wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 67-68)

Total questions: 17

Worksheet time: 47mins

Name
Class
Date
1.

वानर द्विविद किसका भाई था? (अध्याय 67)

a)

भौमासुर

b)

वानर-राजा मैंद

c)

नरकासुर

d)

राजा सुग्रीव

2.

द्वारका नगरी किस प्रदेश में स्थित है जहां द्विविद ने अव्यवस्था उत्पन्न कर दी थी? (अध्याय 67)

a)

कटवा

b)

रैवतक

c)

आनर्त

d)

कठवर

3.

अपने मित्र भौमासुर के वध का बदला लेने के लिए द्विविद ने कैसे उत्पात मचाया? (अध्याय 67)

a)

व्यवसायियों के निवासस्थानों में आग लगा दी

b)

साधु-संतों के आश्रमों और यज्ञभूमि को दूषित किया

c)

स्त्री-पुरुषों का अपहरण करके गुफा में बंद कर दिया

d)

पर्वतों तथा सागर में हलचल के द्वारा बाढ़ ला देता था

4.

भगवान् श्रीबलराम किस पर्वत पर हथिनियों के मध्य गजराज के समान आनंद उठाते प्रतीत हो रहे थे जहां द्विविद उन्हें देखकर मुग्ध हो गया? (अध्याय 67)

a)

हिमालय

b)

विंध्याचल

c)

रैवतक

d)

गोवर्धन

5.

बलराम जी की गदा का क्या नाम है? (अध्याय 67)

a)

अक्षयसाक

b)

कौमुदकी

c)

सुनन्द

d)

सुरोहिणी

6.

बलराम जी का कौन सा प्रहार द्विविद वानर के लिए प्राणान्तक सिद्ध हुआ? (अध्याय 67)

a)

गदा

b)

हल

c)

मूषल

d)

मुट्ठी

7.

लक्ष्मणा, जिसका उसके स्वयंवर से बलपूर्वक अपहरण कर लिया गया, किसकी पुत्री थी? (अध्याय 68)

a)

धृतराष्ट्र

b)

दुर्योधन

c)

दुःशासन

d)

कर्ण

8.

सदैव अपनी माता के साथ रहने वाला, अति दुष्ट बालक, अपने महान पिता श्रीकृष्ण के ही समान योग्य, साम्ब श्रीकृष्ण की किस रानी का पुत्र था? (अध्याय 68)

a)

भीष्मक पुत्री रुक्मिणी

b)

सत्राजित पुत्री सत्यभामा

c)

जाम्बवान पुत्री जाम्बवती

d)

सूर्यपुत्री कालिंदी

9.

कुरुवंशी सदस्यों ने साम्ब का वध करने के बजाय उसे बंदी बनाने का निश्चय क्यों किया? (अध्याय 68)

a)

क्योंकि उसके वध से यदुवंशी क्रुद्ध हो सकते हैं जबकि बंदी बनाने से वे प्रसन्नता का अनुभव करेंगे

b)

क्योंकि अब साम्ब के अतिरिक्त किसी अन्य से लक्ष्मणा का विवाह नहीं किया जा सकता

10.

साम्ब को पाठ पढ़ाने के लिए कुरुवंश की सेना का सेनापति किसे बनाया गया? (अध्याय 68)

a)

लक्ष्मण

b)

दुर्योधन

c)

भीष्म

d)

कर्ण

11.

छह योद्धाओं द्वारा अनुचित रीति से साम्ब को बंदी बनाये जाने की सूचना यदुवंशियों को किसने दी? (अध्याय 68)

a)

अर्जुन

b)

दुर्योधन

c)

उद्धव

d)

नारद

12.

यदुवंश की तरफ से साम्ब को मुक्त कराने के लिए श्रीबलराम जी सहित और कौन हस्तिनापुर गया था? (अध्याय 68)

a)

श्रीकृष्ण

b)

उग्रसेन जी

c)

उद्धव जी

d)

अर्जुन

13.

श्रीबलराम जी के सन्देश को न स्वीकार करके गर्वोन्मत्त होकर कुरुप्रमुखों ने यदुवंशियों के लिए क्या-क्या अपमानजनक शब्द कहे? (अध्याय 68)

a)

कलियुग के कारण पैरों की पादुका सिर पर चढ़ना चाहती है

b)

सर्प को दूध पिलाना अनुचित है, विष वृद्धि ही करता है

c)

जिस थाली में खाया उसी में छेद का प्रयास कर रहे हैं

d)

सिंह के सामने मेमना जीवन का उपभोग नहीं कर सकता

14.

भगवान् बलराम जी ने उग्रसेन जी, यदुवंशियों और भगवान् श्रीकृष्ण की श्रेष्ठता के क्या-क्या तर्क दिए? (अध्याय 68)

a)

राजा उग्रसेन के आदेश का पालन राजा इंद्र भी करता है

b)

यदुवंश ने बलपूर्वक स्वर्ग के सभागृह और पारिजात वृक्ष का उपयोग किया है

c)

लक्ष्मीपति श्रीकृष्ण के चरणों से निकली गंगा के तट भी तीर्थ बन गए हैं

d)

ब्रह्मा, शिवजी जैसे महान देवता श्रीकृष्ण के आध्यात्मिक स्वरुप का अंश भर हैं

15.

बलराम जी के हस्तिनापुर को गंगा में खींचने से रोकने के लिए, क्षमा मांगते हुए कुरुवंशी किसको अपने साथ ले कर आये? (अध्याय 68)

a)

साम्ब के पाछे लक्ष्मणा

b)

लक्षमणा के पीछे साम्ब

16.

दुर्योधन ने अपनी अत्यधिक प्रिय पुत्री लक्ष्मणा के साम्ब से विवाह के अवसर पर दहेज़ में क्या-क्या दिया? (अध्याय 68)

a)

1200 हाथी, प्रत्येक कम से कम 60 वर्ष का

b)

10000 बीमार घोड़े

c)

अर्धरात्रि के सूर्य के समान जगमग 6000 रथ

d)

कृत्रिम अनुकृति आभूषणों से अलंकृत 1000 दासियाँ

17.

द्विविद और साम्ब के प्रसंगों में बलराम जी के व्यवहार से बताएं कि किस अवस्था में क्रोध किया जाना चाहिए?

4 lines