wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 49-50)

Total questions: 22

Worksheet time: 56mins

Name
Class
Date
1.

हस्तिनापुर नाम से आभास मिलता है कि वहां बहुत सारे ______ थे | (अध्याय 49)

a)

हाथी

b)

घोड़े

c)

गाय-बैल

d)

गधे

2.

अक्रूर जी किसके पुत्र के रूप में विख्यात थे? (अध्याय 49)

a)

कुंती

b)

गांदिनी

c)

बाह्लीक

d)

सोमदत्त

3.

कुंती की हस्तिनापुर में कैसी स्थिति थी? (अध्याय 49)

a)

कुत्तों से घिरी हथिनी

b)

सिंहों से घिरी हिरणी

c)

लंका में विभीषण

d)

पागलों के बीच चिकित्सक

4.

कुंती-अक्रूर के वार्तालाप के आधार पर बताएं कि श्रीकृष्ण की स्तुति करने के लिए क्या आवश्यक है? (अध्याय 49)

a)

श्रीकृष्ण सम्मुख उपस्थित होने चाहियें

b)

मनुष्य निश्छल मन से उनकी शरण में जाए

5.

धृतराष्ट्र के पिता का क्या नाम था? (अध्याय 49)

a)

शांतनु

b)

भीष्म

c)

विचित्रवीर्य

d)

चित्रांगद

6.

अक्रूर जी ने धृतराष्ट्र को क्या परामर्श दिया? (अध्याय 49)

a)

नैतिक सिद्धांतानुसार शासन करेंगे तो नाम-कीर्ति अमर होंगे

b)

पांडवों का सिंहासन के स्वामी नहीं तो प्रजा समान पुत्र जैसे पालन करें

c)

पक्षपात से प्रजा में निंदा होगी और अगला जीवन नारकीय

d)

अंततः भाइयों में युद्ध होगा और उसके पुत्रों का वध

7.

अक्रूर जी के उपदेशानुसार कब इस भौतिक बद्धजीवन को एक स्वप्न मानना चाहिए? (अध्याय 49)

a)

सुख में

b)

दुःख में

8.

अक्रूर जी के सदुपदेश का धृतराष्ट्र ने कैसे प्रत्युत्तर दिया? (अध्याय 49)

a)

जिसके भाग्य में मृत्यु लिखी हो उसे अमृत का कोई प्रभाव नहीं पड़ता

b)

जैसे चमकती बिजली एक मेघ में स्थिर नहीं रहती, मेरे चंचल मन में उपदेश नहीं ठहरता

c)

मुझे भगवान् श्रीकृष्ण के बारे में नहीं पता था और मैं तुरंत उनकी शरण स्वीकार करता हूँ

9.

कंस की दोनों पत्नियां - अस्ति और प्राप्ति किसकी पुत्रियां थी? (अध्याय 50)

a)

मगध (बिहार) नरेश जरासंध

b)

किष्किंधा (कर्नाटक) नरेश वालि

c)

विगर्त नरेश वृद्धक्षेत्र

d)

सिंध (पाकिस्तान) नरेश जयद्रथ

e)

गांधार (अफगानिस्तान) नरेश सुबल

10.

कंस की मृत्यु के बाद अपनी शोकाकुल पुत्रियों की दयनीय दशा से दुखी होकर जरासंध ने कितनी अक्षौहिणी सेना के साथ मथुरा पर आक्रमण कर दिया? (अध्याय 50)

a)

11

b)

13

c)

17

d)

18

11.

युद्धभूमि में अपने सामने अपने नाती कृष्ण को जरासंध द्वारा कहे गए शब्द - "पुरुषाधम" का विद्वान् भक्तों के अनुसार क्या अर्थ है? (अध्याय 50)

a)

पुरुषों में सर्वाधिक निकृष्ट

b)

वह पुरुष जो अन्य सभी व्यक्तियों को नीचा दिखा दे

12.

जरासंध द्वारा कृष्ण की आलोचना से आसुरी व्यवहार के विषय में क्या समझ सकते हैं? (अध्याय 50)

a)

असुर अपने या अपने मित्रों के दोष कभी नहीं देखता

b)

असुर अपने विरोधियों के दोष देखकर तुरंत आलोचना करता है

13.

जरासंध ने कृष्ण पर इनमें से क्या दोषारोपण नहीं किया? (अध्याय 50)

a)

कृष्ण उसकी पुत्री के भांजे हैं

b)

कृष्ण ने अपने मामा का वध किया है

c)

कृष्ण को बाल्यकाल से गुप्त (छुपा कर) रखा गया है

d)

कृष्ण क्षत्रिय न होकर एक वैश्य है

14.

श्रीकृष्ण ने जरासंध को क्या कहा कि किसकी बात सुनने से कोई लाभ नहीं? (अध्याय 50)

a)

जिसकी मृत्यु होने वाली हो

b)

जो अत्यंत दुखी हो

15.

बलराम जी के रथ पर किसका चिह्न अंकित था? (अध्याय 50)

a)

गरुड़

b)

तालवृक्ष

c)

सिंह

d)

हनुमान

16.

श्रीकृष्ण के धनुष का नाम बताएं | (अध्याय 50)

a)

गांडीव

b)

कौमुदी

c)

शारंग

d)

शिव

17.

कितनी बार जरासंध ने मथुरा पर आक्रमण किया और निर्लज्जतापूर्वक पराजित होकर लौट आया? (अध्याय 50)

a)

13

b)

16

c)

17

d)

18

e)

19

18.

यदुवंश को भयभीत करने के लिए किसने यवन राजा की पत्नी से कालयवन को उत्पन्न किया? (अध्याय 50)

a)

दुर्वासा मुनि

b)

गर्ग मुनि

c)

शांडिल्य

d)

कृपाचार्य

19.

सागर के मध्य विश्वकर्मा द्वारा बनाया गया द्वारका का अजेय दुर्ग कितने वर्गमील क्षेत्र में फैला था? (अध्याय 50)

a)

60

b)

84

c)

96

d)

108

20.

जब श्रीकृष्ण अपनी रूचि के नगर का निर्माण कर रहे थे तो किस देवता ने क्या उपहार अर्पित किया? (अध्याय 50)

a)

कुबेर ने प्रसिद्द पारिजात वृक्ष

b)

इंद्र ने वृद्धावस्था की निर्बलता को जीतने वाला सुधर्मा सभाभवन

c)

गति से दौड़ने वाला काले कान वाला श्वेत अश्व

21.

बलराम जी को नवनिर्मित द्वारका नगर में क्या स्थान दिया गया? (अध्याय 50)

a)

नगर पति

b)

नगर पिता

c)

नगर सखा

d)

नगर पुत्र

22.

आप किस प्रकार अपनी योग्यता द्वारा कृष्ण की सेवा करना चाहते हैं?

4 lines