो श्रीकृष्ण कभी नहीं ठुकरायेंगे
श्रीकृष्ण की आज्ञानुसार महाराज युधिष्ठिर के लिए योग्य गृह नगर का निर्माण किसने किया? (अध्याय 58)
मुर
मय
विश्रवा
विश्वकर्मा
खाण्डव वन किसका था? (अध्याय 58)
राजा इंद्र
अग्निदेव
श्रीकृष्ण का कालिंदी के साथ विवाह का आयोजन कहाँ किया गया? (अध्याय 58)
हस्तिनापुर
इंद्रप्रस्थ
मथुरा
द्वारका
श्रीकृष्ण की पत्नी मित्रविन्दा के विषय में क्या क्या सही है? (अध्याय 58)
श्रीकृष्ण की एक बुआ
स्वयंवर में श्रीकृष्ण द्वारा बलपूर्वक हरण
अवन्तिपुर (उज्जैन) विन्द-अनुविन्द की पुत्री
अत्यंत गुणी, विदुषी, सुंदरी कन्या
भगवान् श्रीकृष्ण की पत्नी सत्या, जिसे सात बैलों को नाथ कर प्राप्त किया गया था, किसकी पुत्री थी? (अध्याय 58)
केकेय प्रदेश में विवाहित, श्रीकृष्ण की बुआ श्रुतकीर्ति की पुत्री
कोशल के राजा नग्नजित की पुत्री
मद्रास के राजा की पुत्री
इनमें से किस से श्रीकृष्ण ने बिना स्वयंवर से हरण करके या बिना किसी शर्त पूरी किये विवाह किया? (अध्याय 58)
कालिंदी
मित्रविन्दा
नग्नजिती
भद्रा
लक्ष्मणा
भगवान् की सेवा करने से भी वे अस्वीकार कर सकते हैं, फिर वे कैसी सेवा को वे स्वीकार करते हैं? (अध्याय 58)
