wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिन्दी है हम-वतन है -क्विज़

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

प्र o 1) 14 सितंबर 1949 को स्वतंत्र भारत के संविधान सभा ने निर्णय किया कि ______________________________।

a)

हिन्दी भारत की संपर्क भाषा होगी।

b)

हिन्दी भारत की भाषा होगी।

c)

हिन्दी भारत की बोली होगी।

d)

हिन्दी भारत की राजभाषा होगी।

2.

प्रo 2) हिन्दी को भारत में कौन सी जन-जाति लेकर आई थी ?

a)

आर्य और पारसी लाए थे |

b)

केवल आर्य लाए थे |

c)

अफगानी लाए थे |

d)

तुर्की लाए थे |

3.

प्रo 3) ‘तूतिये हिन्द’ किस व्यक्ति को कहा जाता था ?

a)

भारतेन्दु

b)

मैथिलीशरण गुप्त

c)

अमीर खुसरो

d)

इनमें से कोई नहीं

4.

प्र o 4) 'खड़ी बोली हिन्दी का जनक' किसको कहा जाता है ?

a)

इनमें से कोई नहीं |

b)

भारतेन्दु हरिश्चंद्र

c)

तुलसीदास

d)

रहिमदास

5.

प्र o 5) निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।

बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को शूल।।”इस पंक्ति का अर्थ क्या है ?

a)

मतलब मातृभाषा की उन्नति बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है तथा अपनी भाषा के ज्ञान के बिना मन की पीड़ा को दूर करना भी मुश्किल है।

b)

मतलब मातृभाषा की उन्नति बिना किसी भी समाज की तरक्की है |

c)

पहला सही है |

d)

इनमें से कोई नहीं |

6.

प्र o 6) "देवनागरी लिपि एक वैज्ञानिक भाषा है"- इसका पंक्ति का क्या अर्थ है ?

a)

क्योंकि इसमें हर एक वर्ण का उच्चारण वैज्ञानिक रूप से किया जाता है |

b)

इस लिपि में जीभ जब मुख के विभिन्न भागों का स्पर्श करती है तो ध्वनियाँ उच्चरित होती है |

c)

पहला सही है |

d)

पहला विकल्प ओर दूसरा विकल्प सही है |

7.

प्र o 7) हिन्दी वर्णमाला में कितने स्वर एवं व्यंजन है ?

a)

11 स्वर एवं 33 व्यंजन है |

b)

11 स्वर एवं 35 व्यंजन है |

c)

12 स्वर एवं 35 व्यंजन है |

d)

11 स्वर एवं 36 व्यंजन है |

8.

प्र o 8) च ,छ,ज, झ,

कौन-सी ध्वनियां है ?

a)

दंत्य ध्वनियाँ

b)

ओष्ठ ध्वनियाँ

c)

तालव्य ध्वनियाँ

d)

पहला सही है |

9.

प्र o 9) प, फ, ब, भ, म - ये___________ ध्वनियाँ कहलाती है |--रिक्त स्थान की पूर्ति करें |

a)

तालव्य

b)

ओष्ठ

c)

दंत्य

d)

मूर्धा

10.

प्र o 10) हिन्दी में कितने संयुक्त व्यंजन है ?

a)

चार

b)

तीन

c)

दो

d)

सभी विकल्प गलत है |

11.

प्र ० 11) 'श्राप' शब्द का सही वर्ण-विच्छेद कौन-सा है ?

a)

ष् +र् +आ+ प् +अ

b)

श् +रा + प् +अ

c)

श् +र् +आ+ पा +आ

d)

श् +र् +आ+ प् +अ

12.

प्र ० 12) हिन्दी की सर्वप्रथम कहानी कौन-सी है ?

a)

माधवराव सप्रे की 'एक टोकरी भर मिट्टी' (सन् 1901)

b)

परंतु किशोरी लाल गोस्वामी द्वारा कृत 'इन्दुमती' को मुख्यतः हिन्दी की प्रथम कहानी का दर्जा प्रदान किया जाता है।

c)

बंग महिला की 'दुलाई वाली' (सन् 1907) नामक कहानी |

d)

तीसरा विकल्प सही है |

13.

