wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Bhagavad Gita As It Is DAY-42 (10.40-42, 11.1-7)

Total questions: 17

Worksheet time: 2hrs 31mins

Name
Class
Date
1.

परम भगवान् श्रीकृष्ण की कितनी शक्तियां तथा विभूतियाँ हैं? (10.40)

a)

असीमित, सबका वर्णन कर पाना संभव नहीं है

b)

सीमित, उन सबका वर्णन परंतप अर्जुन को किया जा चुका है

2.

इस संसार की चकाचौंध का भगवान् श्रीकृष्ण से क्या सम्बन्ध है? (10.41)

a)

कोई सम्बन्ध नहीं है, सब माया है

b)

कृष्ण के एक स्फुलिंग मात्र से उद्भूत विभूति हैं

3.

किस प्रकार कृष्ण का प्रतिनिधित्व सारे भौतिक जगत में है? (10.42)

a)

परमात्मा के रूप में ब्रह्माण्ड की समस्त वस्तुओं में प्रवेश कर जाने के कारण

b)

प्रत्येक स्थान/वस्तु में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के कारण

c)

क्योंकि कृष्ण निराकार हैं अतः वायु की तरह सर्वत्र प्रवेश कर सकते हैं और उपस्थित हैं

4.

ऐसी धार्मिक संस्था (मिशन), जो यह निरन्तर प्रचार करती है कि किसी भी देवता की पूजा करने से भगवान् या परं लक्ष्य की प्राप्ति होगी, उनका यह प्रचार क्यों गलत है? (10.42)

a)

ब्रह्मा तथा शिव जैसे महानतम देवता भी कृष्ण की विभूति के केवल अंशमात्र हैं

b)

कृष्ण असमोर्ध्व हैं जिसका अर्थ है कि न तो कोई उनसे श्रेष्ठ है, न उनके तुल्य

c)

(पद्मपुराण) जो लोग भगवान् कृष्ण को देवताओं की कोटि में, चाहे ब्रह्मा या शिव ही क्यों न हो, मानते हैं वे पाखण्डी हैं

5.

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप के ग्यारहवें अध्याय का क्या शीर्षक है?

a)

परम गुह्य ज्ञान

b)

श्रीभगवान् का ऐश्वर्य

c)

विराट रूप

d)

भक्तियोग

6.

किन शब्दों से अर्जुन स्वीकार करता है कि कृष्ण अपनी कृपा से उसके लाभ के लिए ही सब कुछ बता रहे हैं? (11.1)

a)

मदनुग्रहाय परमं

b)

गुह्यमध्यात्मसंज्ञितम्

c)

यत्त्वयोक्तं वचस्तेन

d)

मोहोऽयं विगतो मम

7.

किन शब्दों से अर्जुन ने स्वीकार किया कि उसका मोह दूर हो गया है? (11.1)

a)

मदनुग्रहाय परमं

b)

गुह्यमध्यात्मसंज्ञितम्

c)

यत्त्वयोक्तं वचस्तेन

d)

मोहोऽयं विगतो मम

8.

अर्जुन ने कृष्ण से अपना विराट रूप दिखलाने की प्रार्थना क्यों की? (11.1)

a)

वह कृष्ण को हर एक वस्तु का कारण नहीं मान पा रहा था

b)

सबों के लिए कृष्ण की अलौकिकता स्थापित करने के लिए

9.

कृष्ण का अचिन्त्य ऐश्वर्य क्या है, जिसे अर्जुन स्वीकार करता है कि उसने भलीभाँति समझ लिया है? (11.2)

a)

कृष्ण सर्वव्यापी हैं, और वे सर्वत्र स्वयं उपस्थित रहते हैं

b)

कृष्ण सर्वव्यापी हैं, तो भी वे सर्वत्र स्वयं उपस्थित नहीं रहते

10.

अर्जुन भगवान् कृष्ण को कैसी आँखों वाला ( ______ अक्ष) कहकर सम्बोधित करता है? (11.2)

a)

कमल पत्र

b)

मकर

c)

रूद्र

d)

हिरण्य

e)

हिम

11.

भविष्य में अपने आपको ईश्वर का अवतार बताने वाले धूर्तों के लिए अर्जुन ने क्या आदर्श मानक स्थापित किया है? (11.3)

a)

लोगों को सावधान रहना होगा

b)

ऐसे धूर्त को अपने दावे की पुष्टि के लिए विराट रूप दिखाने के लिए तैयार रहना होगा

12.

परमेश्वर कृष्ण को कोई कैसे जान सकता है, देख सकता है, सुन सकता है और अनुभव कर सकता है? (11.4)

a)

भौतिक इन्द्रियों द्वारा

b)

भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में लगा रहने से

c)

अपनी उर्वरा चिन्तनशक्ति द्वारा

d)

अनन्त कृष्ण की अकल्पनीय कृपा से

e)

मनोधर्मिता से कृष्ण को चुनौतीपूर्वक आदेश देकर

13.

अर्जुन विराट रूप देखने के लिए कृष्ण की अकल्पनीय कृपा की याचना क्यों करता है, सीधे ही क्यों नहीं देख सकता या सीधे-सीधे आदेश क्यों नहीं देता? (11.4)

a)

प्रत्येक जीव आध्यात्मिक स्फुलिंगमात्र है, अतः परमेश्वर को जान पाना या देख पाना सम्भव नहीं है

b)

वह जीवात्मा होने के कारण अपनी सीमाओं को और कृष्ण की अकल्पनीय स्थिति को स्वीकार करता है

c)

अर्जुन समझ चुका था कि क्षुद्र जीव के लिए असीम अनन्त को समझ पाना सम्भव नहीं है

14.

भगवान् कृष्ण के विश्वरूप के विषय में क्या सही है? (11.5)

a)

वह प्रकृति के अस्थाई काल द्वारा प्रभावित है

b)

कृष्ण का विश्वरूप प्रकट तथा अप्रकट होता रहता है

c)

यह कृष्ण के अन्य रूपों की भाँति नित्य वैकुण्ठ में नहीं रहता

d)

सामान्य व्यक्ति इस रूप को नहीं देख सकता

e)

श्रीकृष्ण द्वारा शक्ति प्रदान करने पर ही इसके दर्शन होते हैं

15.

अर्जुन को दिखाया गया विश्वरूप किस प्रकार से विशेष था? (11.6)

a)

इसमें अर्जुन ने आदित्यों, वसुओं, रुद्रों, अश्विनी कुमारों तथा अन्य देवताओं के विभिन्न रूपों को देखा, जो पहले कभी किसी ने नहीं देखे थे

b)

अर्जुन ने ऐसे अनेक आश्चर्यमय रूपों को देखा, जिन्हें पहले किसी ने न तो कभी देखा है, न सुना है

16.

कौन एक स्थान में बैठे-बैठे सारा विश्व और ब्रह्माण्ड देख सकता है? (11.7)

a)

कोई भी व्यक्ति जिसके पास इंटरनेट हो

b)

बड़े बड़े वैज्ञानिक

c)

कृष्ण का अनुग्रह प्राप्त अर्जुन जैसा भक्त

17.

अब यदि आप किसी तथाकथित बाबा या भगवान् के अवतार से मिलेंगे तो कैसे वास्तविकता को परखेंगे?

4 lines