NEW
Font size
WorksheetsSocio-Demography
Total questions: 18
Worksheet time: 24mins
मीना अपने पति के साथ किराये के घर में रहती है I निम्न में से क्या दर्ज करेंगे ?
पति का घर
मायका
अन्य (किराये का घर )
None of the above
मोहिनी के पति का नाम सुरेश चौधरी है तो उसकी जाति क्या है?
पासी
ब्राह्मण
जानकारी अधूरी है
Bhumihar
मीना के पति घर पर ही कोचिंग क्लास चलाते हैं तो वो किस प्रकार का काम करते हैं?
प्राइवेट वतन भोगी
गैर कृषि कुशल मजदूर
अपना काम
अन्य
मीना अपने पति के मोबाईल मे WhatsApp और फेसबुक चलाती है तो क्या आप स्मार्ट फोन चलाती हैं में क्या दर्ज करेंगे?
Yes
No
Don't know
None of the above
सीमा देवी ने बताया की उनके घर में सिलिंडर के साथ बर्नर लगा हुआ चूल्हा है, उसी पर खाना पकाती है तो क्या घर में गैस चूल्हा उपलब्ध है?
Yes
No
Don't know
None of the above
0-2 माह के बच्चे की माँ अपने पति के साथ पिता के घर रहती है तो यह घर उसके पति का है या पिता का
पति का घर
पिता का घर
Don't know
None of the above
राधिका देवी ने बताया की सरकारी कर्मचारी के द्वारा क्लोरीन की गोली कुआं में डाली गई है और वह उसी कुँए का पानी पीती हैं तो आप पानी पीने के पहले क्या करते हैं में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प चुनेगे?
कुछ नहीं करते
पानी गरम करते हैं
ब्लीच/क्लोरीन की गोली मिलते हैं
फिटकिरी का उपयोग करते हैं
कमला देवी ने बताया की मेरे पति ने जमीन बटाई पर दे रखा है उससे जो आमदनी होती है उसी से परिवार का भरण पोषण होता है तो पति मुख्य रूप से क्या काम करते हैं ?
कार्य नहीं कर रहे/ बेरोजगार
कृषक
अपना काम
कृषि मजदूर
मीना घर की बेटी है जो पिछले 6 महीने से माता पिता और एक भाई के साथ अपने मायके में रह रही है तो वो परिवार का प्रकार कैसा है?
एकल
संयुक्त
Don't know
None
उत्तरदाता यदि तलाकशुदा है तो क्या इंटरव्यू करेंगे?
Yes
No
Sometimes
Never
आशा worker की बेटी जो 4 महीने से वही रह रही है और उसका 15 माह का बच्चा है, तो क्या बेटी का इंटरव्यू ले सकते है?
Yes
No
Sometimes
Never
उत्तरदाता का उनके पति के साथ ज्वाइंट अकाउंट है तो क्या उत्तरदाता का बचत खाता है?
Yes
No
Never
sometimes
गीता देवी के 18 माह के बच्चे के लिए इंटरव्यू हो रहा है| इस घर मे वो पति के साथ रहती हैं और देवर दिल्ली से आए हुए हैं जिनकी यहाँ नौकरी लगी है और इसी घर मे साथ रह रहे है |तो आम तौर पर इस घर मे कितने पुरुष सदस्य है ?
1
2
None of the above
all
गीता देवी के 18 माह के बच्चे के लिए इंटरव्यू हो रहा है| इस घर मे वो पति के साथ रह रही है और तीन माह पहले देवर दिल्ली से आए है और इसी घर मे साथ रह रहे है |
तो होली या होली के बाद कोई सदस्य घर आकर रह रहा है ?
No
Yes
Incomplete Information
Don't know
कांति देवी ने बताया कि वो खेत में काम करती है पर उसे पैसे के बदले मे उपज का कुछ हिस्सा मिलता है तो कान्ति देवी क्या करती है ?
कोई काम नहीं
कृषि मजदूर
कृषक
Others (specify)
गीता देवी अपनी जाति दुसाध बताई तो क्या यह महादलित परिवार है?
Yes
No
Don't know
None of the above
राधिका ने बताया की पूरा घर पलस्तर किया हुआ हैI पर आंगन मिटटी का है तो किस प्रकार का घर है में क्या लिखेंगे ?
कच्चा
अर्धपक्का
पक्का
None of the above
गीता देवी ने पूछने पर अपनी जाति पासवान बताई तो इनकी जाति क्या है?
दुसाध
पासी
जानकारी अधूरी है
इनमे से कोई नहीं