प्र ० 13) हिन्दी का प्रथम उपन्यास कौन-सा है ?

a)

'देवरानी जेठानी की कहानी' (लेखक - पंडित गौरीदत्त ; सन् १८७०)।

b)

श्रद्धाराम फिल्लौरी का 'भाग्यवती' उपन्यास |

c)

लाला श्रीनिवास दास के 'परीक्षागुरू' को हिन्दी के प्रथम उपन्यस होने का श्रेय दिया जाता है।

d)

सभी विकल्प गलत है |

14.

प्र० 14) हिन्दी की पहली बोलती फिल्म कौन-सी है ?

a)

आलम आरा

b)

परिंदे

c)

राजा हरिश्चंद्र

d)

मुगले -आज़म

15.

प्र ०15) निम्नलिखित वाक्य को ठीक करने हेतु सही विकल्प का चयन कीजिए :-"हम कल फिल्म देखने जाऊँगा |"

a)

"तुम कल फिल्म देखने जाऊँगा |"

b)

"हम कल फिल्म देखने जाएंगे |"

c)

"कल फिल्म देखने हम जाएंगे |"

d)

केवल दूसरा विकल्प सही है |

16.

प्र ० 16) पार्क में लड़कियाँ सैर कर रही है ? इस वाक्य में संज्ञा शब्द की पहचान कर, भेद भी बताएं |

a)

लड़कियाँ -भाववाचक संज्ञा

b)

लड़कियाँ -जातिवाचक संज्ञा

c)

लड़कियाँ -व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

इनमें से कोई नहीं |

17.

प्र ० 17) निम्नलिखित विकल्पों में उचित विकल्प का चयन करके बताएं कि क) 'सुशील' शब्द में कौन-सा उपसर्ग ओर मूल शब्द जुड़ा हुआ है ?

a)

सु (उपसर्ग) + शील (मूल शब्द)

b)

सुश् (उपसर्ग) + ईल (मूल शब्द)

c)

दूसरा विकल्प सही है |

d)

सभी सही है |

18.

प्र ० 18 ) "समाचार सूर्य" हिन्दी के किस अखबार का नाम था ? इसका प्रकाशन कहाँ और किस समय हुआ था ?

a)

30 मई 1826 को हिंदी का प्रथम समाचार पत्र "उद्दंत मार्तंड" कोलकाता से प्रकाशित हुआ था।

b)

30 मई 1826 को हिंदी का प्रथम समाचार पत्र "प्रदीप" कोलकाता से प्रकाशित हुआ था।

c)

16 मई 1826 को हिंदी का प्रथम समाचार पत्र "उद्दंत मार्तंड" कोलकाता से प्रकाशित हुआ था।

d)

30 जून 1826 को हिंदी का प्रथम समाचार पत्र "उद्दंत मार्तंड" कोलकाता से प्रकाशित हुआ था।

19.

प्र ० 19) कोष्ठक में दिए गए शब्द के उचित पर्यायवाची शब्द से रिक्त स्थान पूरे कीजिए --

क) नर्मदा एक ____________का नाम है | (तटिनी)

a)

सरिता

b)

नदी

c)

निर्झरिणी

d)

तीसरा विकल्प सही है |

20.

प्र ० 20) निम्नलिखित वाक्यों में रंगीन शब्दों के स्थान पर उचित सर्वनाम लगाकर वाक्य पुनः लिखिए | (बताएँ कि कौन-सा विकल्प सही है ? )


क) आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन को ही 'बाल दिवस' कहा जाता है, क्योंकि नेहरू जी को बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे नेहरू जी को चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे |नेहरू जी का जन्म इलाहाबाद में हुआ | नेहरू जी के पिता वकील थे |

a)

आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन को ही 'बाल दिवस' कहा जाता है, क्योंकि उन्हें बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे नेहरू जी को चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे |नेहरू जी का जन्म इलाहाबाद में हुआ | नेहरू जी के पिता वकील थे |

b)

आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन को ही 'बाल दिवस' कहा जाता है, क्योंकि उन्हें बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे उनको चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे | उनका जन्म इलाहाबाद में हुआ | उनके पिता वकील थे |

c)

आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन को ही 'बाल दिवस' कहा जाता है, क्योंकि नेहरू जी को बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे नेहरू जी को चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे |नेहरू जी का जन्म इलाहाबाद में हुआ | नेहरू जी के पिता वकील थे |

d)

सभी विकल्प गलत है |